Facebook Launches Messenger Rooms: सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक और व्हाट्सऐप लॉकडाउन की इस स्थिति में लोगों का सबसे बड़ा साथी है। चूँकि लोग एक दूसरे से मिल जुल नहीं सकते लिहाजा वो वीडियो कालिंग का सहारा ले रहे हैं। जो लोग अपने दोस्तों और परिवार वालों से दूर हैं उनके लिए वीडियो कालिंग ही एक मात्र सहारा है। इसी स्थिति को देखते हुए फेसबुक के मालिक मार्क ज़ुकेरबर्ग ने फेसबुक मेसेंजर से एक बार में 50 लोगों को वीडियो कालिंग की सुविधा प्रदान की है। यहाँ हम आपको मुख्य रूप से फेसबुक मेसेंजर के इसी नए फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं।
मार्क जुकरबर्ग ने लाइव सेशन के द्वारा दी ये जानकारी आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, फेसबुक मेसेंजर के इस नए फीचर के बारे में कल देर रात फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने खुद एक लाइव सेशन के द्वारा इस बारे में बताया। मार्क ने इस लाइव सेशन में बताया कि, अब फेसबुक मेसेंजर पर अधिक से अधिक लोगों के साथ वीडियो कालिंग की जा सकती है।
मेसेंजर पर एक रूम क्रिएट कर आप एक बार में 50 लोगों से वीडियो चैट कर सकते हैं। मार्क ने बताया कि, ये नया फीचर विशेष रूप से दुनिया भर की इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। जहाँ तक इस नए फीचर के इस्तेमाल की बात है तो आपको बता दें कि, सबसे पहले मैसेंजर पर वीडियो चैट के लिए आपको एक रूम क्रिएट करना होगा। इसके बाद एक लिंक के जरिए दोस्तों को इनवाइट करना होगा। ध्यान रखें कि, इस वीडियो रूम में केवल वहीं लोग शामिल हो सकते हैं जिनका प्रोफाइल फेसबुक पर है। इनविटेशन आप व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम के माध्यम से भी भेज सकते हैं। भेजे गए लिंक पर क्लिक करने वाला व्यक्ति आपके मेसेंजर रूम से जुड़ जाएगा।
इस बारे में विशेष जानकारी देते हुए मार्क जुकरबर्ग ने बताया कि, मेसेंजर रूम में वीडियो कालिंग से जुड़ने वालों के लिए कोई समय सीमा तय नहीं की गई है। इसके विशेष गुणों की बात करें तो इस वीडियो कालिंग के दौरान व्यक्ति अलग-अलग फिल्टर्स भी आज़मा सकते हैं। मेसेंजर पर रूम बनाने के लिए आपको न्यूज़फीड में जाकर रूम डिस्कवर करना होगा। जो इस रूम को होस्ट करता है उसके पास विशेष अधिकार होते हैं ,रूम क्रिएट करने वाला अपनी मर्जी से एक बार वीडियो कालिंग शुरू होने के बाद रूम लॉक भी कर सकता है और उसमें शामिल सदस्यों को निकाल भी सकता है। मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक मेसेंजर के साथ ही व्हाट्सऐप वीडियो कालिंग के नए फीचर के बारे में भी बातचीत की। आपको बता दें कि, व्हाट्सऐप के नए फीचर के बारे में बताते हुए मार्क ने कहा कि, जहाँ पहले व्हाट्सऐप पर एक बार में केवल चार लोग ही वीडियो कलिंग से जुड़ सकते थे वहीं अब इस फीचर से एक बार में आठ लोग जुड़ सकते हैं। यानि कि अब व्हाट्सऐप पर आप वीडियो कालिंग के जरिए एक बार में आठ लोगों से जुड़ सकते हैं।
यह भी पढ़े फेसबुक और रिलायंस का सांझा, जल्द लॉन्च हो सकता है ये सुपर ऐप !
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…