ट्रेवल

क्रिसमस पार्टी करने के लिए ये जगह हैं सबसे बेस्ट, जानिए क्या है खास

Best Places To Celebrate Christmas In India In Hindi: पार्टी करना भला किसे पसंद नहीं होता, फिर चाहे वे बच्चे हों, बड़े हों या बूढ़े। पार्टी करने का ढंग भले ही कितना भी अलग हो, लेकिन पार्टी तो सभी करते हैं। न्यू ईयर व क्रिसमस के मौके पर तो पार्टी करने का अलग ही क्रेज़ होता है। युवा वर्ग तो हर साल इन खास मौकों पर पार्टी करने के लिए नई-नई जगह ढूँढता है। यदि आप भी उन्हीं लोगों में से हैं और इस साल क्रिसमस पार्टी करने के लिए किसी नई जगह की तलाश कर रहे हैं, तो आज हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

इन जगहों पर क्रिसमस के लिए कुछ समय पहले से ही खास तैयारियां शुरू कर दी जाती हैं और लोग भी पहले से ही यहाँ अपनी बुकिंग करा लेते हैं ताकि बाद में परेशानी ना झेलनी पड़े। आइए जानते हैं क्रिसमस पार्टी करने के लिए कौनसी हैं वो खास जगह।

क्रिसमस पार्टी करने के लिए खास जगह(Best Places To Celebrate Christmas In India)

कैफे मैम्बोस (गोवा)

गोवा युवाओं का बेस्ट पार्टी प्लेस है। युवा वर्ग हर साल भरी मात्रा में क्रिसमस और नया साल मनाने यहाँ आता है। समुन्द्र के किनारे अपने फेवरेट म्यूज़िक पर नाचते हुए जब सागर की लहरें आपके पैरों को छूती हैं तो आप एकदम अलग फ़ील करते हैं। यदि आप भी इस साल गोवा में पार्टी करने का प्लान बना रहे हैं तो कैफे मैम्बोस जाना ना भूलें। गोवा के मशहूर बागा बीच के किनारे स्थित इस नाइट क्लब में फूड और म्यूज़िक का परफेक्ट कॉम्बिनेशन मिलता है। यहाँ का एम्बिएंस आपको झूमने पर मजबूर कर देता है। इसके अलावा भी गोवा में ढेरों ऐसे क्लब, बार और कैफ हैं, जहां आप अपनी क्रिसमस नाइट एन्जॉय कर सकते हैं।

ट्रिस्‍ट्‌ (मुंबई)

मुंबई में क्रिसमस के कुछ वक्त पहले से ही जश्न शुरू हो जाता है। युवा वर्ग अलग-अलग नाइट क्लब्स, बार, आदि में जाकर रात भर जमकर जश्न मनाते हैं। यदि आप भी इस साल मुंबई में क्रिसमस का मज़ा लेना चाहते हैं तो मुंबई के लोअर परेल में स्थित ट्रिस्ट नाइट क्लब जरूर जाएँ। इस नाइट क्लब की खासियत यह है कि यहां पर पार्टियां आधी रात से शुरू होकर अगली सुबह तक चलती है। यहाँ का शानदार डांस फ्लोर व डीजे आपको डांस करने के लिए मजबूर कर देगा। इसके अलावा भी मुंबई के कई पार्टी प्लेस जैसे आर अड्डा, विंक, आदि काफी फेमस हैं। बता दें कि मुंबई में पार्टी करने के लिए आपको अपनी जेब थोड़ी भारी रखनी पड़ेगी।

कैसल कैफे (कोच्चि)

यदि आप पार्टी के साथ-साथ ट्रेडीशनल क्रिसमस फेस्टिवल का लुत्फ भी उठाना चाहते हैं तो कोच्चि से बेहतर कुछ नहीं है। असल में कोच्चि में भारी मात्रा में ईसाई धर्म के लोग रहते हैं जो अपने पारंपरिक तरीके से क्रिसमस सेलिब्रेट करते हैं। यहाँ की रौनक देखने के लिए हर साल भारी मात्रा में सैलानी क्रिसमस के मौके पर आते हैं। हालांकि, यहाँ पार्टी करने के लिए ज्यादा लोग नहीं आते, लेकिन लोग पार्टी जरूर करते हैं। कैसल कैफे यहाँ पर पार्टी करने के लिए लोगों की सबसे पसंदीदा जगह है। इसके अलावा होटल एडेन गार्डन, सी लैगून हेल्थ रिज़ॉर्ट, आदि भी काफी फेमस पार्टी प्लेस हैं, जहां युवा रातभर जमकर पार्टी करते हैं। यदि आप पार्टी से अलग कुछ करना चाहते हैं तो यहाँ के लोकल मार्केट या फिर दूसरी घूमने की जगहों पर क्रिसमस का आनंद ले सकते हैं।

बोडॉइर क्लब (कोलकाता)

कोलकाता बेहद खूबसूरत शहर है। यहाँ की खूबसूरती देखते ही बनती है और क्रिसमस के मौके पर तो यहाँ जैसे चार-चाँद लग जाते हैं। यहाँ पर एक से बढ़ कर एक कैफे व नाइट क्लब्स हैं, जहां क्रिसमस पर लोग जमकर जश्न मनाते हैं। इन्ही में से एक है बोडॉइर नाइट क्लब जहां का मन मोहक एम्बिएंस हर साल लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसके अलावा प्रिवी अल्ट्रा लॉज, गोल्ड, समप्लेस एल्स जैसी कई जगह पार्टी करने के लिए काफी अच्छी हैं, जहां क्रिसमस के साथ ही नए साल पर भी जमकर जश्न मनाया जाता है।

हमें उम्मीद है कि आपको अपना क्रिसमस व न्यू ईयर मनाने के लिए बताई गई जगह(Best Places To Celebrate Christmas In India In Hindi) जरूर पसंद आएंगी। अपने विचार हमें जरूर बताएं।

यह भी पड़े

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

3 days ago

अब आसान तरीके के साथ घर में बनाइये टेस्टी स्ट्रॉबेरी क्रश, सेहत के लिए है रामबाण

Strawberry Crush Recipe In Hindi: स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे हर एक आयु वर्ग…

3 days ago

सोने के पहले तकिये के नीचे रखिए मोर पंख, चुटकियों में बदल जाएगी आपकी किस्मत

Takiye Ke Niche Mor Pankh Rakhne Ke Fayde: ज्योतिष शास्त्र में जीवन के हर एक…

4 days ago