स्पोर्ट्स

इन टीमों ने बनाए हैं वनडे में सबसे ज्यादा बार 300 रन (Cricket News in Hindi)

Most 300 Runs in ODI by a Team List: क्रिकेट(Cricket) के मैदान में नित नए रिकॉर्ड बनना अब आम बात सी हो गई है। ऐसा ही रिकॉर्ड है वनडे इंटरनेशनल (ODI International) में 300 का स्कोर बनाना। एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में 300 का स्कोर सबसे पहली बार इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 1975 के विश्व कप (Worldcup) में बनाया था। वहीं 2 साल पहले भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ हुई दिसम्बर, 2017 में एकदिवसीय सीरीज (ODI Series) में 100वीं बार 300 का स्कोर पार किया और ऐसा करने वाली इंडियन टीम पहली टीम थी। चलिए अब आपको बताते हैं कि अभी तक किन-किन टीमों ने कितनी बार 300 का स्कोर बनाया है।

1. भारत (India)

india tv news

इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर नाम है भारतीय टीम का जिसने अभी तक 112 बार 300 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाकर रिकॉर्ड बनाया है। 15 अप्रैल, 1996 को शारजाह में पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने पहली बार 300 का आंकड़ा पार किया था। भारत ने उस मैच में 305/5 का स्कोर बनाया था और पाकिस्तान को 28 रनों से मात दी थी। वहीं कई बार ऐसे भी मौके आए हैं जब भारत ने 5 बार 400 का स्कोर भी पार किया है। भारत ने 400 का स्कोर पहली बार 2007 विश्व कप में बरमूडा के खिलाफ 19 मार्च को पोर्ट ऑफ़ स्पेन में बनाया था। उस मैच में भारत का स्कोर 413/5 था और 257 रनों से जीत मिली थी। वहीं भारत के नाम एक पारी में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड 418/5 है, जो 8 दिसम्बर 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम ने बनाया था।

2. ऑस्ट्रेलिया (Australia)

cricket au

इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं ऑस्ट्रेलिया टीम। जिसने पहली बार 300 का स्कोर 11 जून 1975 को श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 328/5 का स्कोर बनाया था और श्रीलंका को 52 रनों से मात दी थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक दो बार 400 से ज्यादा का स्कोर बनाया है।

3. दक्षिण अफ्रीका (South Africa)

essentially sports

दक्षिण अफ्रीका ने अभी तक 84 बार 300 से ज्यादा रन बनाए हैं।  11 दिसम्बर 1994 को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार दक्षिण अफ्रीका ने ये स्कोर बनाया था जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने 314/7 का स्कोर बनाया था और न्यूजीलैंड को 81 रनों से हराया था। वहीं दक्षिण अफ्रीका के नाम एक पारी में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड 439/2 है, जो उन्होंने 18 जनवरी 2015 को वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था।

4. पाकिस्तान (Pakistan)

ndtv

इस लिस्ट में पाकिस्तान का नंबर चौथा है। जिसने पहली बार 300 का स्कोर 14 जून 1975 को श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। इस मैच में पाकिस्तान ने 330/6 का स्कोर बनाकर श्रीलंका को 192 रनों के बड़े अंतर से हराया था। वहीं पाकिस्तान के नाम एक पारी में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड 399/1 है, जो उन्होंने 20 जुलाई 2018 को ज़िम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था।

5. इंग्लैंड (England)

इंग्लैंड ने पहली बार 300 का स्कोर 7 जून 1975 को भारत के खिलाफ बनाया था। और इस टीम ने 78 बार 300 रनों के आंकड़े को पार किया है। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ उस मैच में 334/4 रन बनाए थे और भारत को 202 रनों के बड़े अंतर से हराया था। वहीं आपको ये भी बता दें कि इंग्लैंड के नाम एक पारी में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड 481/6 है। यह स्कोर एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय के सबसे बड़े स्कोर का विश्व रिकॉर्ड भी है।

6. श्रीलंका (Srilanka)

rediff

श्रीलंका ने अब तक 72 बार 300 के आंकड़े को छूआ है। वहीं अगर पहली बार की बात करें तो श्रीलंका ने 300 का स्कोर 23 फरवरी 1992 को ज़िम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था। श्रीलंका ने 313/7 का स्कोर बनाकर उस मैच में ज़िम्बाब्वे को तीन विकेट से हराया था। श्रीलंका के नाम एक पारी में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड 443/9 है, जो उन्होंने 4 जुलाई 2006 को नीदरलैंड्स के खिलाफ बनाया गया था।

7. न्यूजीलैंड (New Zealand)

dna india

न्यूजीलैंड ने सबसे पहले 300 रनों के स्कोर 7 जून 1975 को ईस्ट अफ्रीका के खिलाफ बनाया था। इस मैच में न्यूजीलैंड ने ईस्ट अफ्रीका को 181 रनों के बड़े अंतर से हराया था। एक पारी में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड 402/2 है, जो 1 जुलाई 2008 को उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ बनाया गया था।

8. वेस्टइंडीज (West Indies)

times of india

वेस्टइंडीज की बात करें तो अब तक 49 बार टीम ने 300 का स्कोर 22 फरवरी 1978 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था। वेस्टइंडीज ने उस मैच में 313 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया को 44 रनों से हराया था। वहीं वेस्टइंडीज के नाम एक पारी में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड 389 है।

9. ज़िम्बाब्वे (Zimbabwe)

icc cricket

ज़िम्बाब्वे ने 23 फरवरी 1992 को 300 के आंकड़े को पहली बार छूआ। हालांकि इस मैच में श्रीलंका ने 313 रन बनाकर ज़िम्बाब्वे को हरा दिया था क्यों जिम्बाब्वे ने 4 विकेट खोकर 312 रन ही बनाए थे।

10.  बांग्लादेश (Bangladesh)

बांग्लादेश की टीम भी बेहतरीन टीमों में से एक है। जिन्होने पहली बार 300 का स्कोर 17 मार्च 2006 को केन्या के खिलाफ बनाया था। बांग्लादेश ने उस मैच में केन्या को 131 रनों से मात दी थी। वहीं बांग्लादेश के नाम एक पारी में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड 330/6 है, जो उन्होंने 2 जून 2019 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया था।

22 दिसंबर तक 725 बार 300 से ज्यादा का बन चुका है स्कोर

वहीं आपको बता दें कि 22 दिसंबर, 2019 तक कुल मिलाकर 725 बार एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय यानि वनडे इंटरनेशनल मैच में 300 या उससे ज्यादा का स्कोर बन चुका है। इसके अलावा क्रिकेट की फील्ड में छोटी टीमों की बात करें तो आयरलैंड ने 13 बार, स्कॉटलैंड ने 9 बार, नीदरलैंड्स और अफ़ग़ानिस्तान ने चार-चार बार, केन्या और एशिया XI ने तीन-तीन बार, अफ्रीका XI ने दो बार और आईसीसी वर्ल्ड XI एवं यूएई ने एक बार 300 का स्कोर बनाया है।

Facebook Comments
Pooja Choudhary

Share
Published by
Pooja Choudhary

Recent Posts

इस मेथड से बनाएं हेल्दी किटो बर्गर, स्वाद के साथ बढ़ाए रखें सेहत का विशेष ध्यान

Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…

6 hours ago

एस्ट्रोलॉजर कैसे बनें? विस्तार से जानिए एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी हुई सभी बातों के बारे में

Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…

6 hours ago

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

1 week ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

1 week ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

1 week ago