ट्रेवल

जानें भारत के टॉप 10 अमीर राज्य (Richest State in India 2019)

Richest State in India 2019:  भारत यानि दुनिया सातवां सबसे बड़ा देश है। सिर्फ क्षेत्रफल के आधार पर ही नहीं बल्कि अपनी संस्कृति, अपनी परंपराओं और विविधता में एकता के सिद्धांत को लेकर भी भारत विशाल देश है। हाल फिलहाल में भारत का कद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी काफी बढ़ गया है। राज्यों के निरंतर हो रहे विकास ने भी देश को बढ़ने का मौका दिया है। अपने इस लेख में हम आपको जीडीपी (GDP) यानि सकल घरेलू उत्पाद के आधार पर भारत के अमीर राज्यों के बारे में बताएंगे।

भारत के टॉप 10 सबसे अमीर राज्य (Top 10 Richest State List in India)

महाराष्ट्र (Maharashtra)

goibibo

अगर हम भारत के सबसे ज्यादा प्रगति करने वाले राज्य की बात करें तो महाराष्ट्र का नाम सबसे ऊपर आएगा। इस हिसाब से महाराष्ट्र देश का सबसे अमीर राज्य भी बन जाता है। भारत के पश्चिम-मध्य हिस्से में मौजूद महाराष्ट्र का सकल घरेलू उत्पाद यानि जीडीपी(GDP)  27.96 लाख करोड़ रुपये है। यही वो राज्य है जिसकी राजधानी मुंबई में सबसे ज्यादा करोड़पति व अरबपति रहते हैं। इसके लिए भारत की फिल्म इंडस्ट्री भी यही मौजूद है। इसके अलावा यहां के कई पर्यटन स्थल लोगों को आकर्षित करते हैं जिससे इस राज्य के जीडीपी में बढ़ोतरी भी होती है। यही कारण है कि इसे देश की आर्थिक राजधानी का दर्जा दिया गया है। यानि देश का सबसे अमीर राज्य है महाराष्ट्र।

तमिलनाडू (Tamilnadu)

trawell

भारत के दूसरे सबसे अमीर राज्य की बात करें तो इस लिस्ट में साउथ इंडियन स्टेट तमिलनाडू का नाम आता है। ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक यहां की जीडीपी 16.64 लाख करोड़ है। तमिलनाडू अपने दक्षिण भारतीय स्टाइल में बने मंदिरों, अपनी अलग संस्कृति, भारत के आखिरी छोर पर मौजूद कन्याकुमारी के लिए विश्व प्रसिद्ध है। मंदिरों की मौजूदगी के कारण ही इसे तीर्थ स्थल का दर्जा मिला है। मौजूदा सकल घरेलू उत्पाद (Gross Domestic Product) यानि जीडीपी (GDP) के मुताबिक यह भारत का दूसरा सबसे अमीर राज्य है

उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh)

uptourism

भारत का तीसरा सबसे अमीर राज्य उत्तरप्रदेश है, जो क्षेत्रफल के आधार पर भारत के बड़े राज्यों में शुमार है। इसकी जीडीपी 15.42 लाख करोड़ है। ये प्रदेश लोकसभा की सबसे ज्यादा सीटों वाला राज्य है जिसका कद भारत की राजनीति में काफी बड़ा माना जाता है। देश में किसकी सरकार होगी इसका निर्धारण यूपी ही सबसे ज्यादा करता है। भारत के इस राज्य को हिंदी हार्टलैंड भी कहा जाता है, क्योंकि हिंदी के कई बड़े साहित्यकार, लेखक व कवि उत्तरप्रदेश ने ही दिए। इसके अलावा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, दारुल उलूम देवबंद जैसे प्रमुख शैक्षिक संस्थान भी यही मौजूद हैं।

कर्नाटक (Karnataka)

goibibo

15.35 लाख करोड़ की जीडीपी के साथ कर्नाटक भारत का चौथा सबसे अको मीर राज्य है। कर्नाटक को भारत का सबसे प्रगतिशील राज्य कहें तो कुछ गलत ना होगा। उच्चतम साक्षरता दर वाला यह राज्य भारत के सकल घरेलू उत्पाद में अहम योगदान देता है। हाई टेक हब के रूप में जाना जाने वाला बैंगलोर इसी राज्य में है जो इसकी जीडीपी को बढ़ाने में सहायक है।

गुजरात (Gujrat)

tourism

गुजरात भारतका पाचवां सबसे अमीर राज्य है। इसकी जीडीपी 13.14 लाख करोड़ है। बिजनेस के मामले में गुजरात काफी आगे है। भारत के पश्चिमी छोर में बसे इस राज्य में मौजूद अहमदाबाद, सूरत, गांधीनगर कई बड़े व्यापारिक केंद्र के रूप में जाने जाते हैं जो इसकी जीडीपी को रफ्तार देते हैं। इसके अलावा यह राज्य पर्यटन केंद्र के रूप में भी जाना जाता है जहां देश ही नहीं बल्कि विदेशी सैलानी भी भारी तादाद में पहुंचते हैं। इसी कारण इसकी जीडीपी में बढ़ोतरी से ये देश का पाचवां सबसे अमीर राज्य है।

पश्चिम बंगाल (West Bengal)

goibibo

भारत के पूर्व में मौजूद पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता अंग्रेज़ों के राज में देश की राजधानी हुआ करती थी। हालांकि बाद में दिल्ली को राजधानी घोषित कर दिया लेकिन अपनी समृद्ध विरासत के चलते पश्चिम बंगाल खासतौर से कलकत्ता आज भी काफी महत्व रखता है। अपने सकल घरेलू उत्पाद के कारण ही इस राज्य की गिनती देश के छठें सबसे अमीर राज्य के रूप में की जाती है। मौजूदा दौर में इसकी जीडीपी 11.77 लाख करोड़ है। जो इसे टॉप 10 अमीर राज्यों की लिस्ट में खड़ा करता है। भारत की सबसे पहले मेट्रो रेल यहीं पर शुरू की गई थी। 1984 में यहां मेट्रो सेवा को शुरू किया गया था। जो आज भी यहां के प्रमुख आकर्षण केंद्रों में से एक है।

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh)

indianexpres

भारत का सातवां सबसे अमीर राज्य है आंध्र प्रदेश। जो भारत के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित है। इसकी जीडीपी 9.33 लाख करोड़ है जो इसे सातवां अमीर राज्य होने का दर्जा देती है। गुंटूर और विजयवाड़ा शहर इसके प्रमुख उपनगर हैं जो इसकी जीडीपी को बढ़ाने में योगदान देते हैं। बीते साल भी आंध्र प्रदेश अमीर राज्यों की लिस्ट में सातवें नंबर पर था और इस साल किसी तरह गिरावट और तरक्की से बिना से इसी नंबर पर बना हुआ है।

राजस्थान (Rajasthan)

wikipedia

भारत के विशाल राज्यों में से एक राजस्थान पश्चिम में स्थित है। बीते साल जहां जीडीपी के आधार पर ये अमीर राज्यों की लिस्ट में नौवें नंबर पर था तो वहीं इस बार इसमें एक पायदान बढ़त बना ली है। और आठवां सबसे अमीर राज्य बन गया है। किलों और राजपूताना विरासत के निशां आज भी यहां मौजूद हैं जिन्हे देखने के लिए विदेशी सैलानी भारी तादाद में यहां पहुंचते हैं। टूरिस्म इस राज्य की जीडीपी बढ़ाने का मुख्य जरिया है। यहां की जीडीपी 9.29 लाख करोड़ है।

तेलंगाना (Telangana)

youtube

ये राज्य हाल ही बना और देश के नौवें सबसे अमीर राज्य के रूप में इसमें पहचान भी बना ली है। आंध्र प्रदेश से अलग कर तेलंगाना का निर्माण किया गया था।  जिसकी राजधानी हैदराबाद है। 16वीं शताब्दी के कई स्थल यहां के आकर्षण का केंद्र है तो वही कई तरह की कृषि यहां के सकल घरेलू उत्पाद में योगदान देती है। इसके अलावा तेलंगाना में बड़ी संख्या में उद्योग हैं और कई बड़ी दवा कंपनियां भी हैं जो राज्य को अमीर बना रही हैं। यहां की जीडीपी 8.65 लाख करोड़ है।

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh)

aworldtotravel

देश के टॉप 10 अमीर देशों में मध्यप्रदेश का स्थान 10वां है। यानि ये देश का दसवां सबसे अमीर राज्य है। इसकी जीडीपी यानि सकल घरेलू उत्पाद 8.05 लाख करोड़ है। देश के बिल्कुल मध्य में मौजूद मध्यप्रदेश को “भारत का दिल” कहा जाता है। वहीं क्षेत्रफल की दृष्टि से ये देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। यहां भोपाल, इंदौर, ग्वालियर व उज्जैन जैसे बड़े शहर हैं जो सैलानियों के मुख्य आकर्षण का केंद्र माने जाते हैं।

Facebook Comments
Pooja Choudhary

Share
Published by
Pooja Choudhary

Recent Posts

इस तरीके के साथ झटपट तैयार करें केले के कोफ्ते की सब्जी, झटपट होगी बनकर तैयार

Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…

2 days ago

मंदिर में मिले फूल को इन स्थानों पर रखने से होगी बरकत, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…

5 days ago

35 फिल्मों में नजर आई बॉलीवुड की हीमैन और ड्रीम गर्ल की जोड़ी, जानिए कितनी हुईं हित तो कितनी फ्लॉप

Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…

5 days ago

साल 2024 में किस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती, जानिए पूजन से संबंधित सभी जानकारी

Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…

5 days ago

इस मेथड से बनाएं हेल्दी किटो बर्गर, स्वाद के साथ बढ़ाए रखें सेहत का विशेष ध्यान

Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…

1 week ago

एस्ट्रोलॉजर कैसे बनें? विस्तार से जानिए एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी हुई सभी बातों के बारे में

Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…

1 week ago