Best Places to Visit in June and July in Hindi: मानसून के सीजन में ट्रिप करना बहुत ही रोमांचक साबित होता है और बारिश की वजह से सभी जगह का वातावरण भी हरा-भरा होता है। भारत में मानसून का मौसम मध्य जून से शुरू होता है और इसी वजह से जून और जुलाई में पर्यटक स्थलों पर सैलानियों की भीड़ जमा रहती है। जाहिर सी बात है जब बारिश की बूंदे ऊपर से नीचे की तरफ आती हैं तो इन स्थानों का रोमांच कई गुना बढ़ जाता है।
महज कुछ ही दिनों के बाद देश में मानसून दस्तक देगा और अगर आप भी इस मानसून में कुछ रोमांचक जगहों को एक्सप्लोर करने की सोच रहे हैं तो आपको परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं होगी। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी खास जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप इस सीजन एक्सप्लोर कर सकते हैं।
जैसे ही गर्मियों के मौसम का जिक्र आता है वैसे ही उनके दिमाग में शिमला का ख्याल आता है। मानसून के सीजन में यहाँ का वातावरण हरा-भरा हो जाता है और इसी वजह से यह सैलानियों के लिए हॉट स्पॉट रहता है। शिमला में आप पहाड़ियों के अलावा यहाँ के लोकल मार्केट, नारकंडा, क्राइस्ट चर्च, कुफ़री, चैल, ताता पानी जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा भी यहाँ पर पहाड़ियों में जाखू मंदिर है जहां पर भगवान बजरंगबली की विशालकाय प्रतिमा है और यहाँ से पूरे शिमला का नजारा देखने को मिलता है।
अगर आप सिक्किम को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो मानसून से बेहतरीन समय और कोई नहीं है। नॉर्थ-ईस्ट के 7 राज्यों में से सिक्किम सबसे अधिक खूबसूरत है और इसी वजह से सैलानियों का डेरा यहाँ पड़ा ही रहता है। जब भी आप सिक्किम आएं तो यहाँ पर आप इंडो-चाइना बॉर्डर, नाथुला दर्रा, रूमटेक मोनेस्ट्री को जरूर एक्सप्लोर करें। सिक्किम में बहने वाली तीस्ता नदी रिवर राफ्टिंग के लिए मशहूर है।
बारिश के मौसम में मेघालय को निहारने का एक अलग ही मजा है। हर साल यहाँ देशी और विदेशी पर्यटकों का मेला लगा रहता है। एशिया का सबसे साफ गाँव मॉलिननॉंग और हमेशा बारिश वाला स्थान मॉसिनराम भी मेघालय में ही मौजूद है। पर्यटकों के लिए यह नजारा एक सुखद अनुभव लाता है और यहाँ की प्राक्रतिक नजारों को देखकर सैलानी दीवाने हो जाते हैं।
देश की राजधानी दिल्ली से करीब 350 किलोमीटर दूर उत्तराखंड राज्य में हिमालय की गोद में खूबसूरत का शहर अल्मोड़ा बसा हुआ है। अल्मोड़ा में प्रकृति के नजारों को देखने के बाद सैलानियों का यहाँ से जाने का मन नहीं करता है। मानसून के मौसम में यहाँ काफी संख्या में पर्यटक आते हैं बेहद ही कम बजट में यह ट्रिप आसानी एक साथ पूरी हो जाती है। अल्मोड़ा में कई प्रकार की सांस्कृतिक विरासतों को एक्सप्लोर करने का मौका मिलता है।
जब भी देश के बेहतरीन हिल स्टेशन के बारे में जिक्र किया जाता है तो उसमें हिमांचल प्रदेश राज्य में स्थित मैकलॉडगंज हिल स्टेशन का नाम सबसे पहले आता है। मैकलॉडगंज की दूरी धर्मशाला से करीब 5 किलोमीटर की है और यहाँ पर रहने और खाने की अच्छी व्यवस्था है। मैकलॉडगंज में आप ट्रैकिंग, कैंपिंग जैसे एक्टिविटी का लुफ़्त उठा सकते हैं।
Uttarakhand ke prachin mandir: उत्तराखंड के पिथौराग़ढ़ जिले से करीब 90 किलोमीटर की दूरी पर…
Khane me Mirch Kam Kaise Kare: विश्व के हर कोने में ज्यादा से ज्यादा लोगों…
Nilgiri Tel Ke Fayde: बढ़ती हुई उम्र के साथ बालों के झड़ने की समस्या तेजी…
Bread Pizza Recipe in Hindi: आमतौर में देखा जाता है कि, बच्चों को सबसे अधिक…
Egg Muffin Recipe in Hindi: आज के समय में अंडे सबसे सस्ते व सबसे अधिक…
Fefdo Me Infection Ke Lakshan: फेफड़ा मनुष्य शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक माना…