ज़रा हटके

जापान की लड़की को यूपी के लड़के से हुआ प्यार, भारत आकर रचाई शादी

Japanese Bride And Indian Groom Married: सात समंदर पार जापान से यूपी के बस्ती ज़िले में आकर एक फैमिली ने अपनी बेटी का विवाह एक भारतीय लड़के से संपन्न करवाया। ये विवाह हिन्दू धर्म के तौर तरीकों से कराया गया। इस शादी के दौरान लड़की के परिवार वाले भारतीय परंपरा को देखकर काफी खुश दिखे। इस शादी को 2 लोग ही नहीं, बल्कि 2 मुल्कों के रिश्तों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। बस्ती ज़िले में दुबौलिया इलाके के डेईडिहा गांव के रहने वाले किसान राजेंद्र त्रिपाठी के पुत्र इंजीनियर अजीत त्रिपाठी और जापान की निवासी मसाको रविवार की रात हिंदू तौर तरीकों से शादी के बंधन में बंधे। विवाह की सभी छोटी से बड़ी रस्में देसी और भारतीय अंदाज़ में पूर्ण की गई। अजीत त्रिपाठी की शिक्षा यही भारत में हुई है और उच्च शिक्षा पूरा करके वे तकरीबन 8 वर्षों से जापान की राजधानी टोकियो में हिकारी तुल्सेन नामक कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। लड़की मसाको भी टोकियो में ही ऑनलाइन मार्केटिंग मैनेजर का काम करती हैं। शादी करने वाले जोड़े का कहना हैं की दो वर्षों पूर्व दोनों में दोस्ती हुई जो प्यार में बदल गई। दोनों ने दो साल तक साथ रहने के बाद फैसला किया की दोनों को शादी कर लेनी चाहिए। इंजीनियर अजीत त्रिपाठी से भारतीय परंपरा के विषय में जानकर मसाको भी काफी आकर्षित हुई और उसके बाद उसने अजीत से शादी करने का फैसला कर लिया।

आसान नहीं रही शादी की राह(Japanese Bride And Indian Groom Married)

Image Source: AAJTAK

एक दूसरे से शादी करने के लिए दोनों को करीब एक साल की मेहनत करनी पड़ी। इस जोड़े ने कई अड़चनो के बाद भी एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। अजीत को एक तरफ जहा परिवार के सभी सदस्यों के साथ ही मसाको के भी मम्मी पापा और रिश्तेदारों का दिल जीतना था, तो वहीं, मसाको को भी अपने माता शसिको और पिता नोरी फुमी को इस शादी के लिए राजी करना था। ये काम काफी मुश्किल रहा और एक साल तक मनाने के बाद दोनों के परिजन आखिरकार इस शादी के लिए राज़ी हो ही गए। शादी के लिए राज़ी होने के बाद अब बड़ी बाधा ये थी की किस देश के पारंपरिक रीति रिवाज़ से इस जोड़ी की शादी हो। तो इसके लिए अजीत के परिवार ने मसाको के परिवार वालों से इच्छा व्यक्त की कि विवाह भारतीय हिंदू परंपरा के ही तौर तरीकों से हो, इसको मसाको के परिवार वाले मान गए और आखिरकार यूपी के बस्ती ज़िले में शादी संपन्न हुई। इस शादी को केवल दो परिवार के रिश्तों से ही नहीं बल्कि दो देशों के रिश्तों की तरह जोड़कर देखा जा रहा हैं।

Facebook Comments
Sourav Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago