ज़रा हटके

मछली ने किया ऐसा हमला कि लड़के की गर्दन के आरपार हुआ जबड़ा, जानें फिर क्या हुआ?

यह दुनिया बहुत बड़ी है। यहां एक से बढ़कर एक हैरान करने वाली घटनाएं अक्सर घटती रहती हैं। कई बार ऐसी घटनाएं भी घट जाती हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी तरह की एक घटना इंडोनेशिया में प्रकाश में आई है। यहां एक हैरान कर देने वाली घटना ने लोगों को हिला कर रख दिया है। लोग इसके बारे में जानकारी सिहर उठे हैं। जी हां, बात ही कुछ ऐसी है। एक मछली ने यहां 16 साल के एक लड़के पर जबरदस्त हमला किया है। हमला ऐसा कि मछली का जबड़ा इस लड़के की गर्दन को चीरता हुआ उस पार निकल गया है। आप सोच रहे होंगे कि इस हमले के बाद तो लड़के की जान भी चली गई होगी, लेकिन आपको बता दें कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। जरा इस लड़के की हिम्मत तो देखिए। इसी हालत में इस मछली को पकड़े हुए यह अस्पताल तक पहुंच गया। यहां उसने धैर्य रखते हुए अपना इलाज भी करवाया।

बोट पर बोला धावा

इंडोनेशिया के सुलावेसी प्रांत के दक्षिणी हिस्से में यह दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। यहां तटवर्ती गांव बुटोन में यह घटना घटी है। बीते शनिवार को यह मामला प्रकाश में आया था। बताया जा रहा है कि 16 साल के मोहम्मद ईदुल हमेशा की तरह अपने दोस्त के साथ मछली पकड़ने के लिए समुद्र में बोट से चले गए थे। इनकी बोट समुद्र में करीब आधा किलोमीटर अंदर तक पहुंच गई थी। तभी अचानक से एक 75 सेंटीमीटर लंबी नीडल फिश द्वारा मोहम्मद ईदुल की गर्दन पर हमला कर दिया गया। इस हमले में इस मछली का जबड़ा ईदुल की गर्दन में जाकर धंस गया। इससे पहले कि यह मछली ईदुल की गर्दन से अपने जबड़े को बाहर निकाल पाती, ईदुल ने हिम्मत दिखाते हुए उसे पूरी मजबूती से अपने हाथ से पकड़ लिया।

अस्पताल में हुई सर्जरी

समुद्र के किनारे जैसे ही ईदुल अपने दोस्त की मदद से पहुंचा, वह तुरंत गांव के एक अस्पताल की ओर दौड़ पड़ा। वहां पहुंचने पर पता चला कि उसका इलाज करने के लिए अस्पताल में पर्याप्त साधन ही उपलब्ध नहीं हैं। यह जानकर तो उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। लगा कि अब जान कैसे बचेगी? फिर भी ईदुल ने हिम्मत नहीं हारी। इस अस्पताल ने ईदुल को मक्कासर के प्रांतीय अस्पताल में इलाज के लिए रेफर कर दिया। यहां तक गांव से पहुंचने में ईदुल को 90 मिनट का वक्त लग गया। इस दौरान ईदुल ने दर्द को सहते हुए इस मछली को लगातार पकड़े रखा। इसके बाद यहां डॉक्टरों ने ईदुल की गर्दन की सर्जरी की। उन्होंने मछली के जबड़े को किसी तरह से ईदुल की गर्दन से बाहर निकाल दिया। डॉक्टरों को इसके लिए मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन उनकी यह सर्जरी सफल रही। ईदुल की जान बच गई। फिलहाल उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।

डॉक्टर्स भी हैरान

tribune

डॉक्टरों के लिए भी यह मामला बिल्कुल नया था। डॉक्टरों के मुताबिक इससे पहले कभी भी उन्होंने इस तरह का हैरान कर देने वाला मामला नहीं देखा था। डॉक्टरों के अनुसार पहली बार उनके पास एक ऐसा मामला सामने आया, जिसमें मछली का जबड़ा गर्दन में धंस गया था। हालांकि, नीडल फिश द्वारा इंसानों पर हमला किए जाने की खबरें कई बार सामने आ चुकी हैं। वर्ष 2018 में भी थाईलैंड में एक नौसैनिक की गर्दन पर एक नीडलफिश द्वारा हमला किया गया था, पर अफसोस कि यह नौसैनिक ईदुल की तरह भाग्यशाली नहीं था। मछली का जबड़ा गर्दन में धंसने की वजह से उसकी मौत हो गई थी। ईदुल की गर्दन में फंसी नीडल फिश की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

5 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

6 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

1 week ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago