Vinesh Phogat Biography In Hindi: जब भी भारतीय महिला कुश्ती का जिक्र किया जाएगा तो उसमें पहलवान विनेश फोगाट का नाम शुरुआती पंक्तियों में आएगा। पहलवान विनेश फोगाट इस समय चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं और इसी वजह से सभी लोग उनके जीवन के बारे में जानने का लिए इच्छुक हैं। विनेश फोगाट पेरिस में आयोजित हो रहे ओलंपिक 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करने गई थी इन्होंने बड़ी ही आसानी के साथ सेमीफाइनल मुकाबले को जीतकर फाइनल का टिकट कटाया था। लेकिन कुछ गलतियों की वजह से यह फाइनल के लिए प्रवेश नहीं कर पाई और इन्हें प्रतिस्पर्धा से बाहर कर दिया गया। इसके बाद से ही लोग सोशल मीडिया पर विनेश फोगाट के समर्थन में कैंपेन चला रहे हैं और उनकी बहाली की मांग भी कर रहे हैं।
भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट 50 किलोग्राम वेट कैटेगरी में फाइनल के लिए क्वालीफाई की थी। लेकिन फाइनल मुकाबले से पहले हुए वजन के दौरान इनका वजन निर्धारित सीमा से अधिक पाया गया। इसी वजह से आयोजन समिति के द्वारा इन्हें पेरिस ओलंपिक 2024 से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। विनेश फोगाट के प्रदर्शन को देखने के बाद यह तय माना जा रहा था कि, पेरिस ओलंपिक 2024 में यह भारतीय दल की तरफ से स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला पहलवान बन सकती थीं। लेकिन अब यह सपना महज एक सपना रह गया है।
भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट का जन्म हरियाणा के भिवानी जिले के बलाली गांव में हुआ था। सिर्फ 9 साल की उम्र में विनेश फोगाट के पिता का स्वर्गवास हो गया और इसके बाद उनके चाचा महावीर सिंह फौगाट ने इनका लालन-पालन किया। महावीर सिंह फोगाट एक पहलवान रहे हैं और विनेश फोगाट को पहलवानी के शुरुआती गुण इन्होंने ही सिखाए थे। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि विनेश फोगाट के चाचा की बेटी गीता फोगाट और बबीता फोगाट भी प्रोफेशनल रेसलर रही हैं और इन्होंने भी पहलवानी के क्षेत्र में देश का नाम रोशन किया है।
भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और अन्य पहलवानों के साथ मिलकर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए थे। सभी पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दिया था। इस घटनाक्रम के बाद सुप्रीम कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के आदेश दिए थे। लेकिन अभी तक बृजभूषण शरण सिंह के मामले में किसी भी प्रकार की गिरफ़्तारी नहीं हुई है।
भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने साल 2018 में जींद के रहने वाले पहलवान सोमवीर राठी के साथ शादी की। सोमवीर भी देश के प्रसिद्ध पहलवान रह चुके हैं और इन्होंने ने भी कई खिताब अपने नाम किए हैं।
भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को कुश्ती(Vinesh Phogat Biography In Hindi) के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से साल 2016 में अर्जुन पुरुस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा इन्हें साल 2020 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। विनेश फोगाट को साल 2019 में लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स में नामांकित किया जा चुका है और ये उपलब्धि हासिल करने वाली ये देश की पहली महिला पहलवान बनी थीं।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…