ज़रा हटके

इस देश की महिलाओं की खूबसूरती हमेशा रहती है बरकरार, बस करती हैं ये दो काम

जवान और खूबसूरत दिखना हर किसी की चाहत होती है। बता दें कि लोग यही चाहते हैं कि उनकी बढ़ती हुई उम्र उनके चेहरे पर ना दिखाई दे। हालांकि, जब हम बच्चे होते हैं तो हर कोई यही चाहता है कि वो जल्दी से बड़े हो जाएं लेकिन जवानी सबको पसंद होती है पर उसके बाद अधेड़ या वृद्धावस्था को कोई नहीं पसंद करता। बता दें कि सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरूष भी बूढ़ा दिखना पसंद नहीं करते। सभी लोग कम उम्र और यंग दिखना चाहते हैं, जिसके लिए कई लोग तो बहुत से पैसे भी खर्च करते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताएंगे जहां पर वहां की महिलाओं की उम्र तो बढ़ती है लेकिन उनकी बढ़ती हुई उम्र का असर उनके चेहरे पर नहीं दिखाई देता। सिर्फ यही नहीं बल्कि इस देश में और भी बहुत सारी खूबियां हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इस देश की खूबियों के बारे में।

newstrend

खूबसूरती का राज

हम बात कर रहे हैं चाइना गणराज्य में स्थित ताइवान देश की। जी हां, ताइवान एक दीप है जो आसपास के कई द्वीपों को मिलाकर चाइना गणराज्य का हिस्सा है। बता दें कि ताइवान द्वीप अपने आप में बहुत सारी सामाजिक संस्कृतियों को समेटे हुए हैं। इस द्वीप की आबादी लगभग 2. 36 करोड़ है। इतना ही नहीं इतनी जनसंख्या वाले इस द्वीप में 70% लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं। इस देश की एक बात और जो लोगों को आकर्षक करती है वो यह कि इस देश की महिलाएं बहुत ही खूबसूरत होती हैं। इतना ही नहीं इनकी खासियत यह है कि बढ़ती उम्र के बाद भी वो जवान और खूबसूरत नजर आती हैं। अब आप सोच रहे होंगे की आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। इसके पीछे क्या राज है या फिर वो कैसा मेकअप करती हैं। तो हम आपको बता दें कि यहां कि महिलाओं के जवान दिखने का कारण खानपान या मेकअप नहीं बल्कि यहां की महिलाओं की खूबसूरती का एक अलग राज है।

धूप में निकलने से परहेज

दरअसल, इस द्वीप की महिलाएं अपनी खूबसूरती और रंग को लेकर बहुत ज्यादा सजग रहती हैं। उनकी खूबसूरती पर किसी तरह की कमी ना आए इसके चलते वो धूप में बाहर नहीं निकलती हैं, क्योंकि वहां की महिलाओं का ऐसा मानना है कि धूप में निकलने से उनका रंग काला पड़ जाएगा और उनकी स्किन खराब हो जाएगी। ताइवान के लोगों का ऐसा मानना है कि धूप में ज्यादा देर तक बाहर रहने से आपकी उम्र कम हो जाती है। जिस वजह से वो लोग धूप में नहीं निकलते। चाहे जितना भी जरूरी काम हो वहां के लोग धूप में नहीं निकलते। इसके अलावा यहां के लोग खेल में भी बहुत रूचि रखते हैं और इसलिए भी फिट रहते हैं।

बारिश के पानी से एलर्जी

सिर्फ धूप ही नहीं बल्कि यहां के लोग बारिश में भीगना भी पसंद नहीं करते। खासतौर पर ताइवान द्वीप की महिलाएं बारिश के पानी में बाहर नहीं निकलती हैं। यहां की महिलाओं को बारिश के पानी से एलर्जी है। इसी के साथ एक रिसर्च में यह भी सामने आया है कि ताईवान द्वीप के लोग 1 दिन में 10 घंटे काम करते हैं। उनकी इसी मेहनत का नतीजा है कि यहां पर लोग कम उम्र में भी अमीर बन जाते हैं। इसी के साथ ताइवान में स्थित स्कूलों और कॉलेज में मैथ और साइंस सब्जेक्ट पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। साथ ही यहां पर लोग ट्रेन और मेट्रो की बजाए स्कूटर पर चलना ज्यादा पसंद करते हैं। इस द्वीप के लोग मेहमान नवाजी के लिए भी बहुत मशहूर हैं।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Recent Posts

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

1 month ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

2 months ago

IRCTC अकाउंट को आधार से ऐसे करें लिंक, वरना तत्काल टिकट बुकिंग पर लग सकता है ताला!

अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…

2 months ago

हिमाचल प्रदेश की वो झील जहां अंधेरे में आती हैं परियां, जानें क्या है इस फेमस लेक का राज़

Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…

9 months ago

घर में ही शुगर लेवल को ऐसे करें मैनेज, डॉक्टर के चक्कर काटने की नहीं पड़ेगी ज़रूरत

Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…

9 months ago

इन बीमारियों का रामबाण इलाज है गोंद कतीरा, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…

10 months ago