Moneycontrol
Samsung LED Display ‘The Wall’ Launch: सैमसंग (Samsung) ने माइक्रो एलईडी डिस्पले वाले ‘द वॉल’ (The Wall) को लॉन्च करते हुए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन पर से पर्दा उठा दिया है। सैमसंग ने इसकी लंबी रेंज पेश की है। सैमसंग ने कुल तीन स्क्रीन साइज के टीवी लॉन्च किए हैं।
अगर इस स्मार्ट टीवी के स्पेसिफिकेशन के बारे में बात करें तो सैमसंग का ये माइक्रो एलईडी(LED) डिस्प्ले ‘द वॉल’ क्वॉन्टम प्रोसेसर फ्लेक्स से लैस है जो कि एक मशीन लर्निंग बेस्ड पिक्चर क्वॉलिटी इंजन है। इसके अलावा यह माइक्रोएलईडी डिस्प्ले एआई अप-स्केलिंग, क्वॉन्टम HDR टेक्नॉलजी को सपॉर्ट करता है और पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स है।
यह 120Hz विडियो प्लेबैक को भी सपॉर्ट करता है और इसके सेल्फ-लाइटिंग इमिटिंग डायोड में 1,00,000 घंटे का लाइफटाइम है।
जैसे स्पेसिफिकेशन वैसी ही कीमत….जी हां….वॉल सीरीज की टीवी की कीमत की बात करें तो आप रेट जानकर थोड़े हैरान हो सकते हैं। इसकी रेंज 3.5 करोड़ से लेकर 12 करोड़ तक है जिसमें टैक्स शामिल नहीं है। इसकी बिक्री शुरू हो चुकी है। अगर आप इस टीवी को खरीदना चाहते हैं तो माइक्रो LED डिस्प्ले गुड़गांव में सैमसंग एग्जिक्यूटिव ब्रीफिंग सेंटर के जरिए आपको ये टीवी उपलब्ध हो सकते हैं। इस टीवी की खासियत है कि ये अल्ट्रा-लग्जरी व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है। रेग्युलर LED के मुकाबले ये कहीं ज्यादा क्लीयर डिस्प्ले, बेहतर कॉन्ट्रस्ट ऑफर करता है।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…