ट्रेवल

कर्नाटक की इन डरावनी जगहों पर जाने से काँप जाती हैं रूहें।

Haunted Places In Karnataka In Hindi: भारत का दक्षिणी इलाका अपने वास्तु कौशल और शानदार पठारी दृश्यों के लिए पूरे विश्व में मशहूर हैं। हर साल लाखों देसी और विदेशी सैलानी दक्षिण भारत को देखने के लिए आते हैं। कर्णाटक भी दक्षिण भारत का एक ऐसा राज्य है जहाँ हर साल लाखों सैलानी अपनी छुट्टियां मनाने के लिए आते हैं। कर्नाटक में मौजूद प्रसिद्ध जगहों के बारे में आपने जरूर सुना होगा, लेकिन अगर आपसे यह सवाल कर लिया जाये कि क्या आप कर्नाटक में मौजूद भुतहा जगहों के बारे में जानते हैं तो आपका जवाब क्या होगा। जी हाँ इस राज्य में कुछ ऐसी जगहें मौजूद हैं जहाँ पर इंसान रात तो दूर शाम ढलते ही उनके पास नहीं जाते हैं। आइये कर्नाटक में मौजूद कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में जानते हैं।

बल्लालबाग(Ballalbagh)

Image Source: HerZindagi

जब भी कर्नाटक में मौजूद सबसे डरावनी जगहों का जिक्र होगा तो उसमें बल्लालबाग (Ballalbagh) का जिक्र जरुर होगा। ऐसा कहा जाता है कि इस निर्माणाधीन इमारत में सूरज ढलते ही मदद करो, मदद करो की आवाजें गूंजने लगती हैं, लेकिन जब कोई इंसान वहां पर जाकर देखता तो आवाजें आना बंद हो जाती हैं। कई लोगों का मानना है कि इस इमारत से माँ बेटी की आवाजें आती हैं जिनकी मृत्यु इसी इमारत के पास हुई थी।
बल्लालबाग (Ballalbagh) को लेकर दूसरी कहानी यह भी प्रचलित है कि जब इस इमारत का निर्माण कराया जा रहा था तब इस इमारत के नीचे कई लोग नीचे दबकर मर गए थे। इस घटना के बाद इमारत के निर्माण कार्य को बंद कराया गया था और तभी से इमारत के पास कोई भी जाना पसंद नहीं करता है।

कल्पल्ली कब्रिस्तान(Kalpalli Cemetery)

Image Source: HerZindagi

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मौजूद इस कल्पल्ली कब्रिस्तान (Kalpalli Cemetery) की गिनती डरावनी जगहों में की जाती है। यहाँ का मंजर कुछ ऐसा है कि लोग रात के अँधेरे में तो क्या दिन के उजाले में भी जाना पसंद नहीं करते हैं। आस पास रह रहे लोगों के अनुसार, शाम होते ही कब्रिस्तान से हंसने और रोने की विचित्र आवाजें सुनाई देती हैं और कई लोगों का मानना है की रात के समय कब्रिस्तान के पास एक शख़्स सफ़ेद कपड़ों में दिखाई देता है।

एनएच4 हाईवे (NH4 Highway)

Image Source: HerZindagi

एनएच4 हाईवे (NH4 Highway) को लेकर आपने बहुत सी कहानियाँ सुनी होंगी। यह हाइवे अक्सर ही सुर्ख़ियों में बना रहता है। जी हाँ की लोगों का मानना है कि रात के समय एक महिला सफ़ेद कपड़ों में लिफ्ट मांगती हुई दिखाई देती है और ड्राइवर के गाड़ी रोकते ही महिला अदृश्य हो जाती है। लोगों की मानें तो जब कोई ड्राइवर गाड़ी नहीं रोकता है तो आगे चलकर उसकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो जाता है।

कर्नाटक की अन्य डरावनी जगहें

बल्लालबाग (Ballalbagh), कल्पल्ली कब्रिस्तान (Kalpalli Cemetery) और एनएच4 हाईवे (NH4 Highway) के अतिरिक्त कर्नाटक में उडुपी का प्रेतवाधित घर, बीजापुर का साठ कब्र, विक्टोरिया अस्पताल की गिनती भी डरावनी जगहों में की जाती है।

Facebook Comments
Adarsh Tiwari

सॉफ्टवेयर की पढ़ाई करते करते दिमाग हैंग सा होने लगा तो कहानियां पढ़ने लगा. फिर लिखने का मन किया तो लिखना शुरू कर दिया। अब आप पढ़कर बताइए की कैसा लिख रहा हूँ.

Share
Published by
Adarsh Tiwari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago