Amazing India Blog
गर्मियों के मौसम मैं दिल्ली और उसके आस पास के लोग अगर ठंडक का अहसास करना चाहते हैं तो आपको पहाड़ी इलाकों का रूख करना चाहिए। (Switzerland Of India In Uttarakhand) दिल्ली-एनसीआर के आसपास उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऐसे बहुत से स्थल हैं जहाँ आजकल चहल-पहल बढ़ी हुई है।
पथरीली मिट्टी की भीनी-भीनी सोंधी सी महक, दूर-दूर तक फैली कोमल-मनमोहक हरियाली के बीच मन मचलाने वाली रंगीन शाम किसे पसंद नहीं होगी। हम बात कर रहे हैं ‘खजियार’ की।
चीड़ और देवदार के ऊँचे-लंबे हरे-भरे पेडों के बीच बसा खजियार दुनिया के 160 मिनी स्विट्ज़रलैंड में से एक है। यहाँ आकर सैलानियों को आत्मिक शांति और सुकून मिलता है। अप्रैल के बाद मई की झुलसाने वाली गर्मी से छुटकारा पाना है तो यह स्थान आपके लिए सपनों के शहर जैसा नजर आएगा।
पहाड़ी स्थापत्य कला में निर्मित 10 वीं शताब्दी के यह धार्मिक स्थल खज्जी नागा मंदिर के लिए जाना जाता है। यहाँ नागदेव की पूजा होती है। दिल्ली से 560 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यहस्थान खूबसूरती और हरियाली के मामले में अपना अलग स्थान रखता है। सर्दी के मौसम में यहाँ बेहद ठंड रहती है। इसीलिए अप्रैल से जून के महीनों में यहाँ आना सबसे ज्यादा अच्छा माना जाताहै।
चीड़ और देवदार के पेड़ों के बीच स्थित झील पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र है। इस पाँच हजार वर्गफुट क्षेत्रफल में फैली झील को खजियार लेक के नाम से जाना जाता है। झील के बीचोबीच स्थितटापू पर बैठकर सैलानी घंटों इस
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…