ज़रा हटके

Arrange Marriage की पहली मीटिंग में हर किसी साथ होती हैं ये मजेदार चीजें

भारत में सबसे ज्यादा Arrange Marriage होती है और इस शादी में लड़के और लड़की एक-दूसरे को पसंद करने से पहले घरवाले उन्हें पसंद करते हैं। बस सब ठीक हो जाता है तब लड़के और लड़की को एक-दूसरे से मिलवाया जाता है। अब ये एक-दूसरे को पसंद करें या नहीं करें लेकिन उन्हें शादी करनी ही पड़ती है। इस शादी में कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें अगर आप पढ़ें तो आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी।

Arrange Marriage में होती हैं ये बातें [Arranged Marriage Meeting]

हम दो तरह की शादियों को जानते हैं जिसमें एक अरेंज मैरिज होती है और दूसरी लव मैरिज होती है। मगर यहां अधिकतर शादियां अरेंज मेरिज ही होती है और ये बहुत ही प्राचीन परंपरा है जिसे लोग सदियों से करते आ रहे हैं। जो लोग सिंगल होते हैं जिनका कभी कोई ब्वॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड नहीं बने हैं तो वे घरवालों की मर्जी से शादी कर लेते हैं। फिर कुछ जगह फैमिली का प्रेशर होता है जिसकी वजह से उन्हें अरेंज मैरिज करनी होती है।खैर….ये अलग की बातें हैं लेकिन अगर आपके साथ भी लड़के या लड़की ढूंढने के प्रोसेस हो रही है जो ऐसे में जब दोनों परिवार के लोग पहली बार मिलते हैं तो बहुत सी मजेदार घिसी पिटी चीजें होती हैं और आपको हम ऐसी कुछ झलक दिखाने जा रहे हैं जिन्हें पढकर आपको लगेगा कि हां ऐसा ही तो होता है…

चलता है सवालों का बाण

जब लड़की के घर पर लड़के वाले आते हैं तो शुरुआत घर में घुसने से होती है जब लड़के को एक बड़ी मुस्कान लिए सबसे नमस्ते करना होता है। लड़का जैसे ही सोफे पर बैठता है तो लड़की के परिवार वाले उसे घूरने लगते हैं ऐसे में लड़के का नर्वस होना आम बात है। फिर सवालों का बाढ़ चलता है कि कितना कमाते हो ? कहां जॉब करते हो ? फ्यूचर का क्या प्लान है? अपना घर और कार है ? ऐसे में अच्छे खासे लड़के की बैंड बजने लगता है।

फिर लगती है लड़की से सवालों की झड़ी

इसके बाद लड़की आती है और डरती हुई बैठती है तो लड़के वाले उसे देखते हैं। लड़की चाय लेकर नहीं आए तो ये भी समस्या हो जाती है। फिर लड़के की मां लड़की से सवालों की झड़ी लगाती है। किचन में क्या-क्या कर लेती हो? खाना क्या-क्या बना लेती हो ? अगर जॉब करती हो तो कितना कमाती हो? थोड़ा चलकर दिखाओ, हाथ-पैर दिखाओ या फिर पीरियड्स ठीक से होते हैं? ऐसे-ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जिनसे कोई भी फ्रस्टेट हो सकता है।

लड़का-लड़की छुपकर देखते हैं एक-दूसरे को

घर में मौजूद शैतान बच्चे लड़के और लड़की को जीजू, भाभी, फूफा या फिर चाची कहकर चिढ़ाने लगते हैं। मगर लड़का और लड़की एक-दूसरे को चोर वाली नजर से देखते हैं और उस समय का इंतजार करते हैं जब दोनों को बात करने का मौका मिल सके। मगर घरवाले अपना-अपना ही बोलने में लगे रहते हैं और उनके बारे में कोई नहीं सोचता जिन्हें जिंदगी भर साथ रहना है।

जबरदस्ती सब ठूंसना पड़ता है

अगर शादी की बात पक्की हो जाती है फिर लड़के को लड़की के घरवाले ठूंस-ठूंसकर खिलाने लगते हैं। थोड़ा और लीजिए, थोड़ा और लीजिए के चक्कर में वे हर तरफ से आवाज आने लगती है। वैसे लड़की को सभी कम खाने की सलाह देते हैं लेकिन लड़के को लोग बहुत ज्यादा खिलाने पर प्रेशर देने लगते हैं। इसके अलावा लड़के वालों को भी लड़की के घरवाले खूब खिलाते हैं और इसमें उन्हें अपनी खातिरदारी कहते हैं।

अकेले मे जब मिलते हैं कपल्स

जब घरवालों की अपनी सारी बातें खत्म होती है और समय बचता है तब लड़के और लड़की को अकेला छोड़ा जाता है कि बातें कर लें। जब वे हिचकते हुए अकेले में जाते हैं फिर भी उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाता, घर का कोई ना कोई सदस्य कुछ दूरी पर साथ रहता ही है। फिर घरवाले उन्हें डिस्टर्ब करते रहते हैं तो फिर वे अकेले होकर अपने भविष्य के बारे में बात कैसे करेंगे ? ऐसा हर Arrange Marriage करने वालों के साथ होता है।

Facebook Comments
Sneha Dubey

Share
Published by
Sneha Dubey

Recent Posts

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

3 hours ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

5 days ago

अब आसान तरीके के साथ घर में बनाइये टेस्टी स्ट्रॉबेरी क्रश, सेहत के लिए है रामबाण

Strawberry Crush Recipe In Hindi: स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे हर एक आयु वर्ग…

5 days ago