ट्रेवल

जानिए क्या है रूपकुंड झील की कंकालों का रहस्य (Roopkund Skeletons)

Roopkund Skeletons: समुद्रतल से 16,499 फीट की ऊंचाई पर उत्तराखंड के हिमालयन क्षेत्र में स्थित रूपकुंड नामक झील अपने पानी की वजह से नहीं बल्कि किसी और वजह से प्रसिद्ध है। इस झील में मछलियां कम नर कंकाल ज्यादा पाए जाते हैं। इसे कंकालों वाली झील भी कहा जाता है। क्योंकि इस झील के आस पास कई कंकाल बिखरे हुए हैं।

क्या है इन कंकालों की कहानी (Roopkund Skeleton Lake History)

इस झील को लेकर कहानियां कई हैं। कोई कहता है कि इस झील में के आस-पास बिखरे प्राचीन नर कंकाल किसी राजा की सेना के जवानों के हैं। तो किसी का कहना है कि ये नर कंकाल सिंकदर के दौर के हैं। लेकिन इसके पीछे का सच अभी भी एक रहस्य बना हुआ है।

nature

कहने वाले ये भी कहते हैं कि ये सभी कंकाल किसी महामारी के शिकार लोग थे। कुछ लोग कहते हैं कि ये आर्मी के लोग थे जो बर्फ के तूफ़ान में फंस गए। इंडिया टुडे में छपी एक खबर के मुताबिक, लोगों का मानना था कि ये अस्थियां कश्मीर के जनरल जोरावर सिंह और उनके साथियों की थीं। वे 1841 में तिब्बत युद्ध से लौट रहे थे। उसी साल पहली बार एक ब्रिटिश गार्ड को ये कंकाल दिखे।

कैसे बनी ये झील कंकालों वाली झील (Roopkund Skeletons)

पहले माना जाता रहा था कि ये कंकालों का समूह एक परिवार का था। दूसरा कुछ बौने लोगों का था। लेकिन अब पता चला कि ये कंकाल भारत, ग्रीस और साउथ ईस्ट एशिया के लोगों के थे। ये कैसे पता चला इस बात का भी जवाब है। एक स्टडी के दौरान, इन कंकालों के ऊपर रिसर्च की गई थी जिसकी रिपोर्ट अब छपी है। इस स्टडी में पता चला कि आखिर इन कंकालों का इतिहास क्या है।

euttaranchal

स्टडी के मुताबिक :

  1. 71 कंकालों के टेस्ट हुए थे जिनमें से कुछ कार्बन डेटिंग टेस्ट हुए यानी कंकाल कितना पुराना है, ये टेस्ट हुआ। कुछ का डीएनए टेस्ट भी किया गया।
  2. जांच में यह पता चला कि ये सभी कंकाल एक समय के नहीं हैं। ये सभी कंकाल अलग-अलग नस्लों के हैं। इनमें महिलाओं और पुरुषों दोनों के ही कंकाल थे। रिसर्च में पाया गया कि जो कंकाल मिले वे अङिकतर स्वस्थ व्यक्ति ही रहे होंगे।
  3. जांच में ये भी साफ हुआ कि इन कंकालों का आपस में कोई संबंध नहीं था। क्योंकि डीएनए टेस्ट में इन कंकालों के बीच कोई भी समानता नहीं थी।
  4. जांच में पाया गया कि ये कंकाल अधिकतर भारत और आस—पास के देशों के हैं। इन्हें दक्षिण-पूर्वी एशिया के समूह में रखा गया है। कुछ कंकाल ग्रीस के लोगों के पाए गए हैं और कुछ चीन की तरफ के इलाके का भी बताया जा रहा है।
  5. हालांकि, इससे पूर्व वैज्ञानिकों ने निष्कर्ष निकाला था कि नरकंकाल सिकंदर की सेना की टुकड़ी के हो सकते हैं।

नेशनल ज्‍योग्राफिक के शोधार्थी भी 30 से ज्यादा नर-कंकालों के नमूने इसी साल इंग्लैंड ले गए। वैज्ञानिकों की टीम अब भी इन कंकालों के शोध में लगी हुई है। अभी रिसर्च में कई और नई बातें सामने आना बाकी है। बावजूद इसके रूपकुंड झील का रहस्य अब भी बरकरार है।

Facebook Comments
Sheena Kashyap

Share
Published by
Sheena Kashyap

Recent Posts

मंदिर में मिले फूल को इन स्थानों पर रखने से होगी बरकत, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…

3 days ago

35 फिल्मों में नजर आई बॉलीवुड की हीमैन और ड्रीम गर्ल की जोड़ी, जानिए कितनी हुईं हित तो कितनी फ्लॉप

Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…

3 days ago

साल 2024 में किस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती, जानिए पूजन से संबंधित सभी जानकारी

Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…

3 days ago

इस मेथड से बनाएं हेल्दी किटो बर्गर, स्वाद के साथ बढ़ाए रखें सेहत का विशेष ध्यान

Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…

1 week ago

एस्ट्रोलॉजर कैसे बनें? विस्तार से जानिए एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी हुई सभी बातों के बारे में

Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…

1 week ago

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

2 weeks ago