भारत की राजधानी दिल्ली को भारत का दिल कहा जाता है। दिल्ली भारत में सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है, क्योंकि दिल्ली शहर भारत के दूसरे राज्यों के मुकाबले में क्षेत्रफल में बहुत छोटा है परन्तु यहां घूमने, फिरने और देखने लायक बहुत सारे स्थान है। दिल्ली में बहुत सारे विश्विद्यालय है जिसकी वजह से यहाँ सभी राज्यों से बच्चे पढ़ने आते है। दिल्ली वालो के लिए दिल्ली सिर्फ एक राज्य ही नहीं है बल्कि खुद का एक भ्रमांड है। वैसे से तो दिल्ली की बहुत सारी विशेषताएं है पर हम आपको ऐसे 10 तथ्य बताएँगे जो शायद खुद दिल्लीवालों को नहीं पता होंगे, आप भी दिल्लीवाले है तो देखते है कि आपको ये तथ्य मालूम है या नहीं ?
1. दुनिया का दूसरा सबसे आबादी वाला शहर।
जी हां, टोक्यो शहर के बाद आबादी के मामले में दिल्ली ही है। 25 मिलियन निवासियों के साथ दिल्ली दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। 2015 में, जनगणना ने शहर में रहने वाले 18.2 मिलियन लोगों को दर्ज किया गया था। अभी लगभग 2 करोड़ से जयादा लोग दिल्ली में है।
2. एशिया का सबसे बड़ा थोक मसाला बाजार दिल्ली में है।
दिल्ली की खारी बावली मार्किट एशिया का सबसे बड़ा मसाला बाज़ार है। यह पुरानी दिल्ली की एक सड़क है जो फतेहपुरी मस्जिद से सटी लाल किले के करीब स्थित है।
3. एशिया का एकमात्र बहाई मंदिर दिल्ली में है।
दिल्ली का कमल मंदिर जिसे लोटस टेम्पल कहा जाता है एशिया का इकलौता बहाई मंदिर है जहां का वातावरण एकदम शांत है। यहां लगभग हर रोज 8 हज़ार लोग देश विदेश से आते है।
4. दुनिया का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर परिसर।
दिल्ली के अक्षरधाम हिन्दू मंदिर परिसर पूरी दुनिया में सबसे बड़ा है। 2007 में इसे गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में ‘विश्व का सबसे बड़ा व्यापक हिंदू मंदिर’ स्थान देते हुए शामिल किया।
5. एशिया की सबसे बड़ी आई-टी मार्केट।
दिल्ली के नेहरू प्लेस को एशिया की सबसे बड़ी आई – टी मार्किट कहा जाता है। यहाँ आपको पाइरेटेड सॉफ्टवेयर्स बहुत ही सस्ते दामों पर मिल सकते है।
6. दिल्ली में सम्पूर्ण सार्वजनिक यातायात प्रणाली CNG गैस का उपयोग करती है।
दिल्ली के ऑटो रिक्शा से लेकर प्रसिद्ध DTC बस तक सब कुछ पर्यावरण के अनुकूल संपीड़ित प्राकृतिक गैस (CNG) पर चलता है।
7. दिल्ली का 20% भू-भाग वनों से ढका हुआ है।
दिल्ली में हरयाली की भी कोई ख़ास कमी नहीं है, इसका 20 प्रतिशत हिस्सा जंगलो व वनो से ढका हुआ है।
8. एशिया का सबसे बड़ा फल और सब्जी का थोक बाजार दिल्ली में है।
दिल्ली की आज़ादपुर मंडी को “एशिया का सबसे बड़ा फल और सब्जी का थोक बाजार” कहा गया है।
9. सबसे प्रदूषित शहर।
दिल्ली से जुड़े तथ्यों में यह भी तथ्य शामिल है कि मई 2014 में, नई दिल्ली को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर के रूप में घोषित किया गया था।
10. दुनिया कि सबसे ऊँची ईंटो द्वारा बनाई गयी मीनार दिल्ली में है।
कुतुब मीनार जो दिल्ली के महरौली क्षेत्र में स्थित है, यह दुनिया की सबसे ऊँची स्वतंत्र ईंट मीनार है। यह 72.5 मी। (238 फुट ) ऊँची है।
यह भी पढ़े: जस्टिन बीबर के बारे में 10 बातें जो आप नहीं जानते। (10 Facts About Justin Bieber)
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…