Neeraj Chopra becomes World No.1 in men’s javelin rankings: भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चौपड़ा ने एक बार फिर से इतिहास रचते हुए देश का नाम रोशन किया है। टोक्यो ओलंपिक में देश को स्वर्ण पदक जिताने वाले नीरज चोपड़ा अब जैवलिन थ्रोअर की रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस उपलब्धि को 22 मई 2023 को अपने नाम हासिल किया है। दरअसल वर्ल्ड एथेलेटिक्स ने कल ताज़ा रैंकिंग जारी की है, जिसमें नीरज चौपड़ा पुरुषों की भाला फेंक रैंक में नंबर 1 पर हैं। इस भारतीय सुपर स्टार ने पहली बार नंबर एक के स्थान को हासिल किया है।
खिलाड़ी | देश | पॉइंट्स |
नीरज चोपड़ा | भारत | 1455 |
एंजरसन पीटर्स | ग्रेनाडा | 1433 |
जैकब वडलेज्ज | चेक रिपब्लिक | 1416 |
जूलियन वेबर | जर्मनी | 1385 |
अरशद नदीम | पाकिस्तान | 1306 |
आपको बता दें कि नीरज ने 2023 में अपनी शुरुआत दोहा के डायमंड लीग से की थी और वो इस लीग में चैम्पियन बने थे। इस टूर्नामेंट में नीरज ने 88.67 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। अब नीरज को अपना अगला टूर्नामेंट नीदरलैंड के हेंगलो में खेलना है। इसके बाद नीरज 13 जून को फिनलैंड के तुर्कू में होने वाले पावो नूरमी गेम्स में अपने जौहर दिखाएंगे।
Uttarakhand ke prachin mandir: उत्तराखंड के पिथौराग़ढ़ जिले से करीब 90 किलोमीटर की दूरी पर…
Khane me Mirch Kam Kaise Kare: विश्व के हर कोने में ज्यादा से ज्यादा लोगों…
Nilgiri Tel Ke Fayde: बढ़ती हुई उम्र के साथ बालों के झड़ने की समस्या तेजी…
Bread Pizza Recipe in Hindi: आमतौर में देखा जाता है कि, बच्चों को सबसे अधिक…
Egg Muffin Recipe in Hindi: आज के समय में अंडे सबसे सस्ते व सबसे अधिक…
Fefdo Me Infection Ke Lakshan: फेफड़ा मनुष्य शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक माना…