स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दरों को घटाने का फैसला किया है। बैंक नई दरों को 10 नवंबर 2019 से लागू करने वाली है। आपको बता दें कि 1 से 2 साल तक की मैच्योरिटी वाली एफडी पर बैंक 0.15 फीसदी तक ब्याज कम करने वाली है। आपको याद होगा कि पिछले दिनों कई अन्य बैंकों ने भी एफडी पर अपने रेट ऑफ इंटरेस्ट को कम किया था। यहां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने MCLR दरों को भी 0.05 फीसदी तक घटाने का फैसला किया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने मौजूदा वित्त वर्ष के पहले 8 महीने में 7वीं बार ब्याज दरें घटाई हैं।
10 नवंबर से आम लोगों के लिए नई ब्याज दरें
•7 से 45 दिन की एफडी- एसबीआई 7 से 45 दिन के लिए एफडी पर 4.50 फीसदी ब्याज देगा।
•46 दिन से 179 दिन- एसबीआई 46 से 179 दिनों के लिए एफडी पर 5.50 फीसदी ब्याज देगा।
•180 दिन से 210 दिन- 180 दिन से 210 दिनों के लिए एफडी पर 5.80 फीसदी ब्याज देगा।
•211 दिन से 1 साल तक के लिए- एसबीआई इस दौरान एफडी पर 5.80 फीसदी ब्याज देगा।
•1 साल से 2 साल तक- इस एफडी पर 6.25 फीसदी का ब्याज मिलेगा।
•2 साल से 3 साल तक- 2 से 3 साल के लिए एफडी पर 6.25 फीसदी ब्याज देगा।
•3 साल से 5 साल तक- 3 से 5 साल के लिए एफडी पर SBI 6.25 फीसदी ब्याज देगा।
•5 साल से 10 साल तक- 5 से 10 साल के लिए एफडी पर SBI 6.25 फीसदी ब्याज मिलेगा।
•7 से 45 दिन की एफडी- एसबीआई 7 से 45 दिन के लिए एफडी पर 5 फीसदी ब्याज देगा।
•46 दिन से 179 दिन- एसबीआई 46 से 179 दिनों के लिए एफडी पर 6 फीसदी ब्याज देगा।
•180 दिन से 210 दिन- 180 दिन से 210 दिनों के लिए एफडी पर 6.30 फीसदी ब्याज देगा।
• 211 दिन से 1 साल तक के लिए- एसबीआई इस दौरान एफडी पर 6.30 फीसदी ब्याज देगा।
•1 साल से 2 साल तक- इस एफडी पर 6.75 फीसदी का ब्याज मिलेगा।
• 2 साल से 3 साल तक- 2 से 3 साल के लिए एफडी पर 6.75 फीसदी ब्याज देगा।
•3 साल से 5 साल तक- 3 से 5 साल के लिए एफडी पर SBI 6.75 फीसदी ब्याज देगा।
•5 साल से 10 साल तक- 5 से 10 साल के लिए एफडी पर SBI 6.75 फीसदी ब्याज मिलेगा।
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…