Best Honeymoon Places in India शादी के बाद शादीशुदा जोड़े के लिए सबसे मुश्किल काम अपने लिए हनीमून डेस्टिनेशन ढूंढ़ना होता है। क्युकी भारत में बहुत खुबसूरत जगह है। किसी भी कपल के जीवन में हनीमून जरूरी और महत्वपूर्ण होता है। यह वो समय होता है जहां पति-पत्नी को एक दूसरे के बारे में समझने, जानने और अपने आप को तरोताजा बनाने के लिए समय मिलता है।
अगर आप हनीमून की प्लानिंग नहीं की है या कर रहे है। तो हनीमून डेस्टिनेशन के चुनाव करने में ये पोस्ट आपकी मदद करेगा। इन जगहों में से कोई भी एक जगह चुने और अपने हनीमून को ऐसे एन्जॉय करे कि ज़िंदगीभर के लिए यादगार बन जाये।
भारत के सबसे रोमांटिक जगहों में सबसे पहले गोवा का नाम आता है। गोवा में आपको कई जोड़े एक दूसरे का हाथ थामे मिल जाएंगे। गोवा की खासियत यही है – बिच, बेब्स और बिकनी। गोवा में ऐसे बहुत से बिच है जो आपको बार बार प्यार में डूबने को मजबूर कर देगा। ये गोवा के सबसे खुबसूरत समुद्री बिच है कैलेंगुट बीच, अंजुना बीच, बागा बीच, बागाटोर बीच, सिंकेरियन बीच, पालोलेम बीच।
अगर आपको और आपके पार्टनर को बर्फ की सफ़ेद चादर बहुत ज्यादा पसंद है। तो आपको हनीमून के लिए मनाली जाना चाहिए मनाली में चारो ओर हरियाली, बादलों को छूते पहाड़, झरने की आवाज और बहुत सी चीजे है जो आपके हनीमून को बहुत ही शानदार बना देगी। मनाली का मुख्य आकर्षण रोहतांग दर्रा है। जहां बर्फ के मौसम में दूर-दूर से हजारों सैलानी बर्फबारी का आनंद उठाने आते है।
माउंट आबू को राजस्थान का स्वर्ग कहा जाता है माउंट आबू में नक्की झील बहुत ही शानदार है। इस झील के चारो ओर हरियाली और पहाड़ियों का खूबसूरत नजारा मन को मोह लेता है। यहां शाम समय बहुत ही रोमांटिक होता है। क्युकी सूर्यास्त के समय आसमान के बदलते रंग बेहद निराली और खूबसूरत नजर आते है।
हनीमून के लिए श्रीनगर बहुत ही अच्छी जगह है। यहां पर सुबह से लेकर शाम तक रौनक ही रौनक नजर आती है। श्रीनगर हाउसबोट और झीलों के लिए मशहूर है। अगर आपको भीड़भाड़ से दूर अकेले रहने की इच्छा है तो आप नागिन लेक या झेलम नदी पर हाउसबोट में ठहर सकते हैं।
केरल हनीमून के लिए खुबसूरत जगहों में से एक है। यहां पर आपको ऊंचे-ऊंचे पहाड़, नारियल के पेड़, नाव की सवारी, खुबसूरत बिच ये सब केरल की खूबसूरती को बढ़ाते है। इन सब नजारों से दिलो की धड़कन बढ़ना तो स्वाभाविक हैं। अगर आपको बिच पर घूमना पसंद है, तो यहां मौजूद चुआरा बीच, कोवलम बीच, मरुदेश्वर बीच, बेकल बीच, वर्कला बीच आपके हनीमून को बेहतरीन बना देंगे।
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…