ट्रेवल

Mumbai में इन 10 जगहों को नहीं घूमा तो बेकार है, ये हैं आकर्षक पर्यटक

15 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी स्पीच में भारतीयों से अपील की थी कि दुनिया घूमने जाने से पहले अपने देश के हर जगह को अच्छे से घूम लें क्योंकि यहां पर भी घूमने के कम साधन नहीं है। भारत में अलग-अलग जगहों की एक लिस्ट बनाइए और अपने परिवार के साथ या दोस्तों के साथ घूमने जाइए। लेकिन अगर आप महाराष्ट्र के Mumbai में इन जगहों पर नहीं जाते हैं तो आपका मायानगरी जाना बेकार है क्योंकि मुंबई इन्ही जगहों के कारण तो गुलजार मानी जाती है।

Mumbai में घूमने वाली जगहें [Mumbai Mein Ghumne Wali Jagah]

Mumbai में कई पर्यटक स्थल हैं जहां पर पर्यटकों की खूब भीड़ लगी रहती है। मुंबई शहर के ज्यादातर हिस्से में आप लोगों की भीड़ से बच नहीं पाएंगे। अगर आप छुट्टी लेकर मुंबई जा रहे हैं तो आपको इन जगहों पर जरूर घूमना चाहिए क्योंकि यहां की ये जगहें ही फेमस हैं। मुंबई के ये शानदार पर्टक स्थल सबसे ज्यादा ट्रैवलर्स को अपनी ओर आकर्षित करते हैं और मुंबई में रहने वाले लोगों के लिए ये आम जगह है लेकिन जो लोग बाहर से आए हैं उनके लिए ये सबसे खास है। mumbai me ghumne ki jagah में आपको सबसे पहले इन जगहों पर जाना चाहिए..

मुंबई चौपाटी (Mumbai Chaupati)

मुंबई चौपाटी एक छोटा सा Beach है जहां पर आप अपना खाली समय बिता सकते हैं। यहां पर भेलपुरी, सेवपुरी और स्थानीय आइस कैंडी का मजा आपको जरूर लेना चाहिए। मुंबई चौपाटी एक छोटा सा समुद्री तट है जो पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच छुट्टी बिताने के लिए प्रचलित है।

हाजी अली (Haji ali)

हाजी अली मुंबई के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलो में एक है। यह अरब सागर के बीच में स्थित है और किनारे से 500 यार्ड्स की दूरी पर स्थित है। ये मुस्लिम संत पीर हाजी अली शाह बुखारी की दरगाह है और ये लगभग 400 साल पुरानी दरगाह है जो हिंदू-मुस्लिम कलाकारी का उदाहरण है। इस दरगाह की मुख्य बात ये है कि समुद्र के बीचों-बीच होने के बाद भी कभी डूबती नहीं है और ऐसा भी कहा जाता है कि बाबा के दरबार में अब तक पानी भी नहीं घुसा है। इसके अलावा इस बड़ी सी दरगाह के बाहर स्वादिष्ट पकवान के अनेकों स्टॉल लगे हुए हैं। हाजी अली मुंबई की पश्चिम लोकल रेलवे लाइन का प्रमुख स्टॉप है, इससे लोग यहां पर आसानी से पहुंच जाते हैं।

छत्रपति शिवाजी टर्मिनल रेलवे स्टेशन (Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus)

मुंबई शहर का रेलवे स्टेशन देखना सबसे बड़ा उद्देश्य होता है जहां पर कई फिल्मों की शूटिंग हुई है। मुंबई का आइकन सीएसटी स्टेशन है जो मुंबई बंदरगाह के दक्षिण में स्थित है। पहले इसे विक्टोरिया टर्मिनस कहा जाता था लेकिन इसका मौजूदा नाम साल 1996 में महाराष्ट्र के वीर राजा शिवाजी के नाम पर रखा था

जॉगर्स पार्क (Joggers’ Park)

मुंबई के बांद्रा का एक उपनगरीय इलाके और समुद्र के किनारे बना जॉगर्स पार्क इसके दिल की धड़कन मानी जाती है। जॉगर्स पार्क में ही देश के पहले लॉफिंग क्लब की शुरुआत हुई थी। यहां के पुराने लोग अभी भी गप्पे लड़ाने आते हैं और इस जगह पर फिल्मों की शूटिंग भी खूब होती है

मरीन ड्राइव (Marine Drive)

बॉलीवुड की कई फिल्मों में आपने मरीन ड्राइ देखा होगा। इसकी सुंदरता रात में देखने में ज्यादा अच्छी लगती है। गोलाई में बने मरीन ड्राइव की सड़कों में रा में जब स्ट्रीट लाइट जलती है तो ऐसा लगता है मानों किसी रानी गले में हार पहना हो। मरीन ड्राइव दक्षिण मुंबई के 4 किमी के क्षेत्र में फैला है और ये मुंबई के सबसे फेमस जगहों में एक है। ये लवर्स प्वाइंट के नाम से भी जाना जाता है जहां पत्थरों के बीच में प्रेमी युगल अपने आने वाले भविष्य के सपने देखते हैं।

गेटवे ऑफ इंडिया (Gateway of India)

हमारे देश भारत का प्रवेश द्वार कहा जाने वाला गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई की शान माना जाता है। इसका निर्माण साल 1924 में ब्रिटिश सरकार के दौरान हुआ था। इसके निर्माण का उद्देश्य ब्रिटिश महाराज जॉर्ज वी और महारानी मेरी के भारत आगमन पर उनके स्वागत में इसे बनाया गया था क्योंकि मुंबई देश के प्रमुख बंदरगाहों में से एक है इसलिए इसे प्रवेश द्वार माना जाने लगा। यह ब्रिटिशों के महाराज के आगमन पर उनके उत्कर्ष का प्रतीक माना जाता है। इसके सामने ही होटल ताज है जो एक दार्शनिक स्थल से कम नहीं है। यहीं पर साल 2008 में सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ था और इस होटल का निर्माण साल 1902 में हुआ था।

जुहू बीच (Juhu Beach)

भारत के सबसे बड़ी और अनोखी Beaches में एक जुहू बीच है जहां पर कई फिल्मी सितारों के घर भी मौजूद हैं। यहां पर शाहरुख खान, अक्षय कुमार और संजय दत्त का बंगला मौजूद है। इसके अलावा यहां पर लोग रेत में घूमते हैं और घुड़सवारी का मजा लेते हैं। यहां पर बच्चों के लिए मनोरंजन के कई साधनों की व्यवस्था की गई है और यहां पर आने से आपका अच्छा समय बीत सकता है।

एंलिफेंटा केव (Elephanta Caves)

मुंबई के मध्य भाग के बंदरगाह गेटवे ऑफ इंडिया से 9 किलोमीटर दूर एक फेमस जगह है। इसका नाम एलिफेंटा केव है जिसे पहाड़ों को काटकर बनाया गया है। ये एक मंदिर है और ये भारत का सबसे पेचीदा और खूबसूरत नक्काशी को पेश करने वाला मंदिर है। एलिफेंटा केव में स्थित शंकर भगवान का मंदिर है इसमें हॉल, आंगन, खंबे जैसे बड़े-बड़े पत्थर देखने को मिलेंगे।

सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhivinayak Temple)

मुंबई का सबसे प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिर सिद्धिविनायक मंदिर है। भगवान गणेश के इस प्रसिद्ध मंदिर में हर दिन ना जाने कितने भक्त दर्शन के लिए आते हैं। यहां पर फिल्मी सितारे भी मन्नत मांगने आते हैं और इस मंदिर में कुछ फिल्मों की शूटिंग भी हुई है। इस मंदिर का निर्माण 1801 में किया गया था।

बॉलीवुड (Bollywood)

दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री को बॉलीवुड कहते हैं। यहां पर हर साल हजारों फिल्में बनती हैं और सबसे ज्यादा रोजगार यहीं पर उपलब्ध है। अगर आप मुंबई जाएं तो यहां फिल्म सिटी जरूर जाएं जो मुंबई के पश्चिमी उपनगरीय इलाके गोरेगांव में स्थित है। यहां पर अलग-अलग फिल्मों और सीरियल्स की शूटिंग्स होती रहती है। यहां पर जाकर शूटिंग देख सकते हैं और यहां पर लगाए गए फिल्मों के सेट पर तस्वीरें भी ले सकते हैं। अब फिल्मी सितारों से मिल पाएंगे या नहीं ये कहना थोड़ा मुश्किल है।

Facebook Comments
Sneha Dubey

Share
Published by
Sneha Dubey

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

3 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

4 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

6 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago