ज़रा हटके

कैमरे में कैद हुआ जिंदा पक्षी को खाता एक शाकाहारी कछुआ, वीडियो देख हैरान हुए लोग

Giant Tortoise Eats Baby Bird Shocking Video: अक्सर हमें सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो मिल जाते हैं, जिन्हें देख हमें अपनी आँखों पर विश्वास ही नहीं होता। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग एक-दूसरे से पूछ रहे हैं ऐसा भी होता है क्या? दरअसल, इस वीडियो में सेशेल्स का एक विशालकाय कछुआ जिंदा चिड़िया का शिकार करता हुआ नजर या रहा है। अभी तक सब लोग ऐसा मानते थे कि कछुआ एक शाकाहारी जीव है, जो घाँस-फूस खाता है। इसलिए लोग इस वीडियो को देख विश्वास ही नहीं कर पा रहे कि ऐसा भी हो सकता है। इस वीडियो को कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के अधिकारिक ट्विटर हैंडल द्वारा पोस्ट किया गया है।

देखें वीडियो –

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा गया, एक विशाल कछुए, जिसे शाकाहारी माना जाता है, द्वारा एक छोटे चूजे पर हमला करने और उसे निगल जाने का अप्रत्याशित क्षण। इसी के साथ उन्होंने एक डिस्क्लेमर भी लिखा, “कुछ दर्शकों को इस वीडियो के दृश्य परेशान कर सकते हैं

फ्रीगेट द्वीप पर लिया गया यह वीडियो जुलाई 2020 का है। इसमें एक वयस्क मादा कछुआ लकड़ी के टुकड़े पर चलते हुए, एक नन्हे चूजे का पीछा करता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि नन्हा चूजा, कछुए को भगाने के लिए अपने पंख भी फड़फड़ाता है, लेकिन कछुआ अपने मुंह से नन्हे चूजे का सिर जकड़कर उसको जमीन पर गिरा देता है और फिर आराम से खाता है।

एक शोध के अनुसार किसी भी कछुए की प्रजाति में शिकार का यह पहला मामला है। इसी शोध से यह भी पता चला है कि इस विशालकाय कछुए को 30 जुलाई, 2020 को फ्रीगेट द्वीप पर देखा गया था। फ़्रीगेट द्वीप, सेशेल्स समूह में एक निजी स्वामित्व वाला द्वीप है, जिसे इकोटूरिज्म के लिए प्रबंधित किया गया है।

Giant Tortoise Eats Baby Bird Shocking Video: सीएनएन की एक रिपोर्ट में, कैम्ब्रिज के पीटरहाउस में इकोलॉजिस्ट जस्टिन गरलेक ने कहा, विशालकाय कछुए अब केवल सेशेल्स और गैलापागोस द्वीप समूह में ही पाए जाते हैं, जो पूरी तरह से शाकाहारी हुआ करते थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद वैज्ञानिक भी हैरान हैं, क्योंकि जिस तरह से यह कछुआ, चूजे का पीछा कर उसके सिर को काट देता है, उससे पता चलता है कि वह शिकार करने में अनुभवी है।

बता दें कि सेशेल्स के विशालकाय कछुए, गैलापागोस और सेशेल्स द्वीपों पर सबसे बड़े शाकाहारी जीवों के रूप में जाने जाते हैं, जो वनस्पति का 11 प्रतिशत तक उपभोग करते हैं।

Facebook Comments
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

6 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago