Categories: ट्रेवल

पूणे (Pune) में घूमने की 10 सबसे बेहतरीन जगहें, एक बार यहां जरूर आएं

Pune Me Ghumne ki Jagah:जो भी भारतीय दुनिया घूमने जाते हैं क्या उन्हें अपने देश के बारे में सबकुछ पता है? भारत में इतनी जगहें घूमने की हैं कि आप थक सकते हैं लेकिन ये आश्चर्यचकित जगहें कभी खत्म नहीं हो सकतीं। यहां हर Tourist Place अपनी अलग ही कहानी सुनाती है और हर किसी के बारे में जानकर आपको भी अच्छा लगेगा। इससे पहले मैंने आपको कुछ शहरों के प्रसिद्ध जगहों के बारे में बताया है और इस बार मैं आपको Pune me Ghumne ki Jagah के बारे में बताएंगे।

पुणे (Pune) में घूमने वाली जगहें

Pune Tourism In Hindi पुणे महाराष्ट्र राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। समृद्ध इतिहास औऱ आधुनिकता का मिश्रण पुणे बहुत ही खास पर्यटन स्थलों में से एक है। पुणे शहर एक ऐसा शहर है जो यहां पर घूमने आने वाले पर्यटकों को निराश नहीं करता है और यहां पर आपको भरपूर मनोरंजन देखने को मिलता है। पुणे यात्रियों को कई पिकनिक स्पॉट भी प्रदान कराता है, इसके अलावा यहां पर ऐतिहासिक किले, साफ समुद्र तट, हरियाली और कई बहते हुए झरने भी हैं। अगर आप पूणे घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस आर्टिकल को एक बार जरूर पढ़ लें और अगर नहीं भी जा रहे होंगे तो आपका मन हो जाएगा परिवार या दोस्तों के साथ यहां घूमने का…

1. शिवनेली किला (Shivneri)

trawell

शिवनेरी किला पुणे में देखने की खास जगह है और ये किला महान मराठा सम्राट शिवाजी का जन्मस्थान है। इसी जगह उन्होंने मराठा राजवंश के निर्विवाद राजा के रूप में अपनी भावी भूमिका के प्रशिक्षण की शुरुआत की थी। शिवनेरी किला 300 मीटर ऊंची एक पहाड़ी पर स्थित है जिसे देखने जाने के लिए आपको सात फाटकों को पार करना होता है। इस किले के फाटकों से इस बात का अंदाजा लगता है कि उस समय इस किले की सुरक्षा कितनी रही होगी। शिवनेरी किले का सबसे खास आकर्षण अपनी मां जीजाबाई के साथ शिवाजी की एक मूर्ति भी है और अगर आप शिवनेरी किला देखने जाते हैं तो यहां पर भैरवगढ़, चांवड जीवधन और जुमनेर देखने भी जरूर जाएं।

2. पश्चिमी घाट (Western Ghats)

holidayiq

पुणे के पास स्थित पश्चिमी घाट प्रकृति प्रेमियों को एक अलग ही एहसास देता है। इसे यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल का दर्जा मिला है। पुणे के आसपास घूमने की जगह पश्चिमी घाट भी है जहां पहाड़, घने जंगल, लुभावनी घाटियां और अलग-अलग तरह के फूल भी देखने को मिलते हैं। यहां आने वाले लोगों को प्रकृति के कई आकर्षक चेहरे देखने को मिलेंगे। अगर आप पुणे शहर घूमने जा रहे हैं और प्राकृतिक नजारों को देखना चाहते हैं तो पश्चिमी घाट की सुंदरता का आनंद जरूर लें।

3. लौहगढ़ का किला (Lohagarh Fort)

thrillophilia

लौहगढ़ का किला एक पहा़ड़ी पर स्थित है जो पुणे शहर से 50 किलोमीटर दूर है। ये किला, समुद्र के स्तर से लगभ 1033 मीटर ऊंचा है और यहां के आस-पास के क्षेत्रों में बहुत ही शानदार दृश्य को प्रस्तुत करता है। आप यहां पर पूरा एक दिन बिता सकते हैं और पिकनिक के लिए यह बहुत ही शानदार जगह है। यहां कुछ पक्षियों और पौधों की प्रजातियां देखने को मिल सकती हैं।

4. एम्प्रेस गार्डन (Empress Garden)

fressmedia

पूणे के रेस कोर्स के पास एम्प्रेस गार्डन स्थित है और यहां के सुंदर फलों के पेड़ और रंगीन फूलों के कारण यहां की खूबसूरती काफी बढ़ती है। जिन्हें प्रकृति से प्रेम होता है वे यहां से जुड़ाव महसूस करते हैं और यहां पर उन लोगों के लिए बहुत कुछ देखने की चीजें हैं। पुणे की एम्प्रेस गार्डन एक गजब की जगह है और जडो़ं के लिए ये एक शांत और खूबसूरत जगह है।

5. पार्वती हिल (Parvati Hill)

lbb

पहाड़ियों पर स्थित पार्वती हिल समुद्र तल से 2100 फीट की ऊंचाई पर है। इस जगह पुणे शहर का मनोरम नजारा देखने को मिल सकता है। यहां पर एक मंदिर भी स्थित है जो पेशवा राजवंश ने बनाया था। यहां पर लोग पिकनिक मनाने आते हैं और ये जगह भी प्रकृति के सौंदर्य से घिरा हुआ है।

6. आगा खान पैलेस (Aga Khan Palace)

lbb

पुणे में घूमने की जगहों में आगा खान पैलेस भी है जिमें महात्मा गांधी, कस्तूरबा गांधी और महादेव भाई देसाई (गांधी जी के सचिव) को अगस्त, 1942 और मई, 1944 के बीच जेल में बंधी बनाकर रखा था। आगा खान पैलेस को सुल्तान मुहम्मद शाह आगा खान ने साल 1882 में बनवाया था। आगा खान ने इस महल को देश के लोगों को महात्मा गांदी के सम्मान में दान दे दिया था और इस पैलेस के चारों ओर हरे-भरे हरियाली के साथ यहां पर पर्यटक महात्मा गांधी, कस्तूरबा गांधी और गांधी के सचिव का स्मारक भी देख सकते हैं।

7. ओशो गार्डन (Osho Garden)

osho

पुणे के इस कोरेगांव पार्क में आप प्रकृति की खूबसूरती से आपको मोहित हो जाएंगे। इस उद्यान की सुंदरता पृथ्वी पर स्वर्ग की तरह ही है और ये निश्चित तौर पर पुणए की शांति को बनाकर रखता है। आप इस शहर में आकर अगर इस जगह नहीं जाते हैं तो वापसी करके आप इस बात से पचता सकते हैं और यहां पर एक बार जरूर आने लायक है।

8. वेटल हिल (Vetal Hill)

twitter

पुणे की बेहतरीन जगहों में वेटल हिल की भी अलग ही जगह है। यह पहाड़ी पुणे का सबसे ऊंचा शिखर है और यहां से पुणे शहर का शानदार दृश्य देखने को मिलता है। यहां एक शांति का आनंद और रोमांटिक माहौल आपको बहुत पसंद आ सकता है। इसका मराठी में नाम वेटल टेकड़ि है और जब यहां पर बादल घिरते हैं तो ऐसा लगता है कि आप स्वर्ग में हैं। यहां पर प्रेमियों को मौसम का मजा लेते देखा जा सकता है।

9. राजा दिनकर केलकर म्यूजियम (Raja Dinkar Kelkar Museum)

lbb

पुणे में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला राजा दिनकर केलकर संग्रहालय बेहतरीन स्थलों में एक है। जहां पर भारत के अलग-अलग हिस्सों से कलाकृतियों के संग्रह मौजूद है। डॉ डी.जी. केलकर इस संग्रहालय के पीछे के प्रमुख आदमी है रहे हैं और राजा दिनकर केलकर संग्रहालय राजा की स्मृति में बनवाया गया था जिनका एकलौता पुत्र दुखद रूप से मारा गया था। यह संग्राहलय देश का दूसरा सबसे बड़ा संग्राहलय है, जो 21,000 से ज्यादा विभिन्न युगों, जातियों, संस्कृतियों और परंपराओं का प्रतिनिधित्व करता है। इस संग्रहालय में कई तरह की लकड़ी की वस्तुएं, सिक्के, वस्त्र, हथियार, मूर्तियां, हांथी दांत की वस्तुएं, लेखन सामग्री, पेंटिंग और अलग-अलग चीजों का संग्रहित एकमात्र जगह है।

10. मुलशी बांध (Mulshi Dam)

timesofindia

प्रेमी युगलों के लिए मुलशी बांध एक सर्वोत्तम स्थान है क्योंकि यहां पर प्राकृतिक सौंदर्य से लिप्त होते हैं। सहयाद्रि पहाड़ी के इस गहरे जंगल में धांगड़ और कोराइगड़ किले भी हैं। प्रकृति से प्रेम करने वाले इस जगह को बहुत पसंद करते हैं और उनके जीवन की सबसे रोमांटिक यादें यहीं से बन सकती हैं। इसके अलावा यहां की सुंदर झील भी आपको आनंद से भर सकती है। बांध, जंगल, किले, झील और मुलशी के बीहड़ दृश्य आपको मोहित कर सकते हैं।

Facebook Comments
Sneha Dubey

Share
Published by
Sneha Dubey
Tags: pune

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

1 day ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

2 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

4 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago