ट्रेवल

जानिए गोवा में घूमने के लिए खूबसूरत बीच के बारे में

गोवा अपने बीच और सुंदर समुंद्री तटों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। इनको देखने के लिए विदेश से पर्यटक आते है। भारत में घूमने के लिए गोवा सबसे लोकप्रिय जगह है। यह अपने आकर्षक बीच के लिए दुनिया के मैप में खास जगह बना चूका है। लोगो का गोवा आने का अलग ही जूनून होता है। बीच पर धुप में, रेत और सर्फिंग की जगह में मस्ती करना हर जनरेशन को पसंद होता है।

भारत में गोवा हनीमून या लंबी छुट्टी बिताने के लिए एक परफेक्ट जगह है। गोवा में 105 किलोमीटर के खूबसूरत बीच और समुंद्र तट है। यहां का शांत वातावरण सभी को आकर्षित करता है। अगर आप भी गोवा घूमने जाने का प्लान कर रहे है तो आपको ये देखना होगा कि किस बीच पर घूमने जाएं ताकि आप गोवा के सबसे खूबसूरत बीच को मिस न करे। इस लेख में हम आप लोगो को गोवा में घूमते समय किस बीच पर जाएं इसकी जानकारी देंगे।

गोवा के सबसे सुंदर बीच

गोवा में सबसे खूबसूरत बीच को छाटना कोई आसान काम नहीं है। क्योंकि गोवा के सभी बीच की अपनी अलग सुंदरता है। लेकिन हमने आप लोगो के लिए यहां पर गोवा के सबसे अच्छे और सुंदर बीच की लिस्ट निकाली है। तो आइये जानते है गोवा के सबसे सुंदर बीचो के बारे।

मोरजिम बीच – यह बीच पणजी के उतर में स्थित है। मोरजिम बीच विदेशियों का पसंदीदा स्थल है। यह बीच कछुए के घोंसले के लिए प्रसिद्ध है। अगर आप भी बर्ड देखना चाहते है तो ये बीच आपके लिए बिलकुल परफेक्ट है। इस समुंद्र तट के बार और छोटी-छोटी लकड़ी की झोपड़ियां इसे एक आकर्षक पर्यटन स्पॉट बनाते है।

Travelogy India

बागा बीच – यह बीच मोरजिम बीच से थोड़ी आगे दक्षिण दिशा में स्थित है। बागा बीच पूरी तरह से अलग माहौल का अनुभव करवाता है। यह बीच सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। इस समुंद्र तट पर आपको एकदम शांत माहौल और प्यारा वातावरण देखने को मिलेगा। यह बीच नाईट लाइफ, पार्टीज के लिए फेमस है

Best places to stay in India

कलंगुट बीच – इसको समुंद्र तटों की रानी के रूप में जाना जाता है। ब्रिटिश पर्यटकों के लंबी छुट्टियां बिताने के लिए यह बीच मशहूर है। कलंगुट बीच के रिसॉर्ट्स का बहुत ही अनुकूल वातावरण होता है। इस बीच की गोआ करी पर्यटकों की फेवरेट है। यह उत्तरी गोवा का सबसे बड़ा समुंद्र तट है।

Solo Traveler

सिंक्वेरियम बीच – यह बीच सफेद रेत के लिए प्रसिद्ध है। सिंक्वेरियम बीच उत्तरी गोवा के सबसे कम भीड़ वाले समुंद्र तटों में से एक है। इसके नजदीक प्रसिद्ध अगुआदा किला है। इसके आसपास कई शानदार और सुंदर होटल भी है। अगर आप यहां पर पार्टी या विशेष अवसर पर जश्न करना चाहते है तो कई लग्जरी पैकेज भी उपलब्ध है। यह हनीमून मनाने के लिए सबसे अच्छा बीच है।

HolidayRider

वागातोर बीच – यह बीच भी उत्तरी गोवा में ही स्थित है। वागातोर बीच पर ज्यादातर यूरोप और भारत के लोग घूमने आते है क्योंकि यह बीच फॅमिली के साथ घूमने के लिए बिलकुल परफेक्ट जगह है। यह सबसे मधुर और शांत समुंद्र तटों में से एक है। वागातोर बीच पर रहने, खाने और पीने के लिए बहुत सारे विकल्प है। यहां से सूर्यास्त का आनंद लेना बहुत ही अच्छा विचार है।

प्रशांत यादव

Facebook Comments
Prashant Yadav

Share
Published by
Prashant Yadav

Recent Posts

इस मेथड से बनाएं हेल्दी किटो बर्गर, स्वाद के साथ बढ़ाए रखें सेहत का विशेष ध्यान

Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…

22 hours ago

एस्ट्रोलॉजर कैसे बनें? विस्तार से जानिए एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी हुई सभी बातों के बारे में

Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…

23 hours ago

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

1 week ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

1 week ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

2 weeks ago