ट्रेवल

ये हैं दुनिया के टॉ 10 अमीर देश (Top 10 Richest Country of the World)

Top 10 Richest Country in the World in Hindi: ना बीवी ना बच्चा, ना बाप बड़ा ना भईया…सबसे बड़ा रूपया। जी हां….आज के दौर में जिसके पास मनी है वो ही सबसे ताकतवर माना जाता है। यानि जिसके पास पैसा है उसे दुनिया सलाम ठोकती है। इसलिए हर कोई इस दौड़ में आगे रहना चाहता है। इंसानों ही नहीं बल्कि देशों के बीच भी सबसे आगे रहने की होड़ सी मची है। हर देश सबसे आगे रहना चाहता है और अमीर बनने के सपने देखता है। लेकिन किसी भी कंट्री को सबसे अमीर होने का दर्जा केवल उसके पैसे देखकर नहीं मिलता बल्कि उसकी जीडीपी देखकर मिलता है।

जीडीपी यानि देश की अर्थव्यवस्था हर साल कुल कितने सामान और सेवा का उत्पादन करती है। और इसी अर्थव्यवस्था के आधार पर किसी भी देश की आर्थिक स्थिति का पता लगाया जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि दुनिया के 10 सबसे अमीर देश आखिर कौन से हैं।

अमेरिका (America)

bigseventravel

ज़ाहिर सी बात है इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम आता है यूएसए (USA) यानि यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका का। अमेरिका एक विकसित देश है और दुनिया के सबसे ज्यादा अरबपति अमेरिका से ही हैं। जो अमेरिका की आर्थिक तरक्की में काफी मदद करते हैं। इसलिए अमेरिका सबसे Richest Countries  में शामिल है। अमेरिका के पास 64, 584 अरब डॉलर की संपत्ति है।

चीन (China)

nature

अमेरिका के बाद नंबर आता है चीन का। बीते कुछ सालों से चीन की तरक्की का ग्राफ काफी तेज़ी से बढ़ा है। दुनिया के सभी बाजारों में चीन ने अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है जो चीन को अमीर बनने में मदद कर रही है। चीन एशिया में पहले नंबर पर जबकि दुनिया में दूसरे नंबर का सबसे अमीर देश है। चीन के पास 24, 803 अरब डॉलर की संपत्ति है।

जापान (Japan)

telegraph

अमीर देशों की बात कर रहे हैं तो तीसरे नंबर पर एशियन कंट्री जापान का नाम शामिल है। जबकि एशिया में इसका दूसरा स्थान है। जापान टेक्नोलॉजी के मामले में काफी आगे निकल चुका है। यहां का वर्क कल्चर भी इस देश की तरक्की में काफी सहायक है। जो इसे अमीर देशों की लिस्ट में अग्रणी बनाता है। जापान के पास 19,522 अरब डॉलर की संपत्ति है।

ब्रिटेन (Britain)

independent

दुनिया के ज्यादातर देशों पर राज करने वाला ब्रिटेन भी अमीर देशों की लिस्ट में चौथे नंबर पर है। छोटा देश होते हुए भी ब्रिटेन एक अमीर देश है यहां की कंपनियां विश्व प्रसिद्ध है तो वहीं इस देश की जनसंख्या भी कम है ब्रिटेन के पास 9,919 अरब डॉलर की संपत्ति है।

जर्मनी (Germany)

theflagshop

ब्रिटेन के बाद एक और यूरोपियन कंट्री का नाम आता है। और वो है जर्मनी। हालांकि दूसरे विश्वयुद्ध ने जर्मनी की अर्थव्यवस्था को हिला कर रख दिया था लेकिन इसके बावजूद भी जर्मनी ने तरक्की की और आज दुनिया के सबसे अमीर देशों की लिस्ट में खड़ा है। जर्मनी एक छोटा देश है और विशेष बात ये है कि यहां बेहद ही कम लोग गरीब हैं। जर्मनी के पास 9, 660 अरब डॉलर की संपत्ति है।

भारत (India)

rimatravel

विश्व के टॉप 10 अमीर देशों की लिस्ट में भारत छठें नंबर पर आता है। भारत ने बीते कुछ सालों से काफी तरक्की की है। आज़ादी के वक्त भारत काफी गरीब देश था लेकिन आज़ादी के बाद इंडिया ने हर क्षेत्र में तरक्की करते हुए सफलता के नए आयाम कायम किए और आज भारत टॉप 10 अमीर देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है। भारत के पास 8, 230 अरब डॉलर की संपत्ति है।

फ्रांस (France)

marketwatch

भारत के बाद नंबर आता है फ्रांस का। फ्रांस यूरोप का तीसरा व दुनिया का सातवां सबसे अमीर देश है। फ्रांस काफी छोटा देश है और यहां की जनसंख्या भी काफी कम है। लेकिन फ्रांस अपने हथियारों, बेहतर तकनीक, फैशन समेत कई सेवाओं के लिए जाना जाता है। यहां तक भारत भी काफी हद तक फ्रांस के साथ आर्मी हथियारों के लेन देन पर निर्भर है। फ्रांस की कुल संपत्ति 6, 649 अरब डॉलर है।।

कनाडा (Canada)

nationalgeographic

दुनिया के सबसे अमीर देशों में कनाडा आठवें नंबर पर है। कनाडा विकसित देश है इस देश की कुल संपत्ति 6,393 अरब डॉलर है। और यहां की कई बड़ी कंपनियां भारत में भी मौजदू हैं।

ऑस्ट्रेलिया (Australia)

internations

ऑस्ट्रेलिया की कुल संपत्ति 6,142 अरब डॉलर है। और दुनिया सबसे अमीर देशों की लिस्ट में ये नौवें नंबर पर आता है। ऑस्ट्रेलिया की गिनती दुनिया के बड़े देशों में होती है क्योंकि इसके पास खनिजों के भंडार हैं। ये शिक्षित व समृद्ध देश माना जाता है और यहीं इसका प्लस प्वाइंड है।

इटली (Itlay)

matadornetwork

यूरोप का चौथा व दुनिया का 10वां अमीर देश इटली है। जिसके पास 4,275 अरब डॉलर की संपत्ति है। इटली की आय का मुख्य स्त्रोत पर्यटन है यहां के समृद्ध लोग इसे अमीर देशों की श्रेणी में खड़ा करते हैं।

Facebook Comments
Pooja Choudhary

Share
Published by
Pooja Choudhary

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

1 day ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

2 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

4 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago