स्पोर्ट्स

आसान नहीं रहा बलाली से पेरिस ओलंपिक तक का सफर, जानिए विनेश फोगाट के जीवन के बारे में

Vinesh Phogat Biography In Hindi: जब भी भारतीय महिला कुश्ती का जिक्र किया जाएगा तो उसमें पहलवान विनेश फोगाट का नाम शुरुआती पंक्तियों में आएगा। पहलवान विनेश फोगाट इस समय चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं और इसी वजह से सभी लोग उनके जीवन के बारे में जानने का लिए इच्छुक हैं। विनेश फोगाट पेरिस में आयोजित हो रहे ओलंपिक 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करने गई थी इन्होंने बड़ी ही आसानी के साथ सेमीफाइनल मुकाबले को जीतकर फाइनल का टिकट कटाया था। लेकिन कुछ गलतियों की वजह से यह फाइनल के लिए प्रवेश नहीं कर पाई और इन्हें प्रतिस्पर्धा से बाहर कर दिया गया। इसके बाद से ही लोग सोशल मीडिया पर विनेश फोगाट के समर्थन में कैंपेन चला रहे हैं और उनकी बहाली की मांग भी कर रहे हैं।

इस वजह से पेरिस ओलंपिक से बाहर हुई विनेश(Vinesh Phogat Biography In Hindi)

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट 50 किलोग्राम वेट कैटेगरी में फाइनल के लिए क्वालीफाई की थी। लेकिन फाइनल मुकाबले से पहले हुए वजन के दौरान इनका वजन निर्धारित सीमा से अधिक पाया गया। इसी वजह से आयोजन समिति के द्वारा इन्हें पेरिस ओलंपिक 2024 से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। विनेश फोगाट के प्रदर्शन को देखने के बाद यह तय माना जा रहा था कि, पेरिस ओलंपिक 2024 में यह भारतीय दल की तरफ से स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला पहलवान बन सकती थीं। लेकिन अब यह सपना महज एक सपना रह गया है।

Image Source: Vinesh/Facbook

हरियाणा के छोटे गाँव से निकली विनेश

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट का जन्म हरियाणा के भिवानी जिले के बलाली गांव में हुआ था। सिर्फ 9 साल की उम्र में विनेश फोगाट के पिता का स्वर्गवास हो गया और इसके बाद उनके चाचा महावीर सिंह फौगाट ने इनका लालन-पालन किया। महावीर सिंह फोगाट एक पहलवान रहे हैं और विनेश फोगाट को पहलवानी के शुरुआती गुण इन्होंने ही सिखाए थे। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि विनेश फोगाट के चाचा की बेटी गीता फोगाट और बबीता फोगाट भी प्रोफेशनल रेसलर रही हैं और इन्होंने भी पहलवानी के क्षेत्र में देश का नाम रोशन किया है।

चर्चा का केंद्र रहीं विनेश फोगाट

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और अन्य पहलवानों के साथ मिलकर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए थे। सभी पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दिया था। इस घटनाक्रम के बाद सुप्रीम कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के आदेश दिए थे। लेकिन अभी तक बृजभूषण शरण सिंह के मामले में किसी भी प्रकार की गिरफ़्तारी नहीं हुई है।

साल 2018 में पहलवान से की शादी

Image Source: Vinesh/Facbook

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने साल 2018 में जींद के रहने वाले पहलवान सोमवीर राठी के साथ शादी की। सोमवीर भी देश के प्रसिद्ध पहलवान रह चुके हैं और इन्होंने ने भी कई खिताब अपने नाम किए हैं।

विनेश फोगाट की उपलब्धियां

  • राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप 2013 – रजत पदक
  • एशियाई चैम्पियनशिप 2013 – कांस्य पदक
  • एशियाई खेल 2014 – कांस्य पदक
  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2014 – स्वर्ण पदक
  • एशियाई चैम्पियनशिप 2016 – कांस्य पदक
  • कॉमन वेल्थ गेम्स 2018 – स्वर्ण पदक
  • एशियाई खेल 2018 – स्वर्ण पदक
  • एशियाई चैम्पियनशिप 2018 – रजत पदक
  • एशियाई चैम्पियनशिप 2019 – कांस्य पदक
  • विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप 2019 – कांस्य पदक
  • एशियाई चैम्पियनशिप 2020 – कांस्य पदक

भारत सरकार कर चुकी है विनेश फोगाट को सम्मानित

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को कुश्ती(Vinesh Phogat Biography In Hindi) के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से साल 2016 में अर्जुन पुरुस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा इन्हें साल 2020 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। विनेश फोगाट को साल 2019 में लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स में नामांकित किया जा चुका है और ये उपलब्धि हासिल करने वाली ये देश की पहली महिला पहलवान बनी थीं।

Facebook Comments
Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

उत्तराखंड गुफ़ा में स्थित है भगवान शिव का एक अनोखा मंदिर, छिपा है दुनिया के खत्म होने का राज

Uttarakhand ke prachin mandir: उत्तराखंड के पिथौराग़ढ़ जिले से करीब 90 किलोमीटर की दूरी पर…

5 days ago

इन आसान घरेलू तरीकों से दूर होगा सब्जी का तीखापन

Khane me Mirch Kam Kaise Kare: विश्व के हर कोने में ज्यादा से ज्यादा लोगों…

5 days ago

बच्चों के लिए घर पर ही बनाएं टेस्टी ब्रेड पिज्जा, ज्यादा नहीं पड़ेगा सेहत पर असर  

Bread Pizza Recipe in Hindi: आमतौर में देखा जाता है कि, बच्चों को सबसे अधिक…

5 days ago

इस आसान तरीके से बनाएं पौष्टिक एग मफिन, स्वाद के साथ बढ़ेगी सेहत

Egg Muffin Recipe in Hindi: आज के समय में अंडे सबसे सस्ते व सबसे अधिक…

5 days ago

इन 5 लक्षणों से से लगाइए फेफड़े की स्वास्थ्य का अंदाजा, भूलकर भी न करें इसे नजरअंदाज

Fefdo Me Infection Ke Lakshan: फेफड़ा मनुष्य शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक माना…

5 days ago