ज़रा हटके

फैशन ट्रेंड कहेंगे या फिर जोकर, इन कपड़ों को देखने के बाद आप भी नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

फैशन में रहना और ट्रेंडी दिखना आज कल हर किसी का पसंदीदा शौक है। फैशन ट्रेंड को लोग फॉलो करते हैं और उसी तरह से तैयार होते हैं। फैशन ट्रेंड में आने वाले डिजाइनर कपड़े बाकी कपड़ों से अलग होते हैं और यही वजह होती है कि इस कपड़ों को लोग पहनने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं। हालांकि, ये कपड़े और फैशन लोगों को आकर्षक बनाते हैं लेकिन कई बार ट्रेंड में आए ये कपड़े आपको औरों से अलग करने के साथ ही हंसी का पात्र भी बना देते हैं।

फैशन ट्रेंड में चल रहे कुछ कपड़े ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर हम सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर ऐसे कपड़े कोई डिजाइन कैसे कर सकता है और अगर डिजाइन हो भी गए तो इनको कोई पहन कैसे सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही फैशनेबल कपड़े दिखाएंगे, जिनको देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

  1. शरीर में बाल होना आम बात है, लेकिन इस तस्वीर को देखकर आपको क्या लग रहा है? क्या आप सोच रहे हैं ये किसी का शरीर है? अगर आप ये सोच रहे हैं तो हम आपको बता दें कि ये तस्वीर किसी के बॉडी की नहीं बल्कि एक शर्ट का डिजाइन है। जी हां, इस शर्ट को इस तरह से डिजाइन किया गया है जिससे लगता है कि आपके शरीर के बाल दिख रहे हैं।
Hindipanda

2. जींस या पैंट ढीली होती है तो उसको टाइट करने के लिए आप कमर पर बेल्ट लगाते हैं, लेकिन इस तस्वीर में इस आदमी ने इतनी सारी बेल्ट क्यों लगा रखी है, इसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है। ये उसी व्यक्ति को पता होगा कि इस स्टाइल के पीछे क्या वजह है।

Hindipanda

3. बैटमैन के कपड़े तो आपने देखे ही होंगे। ऊपर से नीचे तक एक ही रंग के स्किन फिट कपड़े, लेकिन इस तस्वीर में इस आदमी ने जो कपड़े पहन रखे हैं उसे देखकर बस एक सस्ता बैटमेन याद आ रहा है।

Hindipanda

4. ठंडियों में ठंड से बचने के लिए वुलेन कपड़े पहने जाते हैं, लेकिन इस तस्वीर में जो इस लड़के ने कपड़े पहन रखे हैं वो वाकई अजीब है। इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि उसको सिर्फ हाथों में ही ठंड लगती है।

Hindipanda

5. कार में सीट के नीचे बिछाया जाने वाला फुटमैट तो आपने देखा ही होगा। इस तस्वीर में लड़की ने जो स्कर्ट पहन रखी है वो बिल्कुल फुटमैट की तरह लग रही है। उसने दो फुटमैट को जोड़कर स्कर्ट बनाई और उसको पहना है।

Hindipanda

6. रफ जींस पहनना इन दिनों फैशन में हैं, लेकिन इस लड़की ने तस्वीर में जो जींस पहन रखी है उसे देखकर मन में यही ख्याल आता है कि इसने जींस को पहना ही क्यों हैं।

Hindipanda

7. गर्मियों में लोग हल्के और ढीले कपड़े पहनते हैं ताकि उनको गर्मी ना लगें, लेकिन इस तस्वीर में इस लड़के की शर्ट में छेद है जिसे देखकर हवा महल की याद आ रही है।

Hindipanda

8. डेनिम के साथ ये एक नए तरह का एक्सपेरीमेंट लग रहा है। उसने अपनी जैकेट में इतने सारे टैग लटका रखे हैं, जिसे देखकर उसके डिजाइन को समझ पाना थोड़ा अटपटा लग रहा है।

Hindipanda

9. जब हम किसी को गंदे कपड़े पहने देखते हैं तो बड़ा अजीब लगता है। लेकिन इस जींस को इस तरह से बनाया गया है कि वह गंदी ही लग रही है। वाकई में ये फैशन तो हैरान कर देने वाला है।

Hindipanda

10. शार्टस या जींस या फिर इस स्टाइल को क्या कहें। इस तस्वीर को देखकर समझ नहीं आ रहा है कि आखिर इस लड़की ने शार्टस को लंबा किया है या फिर बीच से काट दिया है। ये फैशन वाकई समझ से परे है।

Hindipanda

11. ट्रांसपेरेंट कपड़े काफी फैशन में रहे, लेकिन इस ट्रांसपेरेंट जींस को आखिर क्यों बनाया गया है और इसे पहनने का क्या मकसद है। ये वाकई सोचने की बात है!

Hindipanda
Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

6 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago