ज़रा हटके

शादी के बाद इन 3 चीजों के लिए बहुत पछताती हैं लड़कियां, हमेशा याद आता है अपना घर

Life of a Girl after Marriage: आमतौर पर देखा गया है कि हर लड़की के दिल में उसकी शादी को लेकर कई सारे ख्वाब सजे होते हैं, जैसे उसका पार्टनर कैसा होगा, उसकी शादी कितने धूम-धाम से होगी आदि। ये तमाम बातें वक़्त के साथ-साथ लड़की के दिल और दिमाग में काफी गहराई से बसती चली जाती हैं। असल में यह भी देखा गया है कि लड़की अपने घर में कितनी भी आजादी से रह रही हो, जो चाहे करती हो लेकिन एक बार जब लड़की की शादी हो जाती है और वह अपना घर छोड़कर ससुराल जाती है तो उसके मन में कुछ बातों को लेकर पछतावा जरूर रहता है। कई बार लड़की को उसके मन मुताबिक लड़का नही मिलता तो कभी ससुराल वाले, मगर शादी के बाद वक़्त के साथ-साथ कई सारी बातें सामान्य होने लगती है लेकिन बावजूद इसके कभी-कभी कुछ ऐसी बातें रह जाती हैं जिसका पछतावा लड़की को हमेशा रहता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि लड़की को शादी के बाद किन चीजों का रहता है पछतावा और अगर आप ससुराल पक्ष से हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद ही महत्वपूर्ण हो सकती है।
  1. नहीं रहती आजादी

    womensweb

असल में ऐसा देखा गया है आमतौर पर अपने घर में लड़कियां काफी ज्यादा आजादी से रहती हैं। यहां पर उन्हें कभी किसी बात के लिए कोई रोक टोक भी नही रहती मगर शादी के बाद उन्हें बहुत सारी बातों का ध्यान रखना पड़ता है और ऐसे में उनकी आजादी तक़रीबन पूरी तरह से खत्म हो जाती है। अपनी पसंद की जगह पर जाना, खुद की मर्जी का खाना, पहनना ये सभी बातें उनके लिए अक्सर ही ना हो जाया करती हैं और ससुराल में उन्हें उनकी तरह से चलना पड़ता है। ऐसे में उन्हें हमेशा इस बात का पछतावा रहता है कि आखिर क्यों उन्होंने ये शादी की या फिर शादी ही क्यों की।

  1. जॉब व करियर

    thedailymash

आपने खुद भी इस बात को कई बार देखा सुना या महसूस भी किया होगा कि आमतौर पर लड़कियों की शादी के बाद की जिंदगी काफी हद तक बदल जाती है और ज्यादातर इसकी वजह होती है उनका करियर, जो कि ससुराल जाने के बाद कई बार तकरीबन पूरी तरह से खत्म हो जाया करता है। अपने घर में रहते समय उन्हें हर वो आज़ादी मिलती है मगर ससुराल आते ही उनका आगे पढ़ाई करने का या नौकरी करने का अरमान धरा का धरा रह जाता है और उन्हें इस बात का काफी ज्यादा अफसोस होता है कि आखिर वह क्यों ऐसे घर में आ गयीं जहां पर इतनी पढ़ाई करने के बाद भी वह आगे नहीं बढ़ सकतीं।

3. कामकाज

yourdost

कोई भी मां-बाप अपनी बेटी को बहुत ही ज्यादा लाड-प्यार से पाल-पोस कर बड़ा करते हैं और उसे कभी किसी भी तरह की कोई कमी या परेशानी नहीं आने देते मगर शादी के बाद जब वही लड़की अपने ससुराल जाती है तो उसे वहां के काम काज आदि देखने पड़ते हैं, जो कि एक तरह से काफी जरूरी भी समझा जाता है, क्योंकि यहां आने के बाद कई ऐसे काम होते हैं जिसे उन्हें खुद करना होता है। ससुराल में आने के बाद वो इन सभी कामों को करने से मना भी नहीं कर सकती और ठीक से कर भी नही पाती है और उस वक़्त उन्हें इस बात का काफी ज्यादा अफसोस होता है कि काश मैंने पहले ही ये सभी काम सीख लिया होता। बहुत सी लड़कियों के मन में यह भी आता है कि कहां आकर फंस गए, इससे तो बेहतर होता कि शादी ही नहीं करते और ना ही ये सभी काम करने पड़ते।

दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। पसंद आने पर लाइक और शेयर करना न भूलें।  

Facebook Comments
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago