ट्रेवल

मुंबई के इन जगहों पर भूतों का माना जाता है बसेरा, एक से बढ़कर एक कहानियाँ है मौजूद

Most Haunted Places In Mumbai In Hindi: भारत के अलग-अलग इलाकों में भूतों की कई सारी कहानियाँ प्रचलित है। हालांकि ये कहानियाँ किस हद तक सच है ये कोई नहीं बता सकता। लेकिन इसके बाद भी कई लोग ऐसा दावा करते हैं कि उन्होंने कुछ अलग सुपरनेचुरल महसूस किया है। आज का ये आर्टिकल भी एक ऐसे ही टॉपिक के बारे में होने वाला है। भारत की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में भूतों को लेकर कई तरह की कहानियाँ कही जाती है। इन्हीं में से कुछ फेमस भूतों के डेरों के विषय में हम आपको बताने जा रहे हैं। 

Image Source: NoBroker

ये हैं मुंबई की तीन डरावनी जगहें(Most Haunted Places In Mumbai In Hindi)

  • मुंबई में पड़ने वाला सांता क्रूज़ वेस्ट एक ऐसी जगह है जिसे दूसरे शहर के लोग भी जानते हैं। इस इलाके की एक भूतिया कहानी है। यहाँ के एक बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर एक महिला की आत्मा रहती है, जिसने अपने पति से झगड़े के बाद आत्महत्या कर ली थी। उनकी मृत्यु के बाद, एक रहस्यमय काला कुत्ता दूसरी मंजिल के गलियारे में कहीं से प्रकट हुआ और उसने इसे अपना स्थायी घर बना लिया। आस पास रहने वाले लोगों का कहना है कि जब भी उस महिला की आत्मा गलियारे में दिखाई देती है तो कुत्ता अशुभ चीखें निकालता है। इस इमारत में रहने वाले लोग इतने डरे हुए हैं कि वे उसका नाम तक नहीं लेते। उसके नाम के बजाय वो उसे दूसरी मंजिल की भाभीजी कहते हैं। 
  • माहिम में पैराडाइज़ सिनेमा के ठीक पीछे राम साकित नाम की एक इमारत मौजूद है। ये बिल्डिंग बहुत खतरनाक माना जाता है। कई सालों पहले, 50 साल की एक महिला कपड़े धोते समय इमारत परिसर के अंदर एक कुएं में फिसल गई, जिससे उसकी दुखद और अप्रत्याशित मौत हो गई। उसकी मौत के बाद हर अमावस्या की रात को उनकी आत्मा के कुएं से बाहर आने और दिन ढलते ही गायब होने की डरावनी बातें कही जाने लगी। यहाँ के लोकल लोग इस बिल्डिंग के आसपास जाने से भी कतराते हैं।    
  • माहिम रेलवे स्टेशन से 1 किमी के दायरे में ही नसेरवांज वाडी के रूप में मुंबई के सबसे डरावने स्थानों में से एक जगह है। नसीर नाम के एक पारसी व्यक्ति के पास ये प्रोपर्टी थी। ऐसा कहा जाता है कि उनको उनके ही घर में जिंदा जला दिया गया था जिससे उनकी दर्दनाक और अप्राकृतिक मौत हो गई। उनकी मृत्यु के ठीक बाद, लोगों ने उनको कई बार ज़िंदा देखने का दावा किया। हालात तब और भयावह हो गए जब इसी घर में थोड़े ही समय के भीतर सात लोगों की मौत हो गई। जो लोग इस जगह के बारे में जानते हैं वे सूर्यास्त के बाद इसके आसपास जाने से बचते हैं।
Facebook Comments
Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

इस मेथड से बनाएं हेल्दी किटो बर्गर, स्वाद के साथ बढ़ाए रखें सेहत का विशेष ध्यान

Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…

2 hours ago

एस्ट्रोलॉजर कैसे बनें? विस्तार से जानिए एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी हुई सभी बातों के बारे में

Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…

2 hours ago

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

1 week ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

1 week ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

1 week ago