wisden
Most 300 Runs in ODI by a Team List: क्रिकेट(Cricket) के मैदान में नित नए रिकॉर्ड बनना अब आम बात सी हो गई है। ऐसा ही रिकॉर्ड है वनडे इंटरनेशनल (ODI International) में 300 का स्कोर बनाना। एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में 300 का स्कोर सबसे पहली बार इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 1975 के विश्व कप (Worldcup) में बनाया था। वहीं 2 साल पहले भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ हुई दिसम्बर, 2017 में एकदिवसीय सीरीज (ODI Series) में 100वीं बार 300 का स्कोर पार किया और ऐसा करने वाली इंडियन टीम पहली टीम थी। चलिए अब आपको बताते हैं कि अभी तक किन-किन टीमों ने कितनी बार 300 का स्कोर बनाया है।
इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर नाम है भारतीय टीम का जिसने अभी तक 112 बार 300 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाकर रिकॉर्ड बनाया है। 15 अप्रैल, 1996 को शारजाह में पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने पहली बार 300 का आंकड़ा पार किया था। भारत ने उस मैच में 305/5 का स्कोर बनाया था और पाकिस्तान को 28 रनों से मात दी थी। वहीं कई बार ऐसे भी मौके आए हैं जब भारत ने 5 बार 400 का स्कोर भी पार किया है। भारत ने 400 का स्कोर पहली बार 2007 विश्व कप में बरमूडा के खिलाफ 19 मार्च को पोर्ट ऑफ़ स्पेन में बनाया था। उस मैच में भारत का स्कोर 413/5 था और 257 रनों से जीत मिली थी। वहीं भारत के नाम एक पारी में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड 418/5 है, जो 8 दिसम्बर 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम ने बनाया था।
इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं ऑस्ट्रेलिया टीम। जिसने पहली बार 300 का स्कोर 11 जून 1975 को श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 328/5 का स्कोर बनाया था और श्रीलंका को 52 रनों से मात दी थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक दो बार 400 से ज्यादा का स्कोर बनाया है।
दक्षिण अफ्रीका ने अभी तक 84 बार 300 से ज्यादा रन बनाए हैं। 11 दिसम्बर 1994 को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार दक्षिण अफ्रीका ने ये स्कोर बनाया था जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने 314/7 का स्कोर बनाया था और न्यूजीलैंड को 81 रनों से हराया था। वहीं दक्षिण अफ्रीका के नाम एक पारी में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड 439/2 है, जो उन्होंने 18 जनवरी 2015 को वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था।
इस लिस्ट में पाकिस्तान का नंबर चौथा है। जिसने पहली बार 300 का स्कोर 14 जून 1975 को श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। इस मैच में पाकिस्तान ने 330/6 का स्कोर बनाकर श्रीलंका को 192 रनों के बड़े अंतर से हराया था। वहीं पाकिस्तान के नाम एक पारी में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड 399/1 है, जो उन्होंने 20 जुलाई 2018 को ज़िम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था।
इंग्लैंड ने पहली बार 300 का स्कोर 7 जून 1975 को भारत के खिलाफ बनाया था। और इस टीम ने 78 बार 300 रनों के आंकड़े को पार किया है। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ उस मैच में 334/4 रन बनाए थे और भारत को 202 रनों के बड़े अंतर से हराया था। वहीं आपको ये भी बता दें कि इंग्लैंड के नाम एक पारी में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड 481/6 है। यह स्कोर एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय के सबसे बड़े स्कोर का विश्व रिकॉर्ड भी है।
श्रीलंका ने अब तक 72 बार 300 के आंकड़े को छूआ है। वहीं अगर पहली बार की बात करें तो श्रीलंका ने 300 का स्कोर 23 फरवरी 1992 को ज़िम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था। श्रीलंका ने 313/7 का स्कोर बनाकर उस मैच में ज़िम्बाब्वे को तीन विकेट से हराया था। श्रीलंका के नाम एक पारी में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड 443/9 है, जो उन्होंने 4 जुलाई 2006 को नीदरलैंड्स के खिलाफ बनाया गया था।
न्यूजीलैंड ने सबसे पहले 300 रनों के स्कोर 7 जून 1975 को ईस्ट अफ्रीका के खिलाफ बनाया था। इस मैच में न्यूजीलैंड ने ईस्ट अफ्रीका को 181 रनों के बड़े अंतर से हराया था। एक पारी में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड 402/2 है, जो 1 जुलाई 2008 को उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ बनाया गया था।
वेस्टइंडीज की बात करें तो अब तक 49 बार टीम ने 300 का स्कोर 22 फरवरी 1978 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था। वेस्टइंडीज ने उस मैच में 313 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया को 44 रनों से हराया था। वहीं वेस्टइंडीज के नाम एक पारी में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड 389 है।
ज़िम्बाब्वे ने 23 फरवरी 1992 को 300 के आंकड़े को पहली बार छूआ। हालांकि इस मैच में श्रीलंका ने 313 रन बनाकर ज़िम्बाब्वे को हरा दिया था क्यों जिम्बाब्वे ने 4 विकेट खोकर 312 रन ही बनाए थे।
बांग्लादेश की टीम भी बेहतरीन टीमों में से एक है। जिन्होने पहली बार 300 का स्कोर 17 मार्च 2006 को केन्या के खिलाफ बनाया था। बांग्लादेश ने उस मैच में केन्या को 131 रनों से मात दी थी। वहीं बांग्लादेश के नाम एक पारी में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड 330/6 है, जो उन्होंने 2 जून 2019 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया था।
वहीं आपको बता दें कि 22 दिसंबर, 2019 तक कुल मिलाकर 725 बार एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय यानि वनडे इंटरनेशनल मैच में 300 या उससे ज्यादा का स्कोर बन चुका है। इसके अलावा क्रिकेट की फील्ड में छोटी टीमों की बात करें तो आयरलैंड ने 13 बार, स्कॉटलैंड ने 9 बार, नीदरलैंड्स और अफ़ग़ानिस्तान ने चार-चार बार, केन्या और एशिया XI ने तीन-तीन बार, अफ्रीका XI ने दो बार और आईसीसी वर्ल्ड XI एवं यूएई ने एक बार 300 का स्कोर बनाया है।
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…