ट्रेवल

शिमला, मनाली नहीं अब हिमाचल का यह पहाड़ी इलाका बन रहा है सैलानियों की पसंद, मन मोह लेंगी वादियां

Best Places To Visit In Jubbarhatti In Hindi: जब भी हिमाचल प्रदेश के अंदर टूरिस्ट प्लेस या फिर हिल स्टेशन की बात होती है तो उसमें शिमला, मनाली, धर्मशाला और कुल्लू जैसी जगहों का जिक्र होता है। इन जगहों की खूबसूरती जरा भी कम नहीं है लेकिन क्या आप जानते हैं शिमला से महज कुछ ही दूरी पर स्थित जुब्बरहट्टी की खूबसूरती भी किसी से कम नहीं है और अब यह जगह भी सैलानियों की पसंद बनती जा रही है। हसीन पहाड़ी वादियां, बादलों को छूते देवदार के पेड़ और घास के खुले मैदान जुब्बरहट्टी की सुंदरता में चार चाँद लगाते हैं। जुब्बरहट्टी हिल स्टेशन, जुब्बरहट्टी एयरपोर्ट के लिए भी प्रसिद्ध है। आज के इस लेख में हम आपको जुब्बरहट्टी में घूमने लायक हसीन जगहों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

खलग(Kalga)

Image Source: On My Canvas

जुब्बरहट्टी से करीब 2.3 किलो मीटर की दूरी पर स्थित खलग एक बेहद ही खूबसूरत और एक्स्प्लोर करने के लिए सही जगह है। इस जगह में जाने के बाद आपको शांति का अनुभव होगा क्योंकि इस जगह के बारे में बहुत से लोगों को अभी मालूम नहीं है। पहाड़ की चोटी में स्थित होने की वजह से हर एक मौसम में इसकी ख़ूबसूरती एक सामान ही रहती है। हसीं पहाड़ी वादियों और बादलों को छूते देवदार के पेड़ इसकी ख़ूबसूरती को शोभा बढ़ाते हैं। ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है।

जुब्बर वेली(Jubber Valley: Best Places To Visit In Jubbarhatti In Hindi)

Image Source: justdial share

हिमालय पर्वत की हसीन और मनमोहक वादियों में स्थित जुब्बर वैली किसी जन्नत से कम नहीं है। यहाँ पर एक बार घूमने के बाद आप हिमालय की बाकी वादियों को भूल जाएंगे। बादलों को छूती हुई पहाड़ी वादियां और शांतिपूर्ण माहौल सबका मन मोहने का काम करती हैं। जुब्बर वेली जुब्बरहट्टी से करीब 2 किलो मीटर दूर है।

जाठिया देवी मंदिर(Jathia Devi Temple)

Image Source: YouTube/Bk Samisha Deryan

जाठिया देवी मंदिर, जुब्बरहट्टी से महज कुछ ही दूरी पर स्थित है। यह मंदिर एक पवित्र स्थान होने के साथ साथ पर्यटन स्थल भी है। पहाड़ की चोंटी पर स्थित होने की वजह से इसकी सुंदरता का कोई जवाब नहीं है। जाठिया देवी मंदिर परिसर से आप पूरे जुब्बरहट्टी का नजारा ले सकते हैं। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय यहाँ का नजारा देखने लायक होता है। जाठिया देवी मंदिर माँ दुर्गा को समर्पित है।

इन चीज़ों को भी जरूर करें एक्सप्लोर

जुब्बरहट्टी को एक्स्प्लोर करने के दौरान आप यहाँ अन्य एक्टिविटीज का भी लुफ्त उठा सकते हैं। जुब्बरहट्टी की हसीन वादियों में आप ट्रैकिंग और फोटोग्राफी का भी आनंद उठा सकते हैं।

तो यह थे जुब्बरहट्टी के मनमोहक पर्यटन स्थल

Facebook Comments
Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago