Image Source - Youtube.com
Himalayan Viagra: वैसे तो दुनिया में सोना, हीरे-जवाहरात समेत कई बेशकीमती चीज़े मिलती हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि चीन में विशेष प्रकार के कीड़े की प्रजाति 20 लाख रुपए प्रति किलो बिकती है।
दरअसल यह दुनिया का सबसे महंगा फंगस या यूं कहें कि कीड़ा है जो बाजार में करीब 20 लाख रुपए प्रति किलो की दर से बिकता है। लेकिन मौजूदा वक्त में उसका कोई खरीदार नहीं जिससे वजह कोई और नहीं बल्कि दुनिया में कोरोना महामारी फैलाने वाला देश चीन ही है।
आलम यह है कि अब इसे कोई एक लाख रुपए प्रति किलो की दर से भी खरीदने नहीं आ रहा है। जबकि, इस कीड़े की सबसे ज्यादा आवश्यकता चीन को ही पड़ती है।
दरअसल आजतक की वेबसाइट पर छपी खबर अनुसार भारत के साथ सीमा विवाद और कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी की वजह से इस बार कीड़े का कारोबार पूरी तरह ठप्प पड़ गया है। इतना ही नहीं इसे अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ IUCN (International Union for Conservation of Nature) ने खतरे की सूची यानी रेड लिस्ट में डाल दिया है।
दरअसल अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ विश्व-स्तर पर विभिन्न जातियों की संरक्षण-स्थिति पर निगरानी रखने वाला सर्वोच्च संगठन है। क्षेत्रीय लाल सूचियों की एक विशाल श्रृंखला विश्व के विभिन्न देशों तथा संगठनों द्वारा किसी एक राजनीतिक प्रबंधन इकाई के अंतर्गत जातियों के विलुप्त होने के जोखिम का आकलन करती है, जिसके बाद इसे लाल या रेड सूची में डाला जाता है।
लाखों के भाव बिकने वाले इस कीड़े को हिमालयन वियाग्रा के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा यह भारतीय हिमालयी क्षेत्र में कीड़ाजड़ी और यारशागुंबा के नाम से भी प्रचलित है। पिछले लगभग 15 वर्षों में हिमालयन वियाग्रा की उपलब्धता में 30 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…