Bhopal Me Ghumne Ki Jagah: आज के टाइम में काम का बोझ व्यक्ति पर इतना ज्यादा है कि उसके पास खुद के लिए थोड़ा भी समय निकाल पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। मगर आपको बता दें कि यदि आप सारा टाइम काम ही करेंगे, खुद को समय नहीं देंगे, कहीं मूड फ्रेश नहीं करेंगे तो ऐसे में इसका सीधा असर आपके काम के साथ- साथ आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। इसलिए यह बहुत ही आवश्यक हो जाता है कि काम के दौरान आप अपने लिए कुछ समय निकालें और कहीं बाहर घूम कर आयें। अब बाहर घूमने का मतलब यह नहीं कि आप सीधा विदेश ही चले जाएं। हमारे देश में भी ऐसी बहुत सारी जगहें हैं जहां आप कुछ शानदार वक्त बिता सकते हैं और कई यादगार लम्हे समेट सकते हैं। ऐसे में आज हम बात करने वाले हैं भारत के बीचों-बीच बसे राज्य मध्य प्रदेश की, जिसे भारत का ह्रदय भी कहा जाता है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल है और आज के इस पोस्ट में हम आपको भोपाल में कुछ बेहद ही प्रसिद्ध घूमने वाली जगहों के बारे में बताएंगे।
बताया जाता है कि इसे 11वीं शताब्दी में राजाभोज द्वारा बसाया गया था। उस दौरान इसे भोजपाल कहा जाता था, जो अपभ्रंश होकर भोपाल हो गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश की राजधानी होने के साथ−साथ भोपाल शहर प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत के सभी आधुनिक आयाम भी स्थापित करता है। आज भोपाल पुराने बाजार, मस्जिदों, महल, सुंदर पार्क और गार्डन, लंबी चौड़ी सड़कें, आधुनिक इमारतों से एक सुंदर शहर बन गया है। तो चलिये जानते हैं भोपाल में घूमने वाले कुछ दार्शनिक स्थलों के बारे में।
भोपाल शहर का शौर्य स्मारक तकरीबन 12 एकड़ में फैला हुआ है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 अगस्त 2014 में किया गया था। शौर्य स्मारक इस शहर में घूमने आने वाले सभी पर्यटकों को अमर शहीदों की शौर्य गाथा से रूबरू करवाता है। शौर्य स्मारक में ग्रेनाइट के पत्थर से बना 62 फुट ऊंचा स्तम्भ है। शौर्य स्मारक स्तम्भ की नींव के पास जलने वाली अनंत ज्योति सैनिकों के बलिदान की याद दिलाती है। तीनों सेनाओं की यादों को चित्रों में संजोते हुए संग्रहालय में परमवीर चक्र और महावीर चक्र जैसे शौर्य पुरस्कारों को देखा जा सकता है, जिसे देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है।
जानकारी के लिए बता दें कि देश के प्राचीनतम मंदिरों में से एक इस मंदिर को भोजेश्वर मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। भोजपुर मंदिर की स्थापना गुर्जर परमार वंश के राजा भोज ने की थी और यही वजह है कि इसे भोजपुर मंदिर व इस स्थान को भोजपुर के नाम से जाना जाता है। आपको यह भी बता दें कि इस प्राचीन मंदिर की इतनी ज्यादा ख्याति है कि इसे उत्तर भारत के सोमनाथ के नाम से भी जाना जाता है।
वैसे आपको बता दें कि घूमने के उद्देश्य से भोपाल में ऐसी तमाम जगहें है जहां पर आपको देश के इतिहास और पौराणिक चीजों का भंडार मिलेगा। उदाहरण के तौर पर यहां हजारों साल पुराने बौद्ध स्तूप हैं जो सांची के स्तूप के नाम से लोकप्रिय हैं। इसके अलावा एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद ताज-उल- मस्जिद भी यही स्थित है। इस मस्जिद की खासियत इसकी शानदार नक्काशी है। यहां की ऐतिहासिक इमारतें देखने के लिए लोग विदेशों से भी आते हैं।
दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। पसंद आने पर लाइक और शेयर करना न भूलें।
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…