स्पोर्ट्स

रोहित शर्मा समेत ये खिलाड़ी खेल रत्न से नवाजे जाएंगे, देखिये पूरी लिस्ट

Rajiv Gandhi Khel Ratna Award: 15 अगस्त को कई वीर पुलिस कर्मियों को सम्मानित किए जाने के बाद अब खेल रत्न पुरस्कारों के लिए भी कई खिलाड़ियों के नाम का ऐलान हो गया है। इस बार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए हिटमैन के नाम से मशहूर क्रिकेटर रोहित शर्मा के नाम का भी ऐलान किया गया है। इसके अलावा खेल रत्न से नवाजे जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में कई और नाम भी शामिल हैं।

दरअसल कई दिग्गज खिलाड़ियों, प्रशासकीय अधिकारी और पत्रकारों की सदस्यता वाली चयन समिति ने क्रिकेटर रोहित शर्मा को राजीव गांधी पुरस्कार(Rajiv Gandhi Khel Ratna Award) के लिए चुना है। उनके अलावा टेनिस खिलाड़ी मनिका पत्रा(Manika Batra), महिला पहलवान विनेश फोगाट(Vinesh Phogat) और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता एथलीट मरियप्पन थंगावेलू(Mariyappan Thangavelu) को भी खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है।

पहली बार हुआ ऐसा

Image Source – Twitter@ImRo45

आपको बता दें कि देश के सर्वोच्च खेल रत्न पुरस्कार के इतिहास में यह पहला मौका है, जब एक साथ चार खिलाड़ियों को संयुक्त रूप से खेल रत्न(Rajiv Gandhi Khel Ratna Award) पुरस्कार के लिए चुना गया है। जबकि नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चयन समिति की बैठक अभी भी जारी है और अर्जुन पुरस्कार से नवाजे जाने वाले खिलाड़ियों के नामों की लिस्ट भी जल्द ही जारी होगी।

रोहित शर्मा खेल रत्न पाने वाले चौथे खिलाड़ी

Image Source – Twitter@livemint

इस पुरस्कार के इतिहास में अब तक सिर्फ तीन क्रिकेटरों को ही खेल रत्न पुरस्कार(Rajiv Gandhi Khel Ratna Award) दिया गया था। जबकि अब खेल रत्न अवार्ड पाने वाले रोहित शर्मा सिर्फ चौथे भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे। इससे पहले सचिन तेंदुलकर (1997-98), महेंद्र सिंह धोनी (2007) और भारतीय कप्तान विराट कोहली (2018) को इस प्रतिष्ठित अवार्ड से नवाजा गया था। यह पुरस्कार किसी खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पिछले चार साल के भीतर किए गए प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता है। इस लिस्ट में अब हिटमैन का नाम भी जुड़ गया है।

यह भी पढ़े

इस पुरस्कार से नवाजे जाने वाले शख्स को प्रशस्ति-पत्र, शॉल के अलावा खिलाड़ी को 7.50 लाख रुपये नगद दिए जाते हैं। इस पुरस्कार की स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री की स्मृति में साल 1991-92 में की गई थी।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago