ज़रा हटके

कोरोना ने लगाया बेड़ा पार, 33 साल बाद अंग्रेजी पास हुआ 10वीं फेल नुरूद्दीन

हैदराबाद के नागरिक मोहम्मद नुरूद्दीन पिछले 33 सालों से अंग्रेजी के कारण 10वीं की परिक्षा पास नहीं कर पा रहे थे। लेकिन कोरोना ने उनकी इस आपदा को अवसर मे बदल दिया और आखिरकार वे इस साल 10वीं पास हो गए।

कोरोना वायरस हैदराबाद के रहने वाले 51 वर्षीय मोहम्मद नूरुद्दीन(Mohammad Nooruddin) के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। पिछले 33 सालों से 10वीं कक्षा पास करने का प्रयास करते आ रहे नुरूद्दीन को आखिरकार सफलता हाथ लगी। कोरोना संक्रमण के कारण तेलंगाना सरकार ने उन सभी छात्रों को पास करने का फैसला किया था जिन्होंने 10वीं क्लास की परीक्षा के लिए आवेदन किया था और इसी के चलते नुरूद्दीन इस साल 10वीं पास हो गए।

Image Source – Humlog.co.in

नूरुद्दीन ने 1987 में पहली बार 10वीं की परीक्षा देने का प्रयास किया था। तब से लेकर वे आज तक हर साल परीक्षा देते आ रहे हैं मगर इंग्लिश कमजोर होने के कारण सफल नहीं हो पा रहे थे।

यह भी पढ़े

नुरूद्दीन कहते हैं “मैं हमेशा अंग्रेजी की परीक्षा में फेल हो जाता था। 30-33 नंबर तो आ जाते थे पार पास होने के लिए 35 नंबर की जरूरत थी। इस साल, मैंने एसएससी ओपन कैटेगरी में परीक्षा लिखने के लिए आवेदन किया था और 3000 रुपए का पंजीकरण कराया जिसका मुझे हॉल टिकट भी मिला। पेपर में छपा था कि एसएससी और इंटरमीडिएट के सभी छात्रों को 35% अंकों के साथ पास किया गया है इसलिए मैं भी पास हो गया। मैं पास होकर बेहद खुश हूँ और सीएम केसीआर का आभारी हूं।”

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago