ट्रेवल

जन्नती एहसास के लिए गर्मी में यहां जाना न भूले – Summer Vacation Places in India

प्राकृतिक खूबसूरती के मामले में भारत किसी खजाने से कम नहीं है। यहां मौसम के अनुसार प्रकृति बदलती रहती है। पहाड़ से बहती पानी की निर्मल धारा, विभिन्न वनस्पतियों से आभूषित जंगल आदि भारत की विशेषताओं को बखूबी बयां करते है। इसलिए तो दुनिया भर के सैलानी इसकी तरफ खिचे चले आते है।

हर कोई गर्मी के समय में चिलचिलाती धुप से बचने के लिए कोई न कोई तरीका ढूंढ रहा होता है। हम आपको बताते है कि इस से कैसे बचा जा सकता है। इन गर्मियों में आपको किसी पहाड़ी और ठंडी जगह पर घूमने जाना चाहिए। भारत में कई पहाड़, जंगल, और समुंद्री तट है अगर आप गर्मियों की छुट्टियों में घूमना चाहते है तो निचे दी गयी लिस्ट पर एक बार नज़र जरूर डालिये।

गर्मी की छुट्टियों में घूमने के स्थान Summer Vacation Places in India

मनाली – किसी भी मौसम में घूमने की बात आती है तो सबसे पहले हमारे मन में मनाली का ही ख्याल आता है। क्युकी यह बहुत ही हरा-भरा और पहाड़ो से घिरा हुआ है। यहां की साफ हवा आपकी सारी थकान को दूर कर देंगी। यहां पर आप पैराग्लाइडिंग, बाइकिंग, राफ्टिंग का आनंद उठा सकते है। यहां आप अपनी परिवार के साथ भी जा सकते है।

Japji Travel

हार्सिली हिल्स – यह जगह आंध्र प्रदेश में है। इसको जन्नत भी कहा जाता है। अगर आपको हिल्स का नजारा देखना हो तो इस जगह पर जरूर जाना चाहिए। यहां पर आपको गुलमोहर, नीली गुलमोहर और यूकेलिप्टस के पेड़ आदि देखने को मिलेंगे। यह जगह उन लोगो के बिलकुल सही है जो लोग प्रकृति के साथ अपना समय बिताना चाहते है।

MouthShut

लद्दाख – यह जगह बाइक प्रेमियों की सबसे पसंदीदा है। गर्मियों की यहां पर जाना राहत भरा होता है। इस जगह पर आप तरह तरह की चट्टानों का लुत्फ उठा सकते है। ये जगह परिवार के साथ और हनीमून मनाने के लिए बिलकुल सही है।

लक्षद्वीप – यह 36 से ज्यादा छोटे-छोटे टापूनुमा द्वीपों में बंटा हुआ है। सभी द्वीपों पर मूंगे के रीफ, रेतीले तट और सुंदर प्राकृतिक नज़ारे देखने लायक होते है। यहां की साफ हवा और साफ पानी इसकी खूबसूरती को और बढ़ाता है। लक्षद्वीप पर आप सी ड्राइविंग भी कर सकते है।

The Indian Wire

पेलिंग – यह सिक्किम में स्थित है। अगर आप भीड़ भाड़ वाले स्थान से परेशान आ चुके है। तो आपको इस जगह पर जाना चाहिए। पेलिंग में आपको झील, मठ, पहाड़ और झरने आदि देखने को मिलेंगे। यहां आप वन्य जीवन का भी मजा ले सकते है।

the indian express

रूपकुंड झील – यह झील उत्तराखंड में स्थित है। रूपकुंड झील बहुत ज्यादा खूबसूरत है और अपने साथ बहुत से रहस्य लिए हुए है। इसे उत्तरखं की रहस्य्मयी झील भी कहा जाता है। यह झील चमोली जिले से लगभग 5000 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस झील में डरवाने नर-कंकलों को देख सकते है।

Samay Sakshya

इन सभी जगह के आलावा भी और भी बहुत सी जगह आप इन गर्मियों में परिवार या फिर दोस्तों के साथ घूमने जा सकते है जैसे चेरापूंजी, मजूली, पंचगनी, लोनावला, माथेरान, कुर्ग, कुनूर, मन्नार, कोडईकनाल, देवीकुलम, ऊटी आदि ये सभी जगह गर्मी के मौसम में घूमने के लिए बिलकुल सही है। अगर आपको हमारा ये लेख अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों और रिस्तेदारो के साथ जरूर शेयर करे ताकि वो लोग भी इन गर्मियों में घूमने का प्लान आसानी से बना सके।

प्रशांत यादव

Facebook Comments
Prashant Yadav

Share
Published by
Prashant Yadav
Tags: indiaTravel

Recent Posts

35 फिल्मों में नजर आई बॉलीवुड की हीमैन और ड्रीम गर्ल की जोड़ी, जानिए कितनी हुईं हित तो कितनी फ्लॉप

Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…

1 day ago

साल 2024 में किस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती, जानिए पूजन से संबंधित सभी जानकारी

Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…

1 day ago

इस मेथड से बनाएं हेल्दी किटो बर्गर, स्वाद के साथ बढ़ाए रखें सेहत का विशेष ध्यान

Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…

6 days ago

एस्ट्रोलॉजर कैसे बनें? विस्तार से जानिए एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी हुई सभी बातों के बारे में

Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…

6 days ago

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

2 weeks ago