ट्रेवल

केवल आगरा में नहीं बल्कि इन देशों में भी है ताजमहल, खूबसूरती है चकाचौंध कर देने वाली 

Replica of Taj Mahal: ताजमहल जिसका नाम सुनते ही दो प्यार करने वालों की तस्वीर सामने आ जाती है। ताजमहल प्यार की एक निशानी है जिसको शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज के लिए बनवाया था। ताजमहल की खूबसूरती देखते ही बनती है। सफेद संगमरमर से बनी ये प्यार की निशानी विश्व के सात अजूबों में से एक है। ताजमहल की खूबसूरती के बारे में बोलने पर तो शब्द खत्म हो जाते हैं। यह अपनी खूबसूरती के लिए पूरे विश्व में मशहूर है और इसके दीदार के लिए दुनिया के कोने-कोने से लोग आते हैं।

बता दें कि ताजमहल जब बनकर तैयार हो गया था, तो शाहजहां ने कारीगरों के हाथ कटवा दिए थे, ताकि वो इस जैसी दूसरी खूबसूरत इमारत ना बना पाएं। लेकिन शाहजहां द्वारा उठाया गया ये कदम बेकार साबित हुआ है। जी हां, सही सुना आपने क्योंकि अब सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी ताजमहल की जैसी दूसरी इमारतें बना कर तैयार कर दी गई हैं। आज हम आपको ताजमहल की तरह बनी दूसरी इमारतों के बारे में बताएंगे जो हूबहू ताजमहल की कॉपी करके बनाई गई हैं और शाहजहां के मुमताज के लिए बनाए गए इस नायाब तोहफे की नकल उतारने की कोशिश की है। तो चलिए आपको बताते हैं ताजमहल आगरा के अलावा और किन-किन जगहों पर मौजूद है।

महाराष्ट्र

azureskyfollows

बता दें कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में एक मकबरा बना हुआ है, जिसे बीवी का मकबरा के नाम से जानते हैं। इस मकबरे को शाहजहां के ही परपोते ने अपनी मां की याद के लिए तैयार करवाया था। बता दें कि शाहजहां के पोते की मां दिलसार बानो बेगम के लिए यह ताजमहल तैयार किया गया था लेकिन इसके गुंबद पर सिर्फ पत्थर लगाया गया है। बाकी सभी दीवारों को संगमरमर की जगह मिट्टी से बनाया गया है। लोग इसे छोटा ताजमहल के नाम से जानते हैं।

बुलंदशहर

india

बता दें कि जहां शाहजहां नें अपनी बेगम मुमताज के लिए ताजमहल बनवाया था, उसी तरह बुलंदशहर के एक व्यक्ति ने भी अपनी पत्नी के लिए मकबरा बनाने की ठानी। बुलंदशहर में रहने वाले फैजल नाम के व्यक्ति अपनी पत्नी से बेइतंहा मोहब्बत करता था। साल 2011 में उसकी पत्नी की कैंसर से मौत हो गई, जिसके बाद उसने अपनी बीवी के नाम पर ताजमहल जैसी इमारत को बनवाने में अपनी पूरी कमाई लगा दी।

कई बार पैसों की कमी के कारण इस इमारत का निर्माण रुक भी गया था। बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फैजल को इस इमारत को पूरा करने के लिए पैसों की पेशकश की लेकिन उन्होंने पैसे लेने से मना कर दिया और उन पैसों से अपने गांव में एक स्कूल खोलने की दरख्वास्त की। बता दें कि नवंबर 2018 में फैजल की सड़क हादसे में मौत हो गई और यह ताज महल अधूरा रह गया। हालांकि, अभी तक वो पूरा नहीं हो पाया है।

बांग्लादेश

tripnstay

सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी ताजमहल को बनाने की कोशिश की गई है। बता दें कि भारत से सटे बंग्लादेश में भी ताजमहल बना हुआ है। बांग्लादेश में बने इस ताजमहल को वहां के फिल्म डायरेक्टर असनुल्ला ने बनवाया है। दरअसल, असनुल्ला एक बार भारत घूमने आए थे जहां पर वो ताजमहल को देखकर बहुत आश्चर्यचकित हुए और ताजमहल की कहानी ने उन्हें प्रभावित किया। इसके बाद उन्होंने अपने देश में ताजमहल बनवाने का निर्णय लिया।

कैलिफोर्निया

tripadvisor

कैलिफोर्निया में एक हाउसबोट को ताजमहल के तर्ज में बनाने की कोशिश की गई है। बता दें कि कैलिफोर्निया में इस हाउसबोट का निर्माण 70 के दशक में बिल हार्लन ने करवाया था। कहा जाता है कि जब बिल हार्लन भारत घूमने आए थे तब वो ताजमहल की खूबसूरती के कायल हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने करीब दो मिलियन डॉलर की लागत से इस ताजमहल हाउसबोट का निर्माण करवाया था।

अटलांटिक सिटी

upi

न्यू जर्सी की मशहूर इमारत ट्रम्प ताजमहल को भी भारत के ताजमहल की तर्ज पर बनाया गया है। बता दें कि ताजमहल की तर्ज पर बनी यह एक कैसिनो और होटल है।

मलेशिया

battleoftheyear

मलेशिया में भी ताजमहल की नकल करते हुए एक इमारत का निर्माण हुआ है। बता दें कि मलेशिया के इपोह में वहां के रेलवे स्टेशन को वहां के लोग ताजमल ऑफ इपोह के नाम से जानते हैं। इसके पीछे की वजह है कि इस रेलवे स्टेशन का निर्माण भी संगमरमर जैसे उजले पत्थरों से हुआ है और इसका मुख्य गुंबद ताजमहल की तर्ज पर बनाया गया है, इसलिए वहां के स्थानीय लोग इसे ताजमहल ऑफ इपोग के नाम से पुकारते हैं।

दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। पसंद आने पर लाइक और शेयर करना न भूलें।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

4 weeks ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

2 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

2 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

6 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

7 months ago

IRCTC अकाउंट को आधार से ऐसे करें लिंक, वरना तत्काल टिकट बुकिंग पर लग सकता है ताला!

अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…

7 months ago