कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है। न तो प्यार में उम्र ही देखी जाती है ना ही सामने वाले का स्टेटस। शादी-ब्याह की जब बात आती है, तो अक्सर लड़के और लड़कियों के बीच उम्र का फासला भी दिख ही जाता है। प्रेम संबंधों में तो ऐसी मान्यताएं हैं कि उम्र को लोग इस वक्त कोई तवज्जो नहीं देते हैं और किसी को किसी से भी किसी भी उम्र में प्यार हो सकता है। फिर भी उम्र के इन फासलों की कल्पना भी एक सीमा तक ही की जानी संभव है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रामपुर में एक ऐसी ही शादी हुई है जो इन दिनों बेहद चर्चा का विषय बनी हुई है। इस शादी के बारे में जो कोई भी सुन रहा है, वह हैरान रह जा रहा है।
दरअसल हुआ यह है कि रामपुर के सैदनगर में रह रही एक 60 साल की महिला ने अपने से 40 साल छोटे 20 साल के एक युवक से विवाह कर लिया है। इस विवाह के बाद से यहां आसपास के इलाकों में हर किसी की जुबान पर इसी शादी की चर्चा है। जिस युवक से इस महिला ने शादी की है, वह हरदोई का रहने वाला बताया जा रहा है। दोनों के एक-दूसरे से संपर्क में आने की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। बताया जा रहा है कि गलती से मिस्ड कॉल की वजह से ये दोनों एक-दूसरे के इतने करीब आ गए कि आखिरकार दोनों की यह नजदीकी शादी में बदल गई।
हरदोई का रहने वाला यह युवक करीब दो साल पहले कहीं फोन मिला रहा था, लेकिन गलती से यह फोन किसी और जगह लग गया। इस युवक के फोन को जिसने रिसीव किया, वह यही महिला थी। गलत नंबर होने के बावजूद इन दोनों के बीच अब बातचीत का सिलसिला चल पड़ा। अक्सर दोनों फोन पर बातें करने लगे। फोन पर बात करने के दौरान ही दोनों के बीच प्रेम भी पैदा हो गया। दोनों एक-दूसरे से फोन पर बात करने के दौरान ही इस हद तक प्यार करने लगे कि अब दोनों ने साथ जीने और साथ मरने की कसमें खानी भी शुरू कर दी।
इस महिला ने युवक को यह बताया कि उसके पति अब इस दुनिया में नहीं हैं। साथ ही उसके पास 12 बीघा के लगभग जमीन भी है। महिला ने युवक से यह भी कहा कि यदि दोनों शादी कर लेते हैं तो युवक को आकर उसके साथ उसके गांव में ही रहना पड़ेगा। युवक इसके लिए राजी भी हो गया। वह शनिवार को इस महिला के घर पहुंच गया। यहां इन दोनों ने शादी रचा ली। हालांकि, महिला की बेटी को जब इस बारे में जानकारी मिली तो उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। अपनी मां की शादी की खबर सुनकर वह तुरंत ससुराल से मायके पहुंच गई। उसने शादी का विरोध करना शुरू कर दिया।
इसके बाद मामले के थाने तक पहुंचने की भी नौबत आ गई। दोनों ही पक्ष थाने पहुंच गए। यहां इस महिला और युवक दोनों ने यही बयान दिया कि यह शादी दोनों ने आपसी रजामंदी से की है। दोनों के ऐसा कहने के बाद पुलिस की ओर से भी कोई कार्यवाही किया जाना संभव नहीं था। इस तरह से उम्र में 40 साल का फासला होने के बाद भी इन दोनों ने शादी रचा ली। साथ ही इससे यह भी साफ हो गया कि मियां बीवी राजी तो क्या करेगा काजी। शादी के बाद हर ओर इसकी चर्चा जरूर सुनने को मिल रही है और हर कोई इसे लेकर अपने-अपने तरीके से बात कर रहा है, लेकिन ये दोनों अपनी शादी से बहुत खुश हैं।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…