ज़रा हटके

100 वर्षों से यहां आसमान से बरस रही हैं मछलियां, वजह पूछो तो जानिए क्या-क्या बताते हैं लोग?

Honduras Rain Fish: आसमान से आपने पानी बरसते हुए देखा है। कई बार बर्फ भी बरसती है। ओले भी आसमान से बरस जाते हैं, मगर क्या आपको यकीन होगा कि इस दुनिया में एक ऐसा देश भी है, जहां आसमान से मछलियां बरसती हैं। सुनने में यह अजीबोगरीब लग सकता है, लेकिन यह सच है। दुनिया में एक ऐसा देश भी मौजूद है, जहां आसमान से पानी तो बरसता ही है, लेकिन यहां आसमान से मछलियों की बारिश भी होती है। आपकी ही तरह जो कोई भी इसके बारे में सुनता है, वह हैरान रह जाता है और अपनी कानों पर उसे यकीन नहीं होता। मगर इस देश में मछलियों के बारिश होने की बात पूरी तरह से सच है। बताया जाता है कि पिछले 100 वर्षों से यहां यह अजीबोगरीब घटना देखने को मिल रही है।

यह देश है होंडुरास

caterpickles

इस देश का नाम है दोस्तों होंडुरास। होंडुरास मैक्सिको में स्थित है। इसी देश में मछलियों की यहां बारिश होती है। ऐसा एक या दो वर्षों से नहीं, बल्कि एक सदी से चलता आ रहा है। मछलियों की बारिश यहां वर्ष में कभी एक बार होती है तो कभी दो बार ऐसा होता है।।यहां के लोगों के मुताबिक ज्यादातर मछलियों की बारिश आसमान से या तो वसंत ऋतु के अंत में होती है या फिर गर्मियों की शुरुआत के वक्त ऐसा होता है। मछलियों की बारिश की यह घटना धीरे-धीरे इस देश के साथ दुनिया के बाकी हिस्सों में भी चर्चा का विषय बन गई है।

वैज्ञानिक बताते हैं

अटलांटिक महासागर से होंडुरास करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर बसा हुआ है। वैज्ञानिकों की मानें तो उनका तो यही कहना है कि मछलियों की बारिश यहां अटलांटिक महासागर की वजह से ही होती है। हालांकि, जो लोग यहां रहते हैं, इस बारे में कुछ और ही उनका मानना है। यहां के लोग इसे भगवान का चमत्कार मान रहे हैं। वैज्ञानिकों की अटलांटिक महासागर की वजह से मछलियों के बारिश वाली सोच के विपरीत यहां के निवासी भगवान का इसे एक तरह का वरदान मानते हैं

वह चमत्कारिक कहानी

होंडुरास के लोग इसके पीछे एक चमत्कारी की कहानी भी बताते हैं। उनका कहना है कि 19वीं शताब्दी में यहां के लोगों की हालत बहुत ही खराब थी। भूखों मरने की उनकी नौबत आ गई थी। ऐसे में एक स्पेनिश पादरी से यह सब देखा नहीं जा रहा था। उसने तीन दिन और तीन रात तक लगातार यहां प्रार्थना की थी। लोगों के अनुसार इसी पादरी ने भगवान से कहा था कि गरीब लोगों के लिए वे जल्द कोई चमत्कार दिखाएं, ताकि उनके भोजन का प्रबंध हो सके। ऐसे में उसकी प्रार्थना के कारण ही होंडुरास में अचानक अंधेरा छा गया। इसके बाद लोगों के मुताबिक यहां आसमान से जमकर मछलियों की बारिश हुई। कहा जाता है कि उसके बाद से हर वर्ष यहां ऐसा होता आ रहा है।

इस तरह होती है बारिश

breaking is rael news

यहां आसमान से मछलियों की बारिश के बारे में बताया जाता है कि जब मछलियों की बारिश होने वाली होती है तो उससे पहले यहां मूसलाधार बारिश देखने को मिलती है। इस वक्त यहां तेज बिजली कड़कती है। कोई भी इस दौरान घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं कर पाता है। बारिश के रुक जाने पर जब यहां मौसम पूरी तरह से साफ हो जाता है तो लोग अपने-अपने घरों से बाल्टी और टोकरियां लेकर निकल जाते हैं। सड़कों पर यहां हजारों-लाखों मछलियां पड़ी रहती हैं। लोग इन मछलियों को उठाकर अपने घर ले जाते हैं। इसी दौरान इन लोगों को यहां सी फूड खाने के लिए किसी तरह की मेहनत नहीं करनी पड़ती है। आसमान से उनके लिए मछलियां खुद बरस कर उनके पास पहुंचे जाती हैं।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

7 hours ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

5 days ago

अब आसान तरीके के साथ घर में बनाइये टेस्टी स्ट्रॉबेरी क्रश, सेहत के लिए है रामबाण

Strawberry Crush Recipe In Hindi: स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे हर एक आयु वर्ग…

6 days ago