Milkha Singh Passes Away After Long Battle With Covid: फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह अब इस दुनिया में नहीं हैं। वे लगभग एक माह से बीमार चल रहे थे। कोरोना से उनका संक्रमण ठीक हो गया था और वे घर भी लौट आए थे। एक बार फिर से उनकी तबीयत बिगड़ी और चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर में उन्होंने 91 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। मिल्खा सिंह ने 4 बार एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।
मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर का भी 85 साल की उम्र में कोविड की वजह से ही बीते रविवार को मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। बीते गुरुवार से मिल्खा सिंह को बुखार आया हुआ था और उनका ऑक्सीजन लेवल भी काफी घट गया था।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिल्खा सिंह के निधन पर ट्वीट करके शोक प्रकट किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में लिखा है कि स्पोटिंग आइकन मिल्खा सिंह के निधन की खबर से मेरा दिल दुख से भर गया है। उनके संघर्ष की कहानी और उनका चरित्र आने वाली भारतीय पीढ़ियों को प्रोत्साहित करता रहेगा। उनके परिवार के सदस्यों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि श्री मिल्खा सिंह जी के निधन से हमने एक महान खिलाड़ी को खो दिया है, जिन्होंने देश की कल्पनाशीलता का ध्यान अपनी ओर खींचा था और अनगिनत भारतीयों के दिलों में अपने लिए एक विशेष स्थान बना लिया था। उनके प्रेरक व्यक्तित्व ने उन्हें लाखों लोगों का प्रिय बना दिया था। उनके निधन से मैं आहत हूं।
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपने ट्वीट में लिखा कि मिल्खा सिंह जी के निधन की खबर सुनकर व्यथित और दुखी हूं। यह एक युग के अंत जैसा है। आज भारत और पंजाब गरीब हो गए हैं। शोक संतप्त परिवार और लाखों प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। फ्लाइंग सिख की कहानी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। आपकी आत्मा को शांति मिले सर।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…