स्पोर्ट्स

गोवा में संजना गणेशन के साथ सात जन्मों के बंधन में बंधा टीम इंडिया का यह दिग्गज खिलाड़ी, तस्वीरें वायरल

Jasprit Bumrah marries Sanjana Ganesan: भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह इन दिनों व्‍यक्‍तिगत कारण से छुट्टी पर चल रहे हैं। यह व्यक्तिगत कारण कुछ और नहीं बल्कि आज हुई उनकी शादी है।

टीम इंडिया(Team India) के फास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह(Jasprit Bumrah), आज गोवा(GOA) में टीवी प्रजेंटर संजना गणेशन(Sanjana Ganesan) के साथ सात फेरों के बंधन में बंध गए हैं। यह बेहद प्राइवेट था, जिसमें केवल कुछ खास रिश्तेदार और करीबी दोस्तों ही शामिल हुए। खबरों के मुताबिक, शादी से जुड़े सभी फंक्शन पहले ही गोवा में किए जा चुके थे और आज शादी भी हो गई। शादी को पूरी तरह से प्राइवेट रखने के लिए समारोह में मोबाइल फोन का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया था। जसप्रीत बूमरह ने खुद ट्वीट कर शादी की तस्वीरें अपने फैंस के संग साझा की।

बूमराह का ट्वीट

जसप्रीत बूमराह ने संजना के संग अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट करते हुआ लिखा, “प्यार, अगर आपको काबिल समझता है तो आपकी किस्मत बदल देता है।’ प्रेम के साथ हम एक साथ अपने नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं। आज का दिन हमारी जिंदगी के सबसे खुशहाल दिनों में से एक है। और हम अपनी शादी और खुशी की खबर आपके साथ साझा कर रहे हैं।”

कौन हैं संजना गणेशन?

Image Source :@Quantilafreedom

संजना गणेशन(Sanjana Ganesan) एक 28 वर्षीय क्रिकेट एंकर हैं, जो पिछले कुछ समय से भारत के कई टूर्नामेंटों का हिस्सा रही हैं। वे आईपीएल के साथ ही स्टार स्पोर्ट्स के साथ भी जुड़ी हैं। संजना आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 से लेकर इंडियन प्रीमियर लीग तक होस्ट कर चुकी हैं। इसके अलावा संजना कोलकाता नाइट राइडर्स की एंकर भी रहीं हैं। सन 2013 में संजना ने फेमिना गॉर्जियस का खिताब अपने नाम किया था।

यह भी पढ़े

गौरतलब है कि बुमराह ने भारत और इंग्‍लैंड के बीच खेली गयी चार टेस्‍ट मैचों की सीरीज के चौथे टेस्‍ट के दौरान ही, व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपना नाम वापस ले लिया था। लेकिन उसके कुछ ही दिन बाद यह खबर सामने आई कि बुमराह शादी करने वाले हैं। इसके बाद टी20(T-20)सीरीज में भी बुमराह ने हिस्सा नहीं लिया।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago