स्पोर्ट्स

India vs West Indies: वेस्टइंडीज की टीम का ऐलान, 6 दिसंबर से शुरू होगी टी 20 सीरीज़

India vs West Indies: बांग्लादेश के बाद अब वेस्टइंडीज (West Indies) की टीम भारतीय ज़मीन पर खेलने के लिए पधारने वाली है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 (India vs West Indies t20) और वनडे सीरीज़ खेली जानी है। जिसके लिए अब वेस्टइंडीज ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। वहीं इस बार वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी क‍िरेन पोलार्ड (Kieron Pollard) को सौंपी गई है। इसके अलावा टीम में किस किस खिलाड़ी को शामिल किया गया है वो भी आपको बता देते हैं।

भारत दौरे के ल‍िए वेस्‍टइंडीज की टीम में शामिल खिलाड़ी

टी20 टीम: क‍िरेन पोलार्ड (कप्‍तान), फेब‍ियन एलेन, शेल्‍डन कोटरेल, श‍िमरॉन हेटमायर, जेसन होल्‍डर, ब्रेंडन क‍िंग, ईव‍िन लुईस, कीमो पॉल, न‍िकोलस पूरन, केरी प‍िएरे, द‍िनेश रामदीन, शेरफेन रुदरफोर्ड, लेंडल स‍िमंस, हेडल वॉल्‍श जून‍ियर और केसर‍िक व‍िल‍ियम्‍स.

वनडे टीम: क‍िरेन पोलार्ड (कप्‍तान), शाई होप, सुनील एम्‍ब्रीस, रोस्‍टन चेज, शेल्‍डन कोटरेल, श‍िमरॉन हेटमायर, जेसन होल्‍डर, अल्‍जारी जोसेफ, ब्रेंडन क‍िंग, ईव‍िन लुईस, कीमो पॉल, केरी प‍िएरे, न‍िकोलस पूरन, रोमार‍ियो शेफर्ड और हेडन वॉल्‍श जून‍ियर।

zeenews

ये तो थी वेस्टइंडीज की टीम की जानकारी अब हम भारतीय टीम के प्लेइंग 11 के बारे में भी आपको बता देते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम की बात करें तो

टी20 सीरीज के लिए – विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पाण्डेय, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन, शिवम दुबे, सुंदर वाशिंगटन, रवींद्र जडेजा, यजुवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को मौका मिला है।

वनडे सीरीज के लिए – विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, मनीष पाण्डेय, शिवम दुबे, केदार जाधव, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल मैदन में उतरेंगे।

तीन टी 20 व तीन वनडे खेलेंगी दोनों टीमें

sportskeeda

वेस्टइंडीज की टीम तकरीबन 15 दिनों के लिए भारत दौरे पर रहेगी। इस दौरान भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज होनी है। जिसे जीतने के लिए भारतीय टीम जी जान लगा देगी। पहले टी 20 मुकाबला होगा और फिर वन डे।

चलिए अब आपको सभी मैचों का पूरा शेड्यूल बता देते हैं…कौन सा मैच कब और कहां होगा उसकी जानकारी इस प्रकार है

कब और कहां होंगे टी 20 मैच (India vs West Indies t20 Schedule)

  1. पहला टी20 मैच: 6 दिसंबर, हैदराबाद
  2. दूसरा टी20 मैच: 8 दिसंबर, तिरुवनंतपुरम
  3. तीसरा टी20 मैच: 11 दिसंबर, मुंबई

वनडे सीरीज का ये है शेड्यूल (India vs West Indies ODI Schedule)

  1. पहला वनडे: 15 दिसंबर, चेन्नई
  2. दूसरा वनडे: 18 दिसंबर, विशाखापट्टनम
  3. तीसरा वनडे: 22 दिसंबर, कटक
Facebook Comments
Pooja Choudhary

Share
Published by
Pooja Choudhary

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

5 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago