ट्रेवल

Most Haunted Places In The World दुनिया की सबसे डरावनी जगह, आईये जानते है

Most Haunted places in World आपने दुनिया मे हर कोने में भटकती आत्माओं के बारे में बहुत सुना होगा, कई लोग इन्हे महसूस करने का दावा करते है, तो कई इसे देखने का करते है। इन भटकती आत्माओं के बारे में कितनी सच्चाई होती है, इसे लेकर हर किसी की अलग – अलग राय होती है। जिसमे भूतों का होना या न होना को लेकर यह एक जटिल विषय बन जाता है। विज्ञान के इस दौर मे ज्यादातर लोग इनके अस्तित्व को नकारते है, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने इस डर को महसूस किया है। लेकिन असल जीवन में कई ऐसी जगह ऐसी हैं, जहाँ भूत-प्रेत की बाते होती है। तो आईये हम आपको बताते है की दुनिया की 5 ऐसी जगहों के बारे मे जहां आज भी इनका अस्तित्व चर्चित मे है।

मोंटे क्रिस्टो बंगला, न्यू साउथ वेल्स, ऑस्ट्रेलिया

मोंटे क्रिस्टो बंगला ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में स्थित है। इस बंगले को ऑस्ट्रेलिया के सबसे अधिक डरावनी जगहों में शामिल किया गया है। इसका कारण सन 1885 में इसके निर्माण के बाद कई घटनाओ का जिक्र है, कहा जाता है कि निर्माण के बाद मोंटे क्रिस्टो का मालिकाना हक क्रेवले परिवार के पास था और यह परिवार वर्ष 1948 तक यहाँ रहा था। इस बीच ऐसी कई घटनाएँ घटी, जिसमे कई लोगो को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। एक बच्चे की सीढियों से गिरने से मौत होना, नौकरानी की बालकनी से मौत की ख़बर और लड़के की आग से हुई मौत की ऐसी कई घटनाये अस्वाभाविक हैं। जिससे इस जगह को मनहूस माना जाने लगा।

HouseCrazy

अंत: लगातार हो रही ऐसी डरावनी घटनाओं को देखकर क्रेवले परिवार ने सन 1948 में इस जगह को छोड़ दिया था। और इनके जाने के बाद भी यहां कई अस्वाभाविक मौतों का सिलसिला चलता रहा, कहा जाता है कि क्रेवले परिवार के जाने के बाद कुछ लोगो ने इसे खरीद लिया और इसे किराये पर दे दिया। लेकिन कुछ दिनों बाद अंदर से मौत की ख़बर आती है। जिसके चलते उसमे रह रहे लोगो ने इसे छोड़ दिया और जब से मोंटे क्रिस्टो वीरान पड़ा है।

चंगी अस्पताल का रहस्य, सिंगापुर

सिंगापुर में नार्थवन रोड के किनारे बसा चंगी गांव में सन 1930 में एक अस्पताल का निर्माण हुआ था। इस अस्पताल का नाम गांव के नाम पर रखा गया था। जो कि यह चंगी अस्पताल के नाम से जाना जाने लगा। शुरुआत के कई वर्षों तक यह अस्पताल आम अस्पतालों की तरह था। लेकिन दूसरे विश्वयुद्ध की लड़ाई मे इसे जापान ने कब्ज़ा लिया था। जहां उन्होंने इसे एक मिलिट्री अस्पताल में बदल दिया था। जिससे युद्ध में घायल सैनिकों को यहां लाया जाता था। इसमे लेकिन डॉक्टर, नर्स और अन्य असुविधाओं की कमी के चलते गंभीर रूप से घायल सैनिकों की मौतें होने लगी थी और धीरे- धीरे मौत की संख्या बढ़ने लगी तो अस्पताल की व्यवस्था डगमगा गई और यह अस्पताल एक भयानक बीमारी मे तब्दील हो गया। जिसमे इस बीमारी की चपेट मे अब डॉक्टर, नर्स आदि होने लगे और फिर यह धीरे-धीरे आत्माओ का किला बन गया। और लड़ाई की समाप्ती के बाद यह एक खंडर बन गया और लोग भी अब यहां जाने से गबराने लगे थे। और आज भी मरे हुए लोगो की आवाजों की सुनने का दवा किया जाता है।

evolvemma

भानगढ़ का किला, राजस्थान, भारत

भानगढ़ का किला, दिल्ली और जयपुर के हाईवे के बीच मे पड़ता है। भानगढ़ किला एक ऐसा डरवाना किला है। जिसके पीछे एक खौफनाक कहानी का अतीत जुड़ा हुआ है और यह कहानी बताई जाती है, भानगढ़ की राजकुमारी रत्नावती और एक तांत्रिक सिन्धु सेवड़ा की, बताया जाता है कि सिन्धु सेवड़ा राजकुमारी से बहुत प्रेम करता था। और एक दिन बाज़ार से वह इत्र की दूकान पर कला जादू करने वाला इत्र राजकुमारी के लिए लाता है। और इस इत्र की जानकारी राजकुमारी को लग गयी जिससे वह बहुत ही क्रोधित हो गयी और उसने उस इत्र की बोतल को पत्थर पर फोड़ दिया और इत्र उस पत्थर पर पूरा बिख़र गया और यह देखकर वह तांत्रिक गबराके भागने लगा।

Oneindia

जिस पत्थर पर इत्र पड़ा था। वो पत्थर उसके पीछे भागने लगा और उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी और मरते-मरते वो राजकुमारी को श्राप देके गया की यहां जल्दी ही सारे लोग मारे जायेगे। इसके कुछ दिनों बाद ही अजबगढ़ ने भानगढ़ पर हमला कर दिया। जिससे कई हजारो लोगो का खून कर दिया गया। और उनकी आत्माये यहां गुमने लगी। जिससे यह एक खण्डर बन गया और यहां आज भी कई लोग आत्माओ की आवाजों और भटकने का दावा करते है।

Facebook Comments
Praveen Jain

Share
Published by
Praveen Jain
Tags: indiaTravel

Recent Posts

इस तरीके के साथ झटपट तैयार करें केले के कोफ्ते की सब्जी, झटपट होगी बनकर तैयार

Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…

2 days ago

मंदिर में मिले फूल को इन स्थानों पर रखने से होगी बरकत, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…

5 days ago

35 फिल्मों में नजर आई बॉलीवुड की हीमैन और ड्रीम गर्ल की जोड़ी, जानिए कितनी हुईं हित तो कितनी फ्लॉप

Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…

5 days ago

साल 2024 में किस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती, जानिए पूजन से संबंधित सभी जानकारी

Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…

5 days ago

इस मेथड से बनाएं हेल्दी किटो बर्गर, स्वाद के साथ बढ़ाए रखें सेहत का विशेष ध्यान

Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…

1 week ago

एस्ट्रोलॉजर कैसे बनें? विस्तार से जानिए एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी हुई सभी बातों के बारे में

Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…

1 week ago