ज़रा हटके

बढ़ती उम्र के साथ घट रहा है इस महिला का कद, डॉक्टर्स भी हैं हैरान

दुनिया बहुत बड़ी है और यहां पर आए दिन कुछ ना कुछ अजीबो गरीब देखने और सुनने को मिल जाता है। कुछ ऐसी बातें जिन पर यकीन नहीं होता तो कुछ ऐसी कि जिन पर यकीन ना करते हुए भी यकीन करना पड़ता है। मतलब की ये दुनिया अजीबो-गरीब तथ्यों से भरी हुई है। वैसे तो हमने आपको कई अजीबो-गरीब घटनाओं और किस्सों के बारे में बताया है लेकिन आज जो हम आपको किस्सा बताने जा रहे हैं उसे जानकर आप दांतो तले उंगलिया दबा लेंगे।

उस किस्से को बताने से पहले आपको एक बात बताते हैं। आज तक आपने गानों को रिवर्स करके सुना होगा। वीडियो को रिवर्स करके देखा होगा। मतलब की आगे से पीछे जाते हुए। लेकिन असल जिंदगी की बात करें तो इसमें समय के साथ चीजें आगे बढ़ती हैं, लेकिन आपने कभी सुना है कि समय बढ़ने के साथ कोई चीज घटती जा रही है???? अब आपको लग रहा होगा कि आखिर हम बात किस बारे में कर रहे हैं तो चलिए आपको ज्यादा कंफ्यूज ना करके बात ही बता देते हैं।

उम्र के साथ घट रही है लंबाई

आपने देखा होगा कि जैसे-जैसे लोगों की उम्र बढ़ती है उनका कद भी बढ़ता है, यह एक नेचुरल सी चीज है। लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि उम्र बढ़ने के साथ किसी का कद घटता जा रहा है? नहीं ना! सुनकर आप इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे होंगे, लेकिन ऐसा सच में हो रहा है।

कानपुर की रहने वाली है महिला

Newstodaynetwork

दरअसल, इन दिनों कानपुर की रहने वाले एक महिला काफी सुर्खियों में छाई हुई है और उसकी वजह है उसकी कम होती लंबाई। कानपुर के धरऊ गांव निवासी शांति देवी का कद 25 सालों के घट रहा है और अब वो महज 2 फीट की रह गई हैं। यह वाकई अचरज में डालने वाली बात है। अपने कम होते कद को लेकर के शांति देवी इन दिनों हर जगह चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ऐसा कैसे हो रहा है।

हादसे का हुई थी शिकार

बता दें कि कानपुर निवासी शांति देवी 25 साल पहले एक हादसे का शिकार हुई थी। 25 साल पहले शांति देवी के घर के बाहर छप्पर रखा जा रहा था। तभी अचानक छप्पर की एक धन्नी सरक गई और पूरा का पूरा छप्पर शांति देवी के ऊपर गिर गया। इस हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।

उनको तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद शांति देवी ठीक तो हो गई लेकिन तभी अचानक से 3 महीनों बाद उनकी हड्डियों में दर्द होना शुरू हो गया।

हड्डियों में दर्द का पता लगता ही कि धीरे-धीरे उनकी लंबाई कम होनी शुरू हो गई। चार महीनों के अंदर ही उनकी लंबाई तरकीबन आधा फीट कम हो गई। हर कोई शांति देवी की कम होती लंबाई से हैरत में था। यहां तक की डॉक्टर्स ने भी इस बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया। बता दें कि 5 फीट की शांति की लंबाई अब महज 2 फीट बची है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago