ट्रेवल

कोलकाता में घूमने की इन जगहों के बारे में जरूर जानें, रोज आते हैं हज़ारों पर्यटक

Kolkata Me Ghumne Ki Jagah: यूँ तो हर शहर में कोई ना कोई ऐसी जगह जरूर होती है, जिसे पर्यटक स्थान के रूप में जाना जाता है। लेकिन इस मामले में कोलकाता की बात ही कुछ और है, असल में देखा जाए तो उन सभी शहरों में कुछ ना कुछ ख़ास है जिसे अंग्रेजों ने बसाया है। नई दिल्ली से पहले कोलकाता को ही भारत की राजधानी माना जाता था। इस वजह से भी इस ऐतिहासिक शहर में देखने के लिए आपको बहुत सी ऐसी जगहें मिल जाएंगी जो आपके दिल को छू सकती है।

आज इस आर्टिकल में हम आपको खासतौर से कोलकाता में घूमने के लिए मशहूर कुछ ख़ास जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन जगहों पर हर दिन हज़ारों पर्यटक आते हैं, आइये जानते हैं कौन सी हैं वो कोलकाता की मशहूर जगहें।

विक्टोरिया मेमोरियल (Victoria Memorial)

कोलकाता शहर का जब भी नाम आता है तो सबसे पहले विक्टोरिया महल का नाम जरूर लिया जाता है। आपको बता दें कि, कोलकाता में घूमने की प्रमुख जगहों में विक्टोरिया मेमोरियल सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महत्वपूर्ण इमारत को देखने देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं। भारी संख्या में हर दिन सैलानी इस खास जगह को देखने आते हैं। विक्टोरिया मेमोरियल के इतिहास की बात करें तो इसे साल 1901 में इंग्लैंड की महारानी विक्टोरिया की याद में उस वक़्त भारत के वायसराय लार्ड कर्जन द्वारा बनवाया गया था।

आपको जानकर हैरानी होगी कि, इसे बनवाने में करीबन बीस साल का समय लगा था। अंग्रेजी हुकूमत के एक बहुमूल्य धरोहर के रूप में आज इस इमारत को जाना जाता है। विक्टोरिया मेमोरियल को बनवाने में भी उसी संगमरमर का इस्तेमाल किया गया था, जिसका उपयोग ताजमहल और लंदन के मशहूर चर्च सेंट पॉल कैथड्रेल के निर्माण में किया गया था। यहाँ आपको महारानी विक्टोरिया की करीबन 3500 ऐसी चीज़ें देखने को मिल सकती हैं जिसका कभी उन्होनें उपयोग किया था। यहाँ आप मंगलवार से रविवार के बीच कभी भी सुबह दस बजे से लेकर शाम के पांच के बीच जा सकते हैं।

यह भी पढ़े भारत के इन 5 जगहों पर स्थित है अद्भुद बिरला मंदिर (Birla Temples in India)

हावड़ा ब्रिज (Howrah Bridge)

कोलकाता का ज़िक्र हो और हावड़ा ब्रिज का नाम ना आए ऐसा होना बिल्कुल भी मुमकिन नहीं है। अंग्रेजों द्वारा बनवाये गए इस पुल को कोलकाता की पहचान माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस अनोखे ब्रिज को रविंद्र नाथ टैगोर ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है। कुछ लोग इसे कोलकाता का गेटवे भी मानते हैं, इसलिए इसे गेटवे ऑफ़ कोलकाता भी कहा जाता है। हावड़ा ब्रिज को देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र तो माना ही जाता है, इसके साथ ही साथ इसका उपयोग विभिन्न फिल्मों में भी दर्शकों को लुभाने के लिए किया गया है।

सत्यजीत रे और मणिरत्नम जैसे दिग्गज निर्देशकों ने इस ब्रिज का उपयोग अपनी फिल्मों में बखूबी किया है। हावड़ा ब्रिज केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में काफी मशहूर है। हावड़ा और कोलकाता को जोड़ने वाले इस पुल का निर्माण साल 1935 में किया गया था। इस पुल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि, इसके निर्माण में सिर्फ लोहे का उपयोग किया गया है। बता दें कि, 1500 फुट लंबा और करीबन 71 फ़ीट चौड़ा यह पुल दुनिया का सबसे बड़ा पुल है। जब भी कोलकाता जाए तो इस पुल को देखना ना भूलें।

साइंस सिटी (Science City) Kolkata Me Ghumne Ki Jagah

यदि आपको विज्ञान और वैज्ञानिक चीजों का शौक़ है तो आपके लिए कोलकाता साइंस सिटी घूमना बेहद आवश्यक है। अंतरिक्ष और स्पेस से संबंधित यहाँ चौंकाने वाली ऐसी बहुत सी चीज़ें आपको देखने को मिल सकती हैं, जिसे आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कोलकाता के साइंस सिटी में विशेष रूप से बहुत से ऐसे जानवरों के नमूने भी रखें गए हैं जो अब पर्यावरण में नहीं पाए जाते हैं।

विचित्र चीजों का यहाँ एक ख़ास संग्रह किया गया है। इन चीजों को देखना आम लोगों के लिए काफी रोमांचक हो सकता है। यहाँ आपको डायनासोर की विभिन्न प्रजातियों का संग्रह भी देखने को मिल सकता है। कोलकाता साइंस सिटी का उद्घाटन साल 1997 में 1 जुलाई को किया गया था। तो दोस्तों जब भी कोलकाता जाना हो, इन जगहों पर विशेष रूप से जाना ना भूलें।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

मंदिर में मिले फूल को इन स्थानों पर रखने से होगी बरकत, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…

6 hours ago

35 फिल्मों में नजर आई बॉलीवुड की हीमैन और ड्रीम गर्ल की जोड़ी, जानिए कितनी हुईं हित तो कितनी फ्लॉप

Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…

7 hours ago

साल 2024 में किस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती, जानिए पूजन से संबंधित सभी जानकारी

Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…

9 hours ago

इस मेथड से बनाएं हेल्दी किटो बर्गर, स्वाद के साथ बढ़ाए रखें सेहत का विशेष ध्यान

Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…

5 days ago

एस्ट्रोलॉजर कैसे बनें? विस्तार से जानिए एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी हुई सभी बातों के बारे में

Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…

5 days ago

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

2 weeks ago