ज़रा हटके

व्हेल की शैतानी से डर कर भागा चिड़ियाघर घूमने आया छोटा सा बच्चा, वीडियो वायरल

Beluga Whale Welcomes Little Boy At Aquarium: ताइवान(Taiwan) के चिड़ियाघर का लुत्फ उठाने गया एक छोटा बच्चा, कुछ दिलचस्प जलीय जीवों की झलक पाने के लिए वहां के मछलीघर की ओर गया। तभी एक शैतान बेलुगा व्हेल बच्चे के पास आई और बच्चे के साथ कुछ ऐसा किया कि वह डर के मारे वहां से भाग निकला। इस पूरे वाक्या का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

क्यों डर कर भागा बच्चा?(Beluga Whale Welcomes Little Boy At Aquarium)

दरअसल, वह छोटा बच्चा कांच के डिस्प्ले के सामने एक ढलान पर बैठा था कि तभी कांच के दूसरी ओर से गुजरती एक बेलुगा व्हेल अचानक से बच्चे की ओर मुड़ी और उसे अचंभित कर दिया। पहली बार में तो व्हेल बच्चे के पास आई और मुंह खोल दिया, जिसपर बच्चा भी जोर से हंस दिया। लेकिन व्हेल वहां से जाते हुए अचानक घूमकर फिर से मुंह खोलकर बच्चे की ओर तेजी से बढ़ी और इस बार बच्चा घबरा गया, जिसे देखकर वहां खड़े सभी लोग हंस पड़े।

देखें वीडियो

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब किसी बेलुगा व्हेल का वीडियो सोशल मीडिया(Social Media) पर वायरल हुआ हो। पिछले साल पेंगुइन शिकागो एक्वेरियम में बेलुगा व्हेल को देखने गई थीं। तब भी व्हेल ने मजेदार रिएक्शन दिया था। यह वीडियो ट्विटर भी खूब वायरल हुआ था।

यह भी पढ़े

मालूम हो कि बेलुगा व्हेल काफी बुद्धिमान व प्रतिभाशाली होती हैं। ये सफेद रंग की होती हैं और पीछे की ओर तैरने में निपूर्ण होती हैं।(Beluga Whale Welcomes Little Boy At Aquarium) विश्व वन्यजीव कोष के अनुसार, इन्हें सबसे अधिक मुखर व्हेल प्रजातियों में से एक के रूप में जाना जाता है।

Facebook Comments
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago