Hindi me Type Kaise Kare: इंटरनेट और कंप्यूटर की सुविधा होने के बाद से अब हर काम इस उपकरण के माध्यम से ही होने लगा है। इंग्लिश टाइपिंग करना तो बेहद आसान है लेकिन जब बात आती है हिंदी टाइपिंग की तो इसमें बहुत से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हिंदी टाइपिंग विशेष रूप से उनलोगों के लिए ख़ासा जरूरी है जो हिंदी ब्लॉगर हैं या फिर हिंदी से जुड़े किसी क्षेत्र में कार्यरत हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको कंप्यूटर या लैपटॉप पर हिंदी में टाइप कैसे करें इस बारे में बताने जा रहे हैं। तो देर किस बात की आइये जान लेते हैं हिंदी में टाइप करने के आसान स्टेप्स को।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, हिंदी में टाइप करने के लिए आज आप तीन चीजों की मदद ले सकते हैं। पहला गूगल इनपुट टूल्स, दूसरा MS वर्ड और तीसरा तरीका है कीबोर्ड के माध्यम से। यहां हम आपको विस्तार से इन तीनों तरीकों से हिंदी टाइपिंग करने के लिए बताने जा रहे हैं।
आपको बता दें कि, आजकल हिंदी टाइपिंग के लिए सबसे आसान टूल है गूगल द्वारा बनाया गया, गूगल इनपुट टूल (Google Input Tools)। इस टूल के माध्यम से आप हिंगलिश में लिखकर उसे हिंदी में परिवर्तित कर सकते हैं। ये टूल बिल्कुल उसी तरह से काम करता है जैसे आप फोन पर टाइप करते हैं।
इसमें अंतर सिर्फ इतना है कि, फोन पर अगर आप हिंदी में कुछ लिखते हैं तो वो हिंगलिश में नजर आता है ,लेकिन गूगल इनपुट पर जब टाइप करते हैं तो वो आपको हिंदी में ही लिखा हुआ नजर आता है।
इसका उपयोग करने के लिए आपके लैपटॉप या कंप्यूटर का इंटरनेट से कनेक्ट होना बेहद आवश्यक है। आपको गूगल पर जाकर गूगल इनपुट टूल्स टाइप करना होगा। इसके खुलने पर आपके सामने एक टाइपिंग बार नजर आएगा, यहाँ आपको भाषा हिंदी में चुनना होगा। इस आसान स्टेप के बाद आप जो भी टाइप करेंगे वो आपको हिंदी में गूगल इनपुट टूल पर नजर आएगा। इसे आप कॉपी करके कहीं भी कॉपी पेस्ट कर सकते हैं। हिंदी में टाइप करने के लिए इस टूल का उपयोग आज बहुत से लोग कर रहे हैं।
कुछ लोगों को गूगल इनपुट टूल में हिंदी में टाइप करना और फिर उसको डॉक्यूमेंट में पेस्ट करके सेव करना काफी मुश्किल का काम लगता है। उनकी इसी मुश्किल को दूर करने के लिए अब MS वर्ड में भी हिंदी में टाइप करने का ऑप्शन आ गया है।
इसके लिए आपको अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में गूगल इनपुट टूल का क्रोम एक्सटेंशन ऐड करना होगा। आप इंटरनेट के जरिए गूगल से ही इस एक्सटेंशन को अपने सिस्टम में जोड़ सकते हैं। इसके लिए आपको क्रोम के वेब स्टोर पर जाकर गूगल इनपुट टूल एक्सटेंशन पर क्लिक करना होगा। कुछ सेकंड के अंदर ही आपको अपने सिस्टम पर एक पॉप अप नजर आएगा जिसमें गूगल इनपुट टूल एक्सटेंशन को ऐड करने का ऑप्शन आएगा।
इसे एक्सेप्ट करते ही आप MS वर्ड में हिंदी में टाइप करने के लिए तैयार हो जाते हैं। इसके बाद आपको MS वर्ड ओपन करना होगा और सबसे पहले फाइल पर जाकर भाषा को हिंदी करना होगा। अब डॉक्यूमेंट के सबसे अंत में हिंदी में टाइप करने के तीन से चार ऑप्शन नजर आएंगे, आपको हिंदी पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप आसानी से इस डॉक्यूमेंट में हिंदी में टाइप कर सकते हैं।
जानकारी हो कि, कंप्यूटर या लैपटॉप के कीबोर्ड के माध्यम से भी आप आसानी से हिंदी में टाइप कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको कुछ हिंदी फॉण्ट डाउनलोड करने होते हैं। मंगल और क्रुतिदेव नाम के हिंदी फॉण्ट को सिस्टम में इंस्टाल करने के बाद आपको कीबोर्ड के किस लेटर का हिंदी के किस अक्षर के रूप में उपयोग करना है, इसकी जानकारी लेनी होगी। कीबोर्ड से हिंदी टाइप करना आसान है लेकिन इसके लिए आपको पहले कुछ दिन प्रैक्टिस की जरुरत पड़ेगी। हालाँकि एक बार अभ्यासरत हो जाने के बाद आप बड़ी आसानी से हिंदी में टाइप कर सकते हैं।
Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…