फिजिक्स के नियम ऐसे होते हैं जिसे कोई बदल नहीं सकता है। कोई भी चीज हमेशा नीचे ही गिरती है। लेकिन फिल्मों में इन नियमों की धज्जियां उड़ाई जाती हैं। हालांकि फिल्मों में ये स्टंट देखने में मजा भी खूब आती है। लेकिन फिल्मों में इन स्टंट को करने में एडिटिंग का सहारा लिया जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताएंगे जो असल में फिजिक्स के नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है।
वह शख्स रियल लाइफ में ऐसे कारनामे कर रहे है जिसे देखकर एक बार को आप भी अपनी आंखो पर भरोसा नहीं कर पाएंगे और आपको वो सब फेक लगेगा। इस शख्स ने कई ऐसी चीजों को कर दिखाया है जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है। ये बंदा रियल लाइफ में फिजिक्स के कई नियम तोड़ रहा हैं। आइए विस्तार से बताते हैं आपको पूरा मामला।
हम जिस लड़के के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वो फिलीस्तीन का रहने वाला है। उसका नाम है मोहम्मद अल शेनबरी। बता दें कि मोहम्मद के पास गजब का टैलेंट हैं। उस टैलेंट के चलते वो किसी भी चीज को आसानी से बैलेंस कर सकता है। आपको सुनकर लग रहा होगा कि किसी चीज को बैलेंस करने में क्या अलग बात है ये तो कोई भी कर सकता है।
लेकिन खास बात यह है कि मोहम्मद जिन चीजों को बैलेंस करता हैं उनको देखकर के उनका बैलेंस बनाना नामुमकिन लगता है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि मोहम्मद ने किस तरह से अलग-अलग चीजों को एक-दूसरे के ऊपर बखूबी बैलेंस बना कर के रखा है। मोहम्मद ने काफी अलग-अलग चीजों को एक दूसरे के ऊपर रख कर उनके बीच बहुत बढ़िय बैलेंस स्थापित किया है।
बता दें कि मोहम्मद के इस काम के पीछे कोई जादू या उनके पास कोई शक्ति नहीं हैं। बल्कि चीजों के बीच बैलेंस बनाने के लिए वो एक तकनीक का सहारा लेते हैं। इस तकनीक के चलते वो किसी भी चीज को एक-दूसरे के ऊपर रखने के लिए पहले उसका अबलांस पॉइंट तलाशते हैं। जब उन्हें वो पॉइंट मिल जाता हैं तो वो इन्हें आपस में इस कदर बनाते हैं कि ग्रैविटी भी हार मान लेती हैं। पहले मोहम्मद आस पास के क्षेत्र में ही फेमस हुए थे लेकिन अब वो देश दुनिया में भी फेमस हो गए हैं।
मोहम्मद का कहना हैं कि इस तरह का कारनामा करने के लिए आपको ऑब्जेक्ट का Fulcrum पता होना चाहिए। मुझे इस तरह चीजें बैलेंस करना बहुत पसंद हैं। ये कुछ ऐसा हैं मानो कोई चुम्बक मुझ से एनर्जी खींच वस्तुओं तक पहुंचा रहा हैं।
मोहम्मद ने बताया कि अलग-अलग चीजों के बीच बैलेंस बनाने की प्रेरणा उन्हें कोरियन बैलेंस आर्टिस्ट Nam Seok Byun से मिली हैं। हालांकि मोहम्मद के इस हुनर ने उनको एक सेलिब्रिटी बना दिया है। खासकर सोशल मीडिया पर लोग उनका ये हुनर देख काफी हैरान हो जाते हैं। कई बार तो लोग उनकी तस्वीरों पर भरोसा नहीं कर पाते हैं और उसे एडिटिंग का हिस्सा मानते हैं लेकिन असल में मोहम्मद खुद से उन सभी चीजों को संतुलित करते हैं।
बता दें कि मोहम्मद इस काम को शौकिया तौर पर करते हैं। इस हुनर के साथ ही मोहम्मद एक फ़िटनेस और बॉडीबिल्डिंग कोच भी हैं। वो दोनों ही कामों को बहुत ही बखूबी से कर रहे हैं।
Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…