Top 5 Heritage Hotels In India In Hindi: हिंदुस्तान का एक विशाल इतिहास रहा है और लंबे समय तक यहाँ राजशाही मौजूद रही है। राजवंशी हुकूमत होने की वजह से ही यहाँ पर किलों और महलों का समृद्ध इतिहास रहा है। मौजूदा समय में देश-विदेश से लोग इन महलों और किलों को देखने के लिए आते हैं और इससे प्रबंधन को अच्छा खासा रेवेन्यू भी मिलता है। हालांकि अब प्रबंधनों के द्वारा कई किलों और महलों को लग्जरी होटल में तब्दील कर दिया गया है। होटल में तब्दील हो जाने की वजह से सैलानी यहाँ आकर रात गुजारते हैं और एक रॉयल फ़ील लेते हैं।
किलों और महलों से तब्दील हुए इन होटलों में कंफर्ट व लग्जरी का परफेक्ट कॉम्बीनेशन देखने को मिलता है और अब तो लोग यहाँ रुकने के अलावा भी इनका इस्तेमाल डेस्टिनेशन वेडिंग के रूप में भी करने लगे हैं। आज के इस लेख में हम आपको देश के कुछ ऐसी ही लग्जरी प्रॉपर्टी के बारे में बताने वाले हैं।
गुजरात के वडोदरा में स्थित है और किसी जमाने में यहाँ गायकवाड़ राजवंश का शासन था, इस पैलेस के आंशिक रूप को अब होटल के रूप में तब्दील कर दिया गया है। इस पैलेस में आपको युरोपियन, भारतीय और इस्लामी कलावस्तु को देखने को मिलेगी और इस महल में आपको एक शाही अनुभव की प्राप्ति होगी।
उम्मेद भवन पैलेस राजस्थान की किला विरासत का एक अद्वितीय उदाहरण है और इस किले का निर्माण महाराजा उम्मेद सिंह के कार्यकाल के दौरान किया गया था। उम्मेद भवन पैलेस, सबसे बड़े प्राइवेट रेजिडेंस में से एक है और इसे 1928 से 1943 के बीच जोधपुर की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित है, इस महल के एक हिस्से को अब ताज होटल के रूप में तब्दील कर दिया गया है।
अगर आप दिल्ली के आस पास एक अच्छी प्रॉपर्टी को घूमने का मन बना रहे हैं तो नीमराना फोर्ट पैलेस एक अच्छा विकल्प बनकर सामने आता है। 1464 में इस महल को सम्राट पृथ्वीराज चौहान ने की थी और 15वीं सदी की इस खास विरासत को अनोखे होटल में तब्दील कर दिया गया। यह खास होटल विंटेज लुक के साथ साथ अपनी आधुनिकता से भी सैलानियों को आकर्षित करती है।
जयपुर स्थित रामबाग पैलेस में किसी जमाने में शाही परिवार का निवास हुआ करता था लेकिन इसे अब एक होटल के रूप में बदल दिया गया है। इस आलीशान रामबाग पैलेस को ताज ग्रुप के द्वारा मैनेज किया जा रहा है। रामबाग पैलेस की सबसे खास बात है इसका आकर्षण, ताज ग्रुप के द्वारा इसके लुक को आज भी वैसे ही रखा गया है जैसे यह राजशाही दौर में था।
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…