ट्रेवल

गुजरात घूमने जा रहे हैं तो इन पर्यटक स्थलों के बारे में जरूर जान लें

Gujarat Ma Farva Layak Sthal: गुजरात भारत का एक ऐसा राज्य है। जो उद्योग और पर्यटन दोनों के लिए ही विशेष तौर पर लोकप्रिय है। एक अध्ययन के मुताबिक गुजरात राज्य में देश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल मौजूद हैं। यह राज्य अपनी समृद्ध संस्कृति, विरासत, इतिहास, कला और असंख्य पर्यटन स्थलों के कारण जाना जाता है। गुजरात की खूबसूरती में चार चांद यहां की प्राकृतिक और वन्यजीव भी लगाते हैं।तो चलिए जानते हैं कि गुजरात में ऐसे कौन से महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल हैं। जहां आप जाकर अपने मन की शांति और देश के विरासत से जुड़े ज्ञान को प्राप्त कर सकते हैं।

गुजरात में मौजूद समुद्री तट(Gujarat Ma Farva Layak Sthal)

देश की सबसे लंबी तट रेखा गुजरात में ही मौजूद है। यहां समुद्री तट पर बने रिजॉर, मंदिर और ब्लू लगून पर्यटकों के मन को बेहद शांति प्रदान करते हैं। प्राकृतिक इतिहास और धार्मिक स्मारकों के अनूठे संगम के साथ गुजरात भारतीय उपमहाद्वीप में सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के तौर पर जाना जाता है।

गुजरात में कई सारे धार्मिक स्थल मौजूद है जोकि हिंदुस्तान कि धर्म संप्रदाय को दर्शाती है। यहां हिंदू, इस्लाम, जैन, बौद्ध, सिख और ईसाई धर्म से संबंधित कई सारे धार्मिक स्थल मौजूद हैं। जिनमें द्वारकानाथ मंदिर, सोमनाथ मंदिर, तख्तेश्वर मंदिर, अक्षरधाम मंदिर, पालिताना मंदिर, कालिका मंदिर, जामा मस्जिद, राज बाबरी मस्जिद, रानी रुपमति मस्जिद, नारायण मंदिर, सिदी सैयद मस्जिद इत्यादि शामिल है।

गुजरात में स्थित राष्ट्रीय पार्क और वन्य जीव अभयारण्य की बात करें तो इस सूची में गिर फाॅरेस्ट नेशनल पार्क, ब्लेककब नेशनल पार्क, मरीन नेशनल पार्क, वंसदा नेशनल पार्क, कच्छ डेजर्ट वन्यजीव अभयारण्य, जंगली गधा अभयारण्य, नील सरोवर पक्षी अभयारण्य, कच्छ बस्टर्ड सेंचुरी, शूलपानेश्वर वन्यजीव अभयारण्य इत्यादि शामिल है।

अब चलिए गुजरात में बसे उन शहरों की बात करते हैं जहां मौजूद कुछ पर्यटन स्थल लोगों को काफी पसंद आते हैं और यहां हर साल भारी संख्या में सैलानी अपना समय व्यतीत करने और छुट्टियां मनाने के लिए एकत्रित होते हैं।

  • अहमदाबाद(Ahmedabad Tourism)

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से जुड़े होने के कारण अहमदाबाद का अपना एक अलग ही ऐतिहासिक महत्व है। यह गुजरात के सबसे महत्वपूर्ण शहरों में से एक है। यहां देश और दुनिया से हर साल एक बड़ी संख्या में सैलानी इकट्ठा होते हैं। इसका एक अपना अलग महत्व इसलिए भी है क्योंकि यहां की वास्तुकला में इस्लामी और हिंदू शैली का एक अनूठा मेल देखने को मिलता है। अहमदाबाद के कुछ लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में साबरमति आश्रम, टेक्सटाइल का केलिको संग्रहालय, अदलज बावड़ी, हाथी सिंह जैन मंदिर, कांकरिया झील, भद्र किला, हिलती मीनारें इत्यादि शामिल है।

  • गांधीनगर(Gandhinagar Tourism)

बात करते हैं गांधीनगर की जो कि अहमदाबाद से उत्तर में करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गांधीनगर गुजरात की राजधानी है। राजधानी होने के कारण पर्यटक यहां अपने आप खींचे चले आते हैं। गांधीनगर में अक्षरधाम और शामलजी एक विशेष पर्यटन स्थल के तौर पर जाना जाता है। इसके अलावा यहां पर सरिता उद्यान, हिरण पार्क, बाॅटनिकल गार्डन और कई सारे खरीददारी के लिए बाजार उपलब्ध है।

  • जामनगर(Jamnagar)

गुजरात की केंद्र अहमदाबाद से करीब 302 किलोमीटर की दूरी पर जामनगर स्थित है। जामनगर को गुजरात के ताज का एक रत्न कहा गया है। यहां पर्यटकों को वास्तुकला के कुछ उत्कृष्ट नमूने के तौर पर कई सारे किले महल और धार्मिक स्मारक देखने को मिलते हैं। जो अपने आकर्षण में यहां आने वाले पर्यटकों को बांध लेते हैं। यहां मौजूद लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में कोठा गढ़, विलिंगटन क्रीसेंट, लखोटा किला, धूपघड़ी, जामसाहब महल, बोहरा हजीरा, लखोटा संग्रहालय, रनमल झील, आदिनाथ मंदिर, बाल हनुमान मंदिर,भीड़ भंजन मंदिर, शांतिनाथ मंदिर, बेट द्वारका बीच रोजी इत्यादि शामिल है।

  • वडोदरा(Vadodara)

वडोदरा एक ऐसा शहर है। जिसे गुजरात के सांस्कृतिक राजधानी के तौर पर जाना जाता है। यह शहर गुजरात की संस्कृति को अपने आप में बटोरे हुए है। यहां के शानदार बगीचे, यहां की अद्भुत ललित कला और लोक नृत्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। वडोदरा में मौजूद लोकप्रिय स्थलों में स्वामीनारायण मंदिर, ईएमई मंदिर वडोदरा, वडोदरा संग्रहालय और आर्ट गैलरी, सयाजी बाग वडोदरा, खजुराहो बाजार,महाराजा फतेह सिंह संग्रहालय इत्यादि शामिल है।

  • पावागढ़ (Pavagadh)

गुजरात राज्य में एक छोटा सा हिल स्टेशन है। जिसका नाम पावागढ़ है। इस हिल स्टेशन को शानदार लैंडस्केप और शांति के लिए जाना जाता है। पावागढ़ को विश्व विरासत स्थल के तौर पर भी सम्मानित किया जा चुका है। इसे गुजरात के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले और सबसे ज्यादा लोकप्रिय स्थलों के तौर पर जाना जाता है। पावागढ़ में चंपानेर पावागढ़ पुरातत्व पार्क, पावागढ़ हिल, कालिका माता मंदिर, पावागढ़ मंदिर, माची हवेली, सदनशाह पीर दरगाह पर्यटन स्थल मौजूद हैं।

  • चंपानेर(Champaner Gujarat)

गुजरात स्थित पावागढ़ पहाड़ी की तलहटी में बसा चंपानेर भारत का सबसे पुराना रॉक फॉरमेशन है। यहां कई सारे ऐतिहासिक मंदिर मौजूद हैं। जो कि सच्ची नागर शैली में बने हैं। चंपानेर पुरातत्व में रुचि रखने वाले लोगों के लिए सबसे पसंदीदा जगह है। इस शहर में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले जगहों में शामिल जामा मस्जिद भी मौजूद है। जो कि वास्तुकला की इंडो इस्लामिक शैली के मुताबिक बनाया गया है।

  • पोरबंदर(Porbandar Gujarat)

पोरबंदर को गुजरात के तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता है। यहां सालों भर देश और दुनिया से तीर्थ यात्रियों का आना जाना लगा रहता है। यहां पर प्राचीन भारत के कुछ सबसे बेहतरीन और पवित्र मंदिर उपस्थित हैं।

  • आणंद(Adani Ahmedabad Gujarat)

आनंद शहर को भारत का मिल्क कैपिटल कहा जाता है। इस शहर को अमूल डेयरी और दूध क्रांति के लिए भी जाना जाता है। गुजरात के आणंद में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड और आणंद कृषि विश्वविद्यालय हैं।

  • जूनागढ़(Junagadh)

यह शहर गुजरात में स्थित गिरनार हिल के आधार पर स्थित है। यह सैलानियों के गिरनार हिल पर जाने का पॉइंट है। गिरनार हिल पर बड़ी संख्या में मंदिर उपस्थित हैं। जूनागढ़ में कई सारे ऐसे ऐतिहासिक भवन हैं जो सैलानियों को पसंद आ सकते हैं। लेकिन यहां बेहद ही कम संख्या में पर्यटक आते हैं। जिसके पीछे का कारण यहां का प्रचार-प्रसार है।

  • राजकोट(Rajkot)

राजकोट एक समय में सौराष्ट्र की राजधानी हुआ करता था। इस जगह पर ब्रिटिश सरकार का मुख्यालय भी था। राजकोट को महात्मा गांधी से जोड़कर भी देखा जाता है। दरअसल गुजरात के इसी राजकोट में महात्मा गांधी ने अपने जीवन के कुछ शुरुआती वक्त बिताएं हैं।

  • सूरत(Surat]

सूरत शहर गुजरात के ताप्ती नदी के किनारे बसा है। यह शहर पहले पश्चिम भारत के प्रमुख बंदरगाहों में से एक था। यह बंदरगाह उस वक्त गुजरात राज्य के गेटवे के तौर पर काम करते थें। यहां देशभर से लोग व्यापार के सिलसिले में आते हैं। व्यापार के अलावा भी यहां पर कई सारे पर्यटन स्थल है।

Facebook Comments
Mritunjay Tiwary

Recent Posts

इस तरीके के साथ झटपट तैयार करें केले के कोफ्ते की सब्जी, झटपट होगी बनकर तैयार

Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…

2 days ago

मंदिर में मिले फूल को इन स्थानों पर रखने से होगी बरकत, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…

5 days ago

35 फिल्मों में नजर आई बॉलीवुड की हीमैन और ड्रीम गर्ल की जोड़ी, जानिए कितनी हुईं हित तो कितनी फ्लॉप

Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…

5 days ago

साल 2024 में किस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती, जानिए पूजन से संबंधित सभी जानकारी

Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…

5 days ago

इस मेथड से बनाएं हेल्दी किटो बर्गर, स्वाद के साथ बढ़ाए रखें सेहत का विशेष ध्यान

Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…

1 week ago

एस्ट्रोलॉजर कैसे बनें? विस्तार से जानिए एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी हुई सभी बातों के बारे में

Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…

1 week ago