ट्रेवल

अगर आप वियतनाम जाते हैं तो इन जगहों पर घूमना ना भूलें, नहीं तो होता रहेगा अफसोस

Vietnam me Ghumne ki Jagah: वियतनाम पूर्वी एशिया के दक्षिणी हिस्से में स्थित है। यह देश एक शांतिप्रिय देश है। प्राकृतिक आकर्षण और सांस्कृतिक विविधताओं के कारण यहां सैलानियों का आना जाना लगा रहता है। यह पूरा देश घुमावदार पहाड़ियों और हरे-हरे एवं घने जंगलों से घिरा हुआ है। यहां आने वाले पर्यटकों को यहां के जंगल और हरे भरे खेत काफी पसंद आते हैं। यहां जो भी सैलानी एक बार आता है, वह बार-बार आना चाहता है। इस देश में आने वाले सैलानियों में ज्यादातर भारत के लोग शामिल होते हैं।

इसके पीछे का मुख्य कारण यह है कि यह देश अन्य देशों की तुलना में ज्यादा सस्ता है। यहां बिकने वाले कुछ चीजों की कीमत बहुत ही कम है, यही कारण है कि यहां लोग खरीद करने के लिए भी भारी संख्या में पहुंचते हैं। यदि आप भी वियतनाम की यात्रा करना चाहते हैं। तो जरूरी है कि पहले इसके बारे में कुछ अहम जानकारी इकट्ठा कर लें। तो चलिए जानते हैं वियतनाम के बारे में कुछ खास बातें। जिसे जानने के बाद आपका वियतनाम दौरा बेहद ही आसान हो जाएगा।

वियतनाम का इतिहास [Vietnam History in Hindi]

इस देश के इतिहास के बारे में अगर हम बात करें। तो यह सबसे पुराने राजवंश के साथ एक रोचक इतिहास से भरा हुआ है। यहां के राजा का नाम त्रिशंकु था। राजा त्रिशंकु ने कांस्य युग में यहां अपना परचम लहराया था। लेकिन आगे चल कर चीनी हान साम्राज्य ने पहली शताब्दी ई.पू. के दौरान वियतनाम देश पर अपना कब्ज़ा जमा लिया था। यहां लगातार फ्रांसीसी और स्पेनिश राजाओं के आक्रमण होते रहें। इस देश ने अपने इतिहास में कई सारे संघर्ष और विद्रोहों को झेला है। साल 1945 में वियतनाम को सभी संघर्षों से आजादी मिल गई और इसके बाद से यहां शांति का माहौल हो गया।

कब जाएं वियतनाम

वियतनाम जाने के लिए आपको किसी खास मौसम या ऋतु का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। यहां आप किसी भी मौसम में घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां का मौसम भारत के मौसम के अनुसार ही बदलता है। हालांकि ज्यादातर लोग यहां दिसंबर से जनवरी के बीच ठंड के मौसम में जाना पसंद करते हैं। इस दौरान यहां लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए भी इकट्ठा होते हैं।

वियतनाम में घुमने लायक जगह

हालोंग बे [Ha Long Bay]

viator

वियतनाम में घुमने लायक जगहों में शामिल हालोंग बे एक शांदार पर्यटन स्थल है। जिसे “बे ऑफ डिसकडिंग ड्रैगन्स” के रूप में जाना जाता है। इस जगह के बारे में एक कहानी है जिसे सुनने के बाद लोग यहां आने के लिए प्रेरित होते हैं। हालोंग में शांदार परीदृश्य मौजूद है। जिसके कारण इसे 1994 में यूनेस्को की विश्व धरोहरों में शामिल किया गया है। यहां आने वाले लोगों के मुताबिक इस जगह पर पर्यटकों के लिए करने को बहुत कुछ है।

हनोई [Hanoi]

the independent

वियतनाम की राजधानी हानोई यहां के एक शानदार इतिहास से जुड़ा हुआ है। यही कारण है कि यह यहां के लोगों की भावनाओं से जुड़ा हुआ है। यह शहर नॉस्टेल्जिया हार्ड-टू-डेस्टिक्ट नॉस्टैल्जिया की एक खास शैली पर बसा हुआ है। हनोई आने वाले लोगों को लगता है कि वह यहीं बस जाएं। यहां दिन के वक्त काफी चहल-पहल का माहौल होता है और रात को शांति का माहौल लोगों का मन मोह लेता है।

गियांग [Ha Giang Vietnam]

vietnam travel

वियतनाम के उत्तर में बसा गियांग शहर पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यह शहर इतना खुबसूरत है कि यहां आने वाले पर्यटकों को एक बार में ही पसंद आ जाता है। इस शहर की खूबसूरती को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। यहां लोग उंची-उंची पहाड़ियों पर चढ़ते हैं और ठंडी हवाओं का लुफ्त उठाते हैं। वियतनाम आने वाले लोग गियांग आकर वक्त बिताना काफी पसंद करते हैं। यहां एक लंबे समय से अल्पसंख्यक जातीय समुदाय के लोग रहते हैं। जोकि अपनी संस्कृति और रिवाजों का बेहद ही गंभीरता के साथ वहन करते हैं।

सापा [Sapa Vietnam]

Journey on air

सापा वियतनाम के लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में से एक है। यह शहर अपने आकर्षण के कारण यहां का स्वर्ग कहा जाता है। यहां दिखने वाली प्रकृति की सुंदरता लोगों के दिल को छू जाती है। यहां की जलवायू के कारण भी लोग यहां आना पसंद करते हैं। इन सब के अलावा यहां इंडोचीन की सबसे ऊंची चोटी के रूप में फांसिपान की शानदार ट्रेकिंग का भी अनुभव लिया जा सकता हैं। आप जब भी वियतनाम की यात्रा पर जाए तो सापा पर्यटन स्थल घूमने के लिए जरूर जाए।
वियतनाम की प्राचीन जगह ह्यू

ह्यू वियतनाम की प्राचीन राजधानी रह चुकी है। इस जगह को भी पर्यटकों के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। आपको बतादें कि वियतनाम को गुयोन राजवंश के लिए जाना जाता है। जिसके प्रमाण ह्यू की यात्रा के दौरान देखने को मिलते हैं। ह्यू की यात्रा के दौरान आप ऐतिहासिक कब्रों और मकबरों को भी देख सकते हैं। परफ्यूम नदी के किनारे पर स्थित ह्यू पुरानी राजधानी होने के साथ-साथ गुयेन राजवंश के अनुसार वियतनाम की संस्कृति, राजनीति और धर्म के केंद्र के रूप में भी जाना जाता हैं। आप यहाँ के भोजन संस्कृति के साथ-साथ परंपराओं को भी अच्छी तरह से समझ सकते हैं। ह्यू को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थलों की सूची में भी शामिल किया जा चुका हैं।

होई एन [Hoi An Vietnam]

Vietnam travel guide

होई एन वियतनाम का एक बेहद ही लोकप्रिय शहर है। इस शहर को येलो सिटी के नाम से भी जाना जाता है। इस शहर की खासियत है यहां कि गलियां, इसके अलावा यहां चीनी शैली में बने दुकान टूरिस्ट को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। यह शहर चीन के दक्षिणी समुद्र तट पर बसा है। यही कारण है कि यहां का खान पान भी थोड़ा अलग है। यहां आने वाले लोगों के बीच यहां का खान पान काफी लोकप्रिय है।

क्वांग विन्ह

bhaskar

क्वांग विन्ह वियतनाम के खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां दुनिया की कई बड़ी गुफाएं मौजूद है। यही कारण है कि इसे गुफाओं के शहर के नाम से भी जना जाता है। यह शहर जंगलों, द्वीपों, पहाड़ों, तराई, समुद्री तटो और नदियों कई आकर्षण से भरा हुआ है। इस जगह पर दुनिया भर से पर्यटक कई सारी रहस्यमयी सुंदरता का पता लगाने के लिए आते हैं।

Facebook Comments
Mritunjay Tiwary

Share
Published by
Mritunjay Tiwary

Recent Posts

मंदिर में मिले फूल को इन स्थानों पर रखने से होगी बरकत, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…

2 days ago

35 फिल्मों में नजर आई बॉलीवुड की हीमैन और ड्रीम गर्ल की जोड़ी, जानिए कितनी हुईं हित तो कितनी फ्लॉप

Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…

2 days ago

साल 2024 में किस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती, जानिए पूजन से संबंधित सभी जानकारी

Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…

2 days ago

इस मेथड से बनाएं हेल्दी किटो बर्गर, स्वाद के साथ बढ़ाए रखें सेहत का विशेष ध्यान

Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…

1 week ago

एस्ट्रोलॉजर कैसे बनें? विस्तार से जानिए एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी हुई सभी बातों के बारे में

Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…

1 week ago

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

2 weeks ago