भारत में सबसे ज्यादा Arrange Marriage होती है और इस शादी में लड़के और लड़की एक-दूसरे को पसंद करने से पहले घरवाले उन्हें पसंद करते हैं। बस सब ठीक हो जाता है तब लड़के और लड़की को एक-दूसरे से मिलवाया जाता है। अब ये एक-दूसरे को पसंद करें या नहीं करें लेकिन उन्हें शादी करनी ही पड़ती है। इस शादी में कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें अगर आप पढ़ें तो आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी।
हम दो तरह की शादियों को जानते हैं जिसमें एक अरेंज मैरिज होती है और दूसरी लव मैरिज होती है। मगर यहां अधिकतर शादियां अरेंज मेरिज ही होती है और ये बहुत ही प्राचीन परंपरा है जिसे लोग सदियों से करते आ रहे हैं। जो लोग सिंगल होते हैं जिनका कभी कोई ब्वॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड नहीं बने हैं तो वे घरवालों की मर्जी से शादी कर लेते हैं। फिर कुछ जगह फैमिली का प्रेशर होता है जिसकी वजह से उन्हें अरेंज मैरिज करनी होती है।
जब लड़की के घर पर लड़के वाले आते हैं तो शुरुआत घर में घुसने से होती है जब लड़के को एक बड़ी मुस्कान लिए सबसे नमस्ते करना होता है। लड़का जैसे ही सोफे पर बैठता है तो लड़की के परिवार वाले उसे घूरने लगते हैं ऐसे में लड़के का नर्वस होना आम बात है। फिर सवालों का बाढ़ चलता है कि कितना कमाते हो ? कहां जॉब करते हो ? फ्यूचर का क्या प्लान है? अपना घर और कार है ? ऐसे में अच्छे खासे लड़के की बैंड बजने लगता है।
इसके बाद लड़की आती है और डरती हुई बैठती है तो लड़के वाले उसे देखते हैं। लड़की चाय लेकर नहीं आए तो ये भी समस्या हो जाती है। फिर लड़के की मां लड़की से सवालों की झड़ी लगाती है। किचन में क्या-क्या कर लेती हो? खाना क्या-क्या बना लेती हो ? अगर जॉब करती हो तो कितना कमाती हो? थोड़ा चलकर दिखाओ, हाथ-पैर दिखाओ या फिर पीरियड्स ठीक से होते हैं? ऐसे-ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जिनसे कोई भी फ्रस्टेट हो सकता है।
घर में मौजूद शैतान बच्चे लड़के और लड़की को जीजू, भाभी, फूफा या फिर चाची कहकर चिढ़ाने लगते हैं। मगर लड़का और लड़की एक-दूसरे को चोर वाली नजर से देखते हैं और उस समय का इंतजार करते हैं जब दोनों को बात करने का मौका मिल सके। मगर घरवाले अपना-अपना ही बोलने में लगे रहते हैं और उनके बारे में कोई नहीं सोचता जिन्हें जिंदगी भर साथ रहना है।
अगर शादी की बात पक्की हो जाती है फिर लड़के को लड़की के घरवाले ठूंस-ठूंसकर खिलाने लगते हैं। थोड़ा और लीजिए, थोड़ा और लीजिए के चक्कर में वे हर तरफ से आवाज आने लगती है। वैसे लड़की को सभी कम खाने की सलाह देते हैं लेकिन लड़के को लोग बहुत ज्यादा खिलाने पर प्रेशर देने लगते हैं। इसके अलावा लड़के वालों को भी लड़की के घरवाले खूब खिलाते हैं और इसमें उन्हें अपनी खातिरदारी कहते हैं।
जब घरवालों की अपनी सारी बातें खत्म होती है और समय बचता है तब लड़के और लड़की को अकेला छोड़ा जाता है कि बातें कर लें। जब वे हिचकते हुए अकेले में जाते हैं फिर भी उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाता, घर का कोई ना कोई सदस्य कुछ दूरी पर साथ रहता ही है। फिर घरवाले उन्हें डिस्टर्ब करते रहते हैं तो फिर वे अकेले होकर अपने भविष्य के बारे में बात कैसे करेंगे ? ऐसा हर Arrange Marriage करने वालों के साथ होता है।
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…
Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…